RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

RbiTenderDateFilter

206708
प्रकाशित फ़रवरी 06, 2026

भारतीय रिज़र्व बैंक, पटना के राजेंद्र नगर स्टाफ क्वार्टरों में 09 फ्लैटों को वीओएफ में बदलने के लिए

खुला

भारतीय रिज़र्व बैंक, पटना (बैंक) " भारतीय रिज़र्व बैंक, पटना के राजेंद्र नगर स्टाफ क्वार्टरों में 09 फ्लैटों को वीओएफ में बदलने के लिए " पात्र और इच्छुक फर्मों से ई-निविदा आमंत्रित करता है। इस कार्य पर ₹ 40,72,515/- (जीएसटी सहित) खर्च होने का अनुमान है।

2. यह एक सीमित ई-निविदा है। केवल वे फर्म जो संपदा विभाग, भारतीय रिज़र्व बैंक, पटना में ट्रेड - 1 (सिविल कार्य {कंक्रीट कार्य, बढ़ईगीरी, सेनेटरी एवं पलंबिंग, निर्माण कार्य (स्टील एवं एलमुनियम, कार्यालय और आवासीय भवनों का नवीनीकरण, उन्नयन, संशोधन, परिवर्तन, मरम्मत आदि) में सूचीबद्ध हैं। निविदा दस्तावेज़ डाउनलोड के लिए वेबसाइट https://www.rbi.org.in पर उपलब्ध है।

3. ई-निविदा दो भागों में ऑनलाइन जमा की जाएगी। ई-निविदा के भाग-1 में प्रस्तावित कार्य के लिए बैंक की मानक तकनीकी और वाणिज्यिक शर्तें शामिल होंगी, जिन पर निविदाकारों को सहमत होना होगा। ई-निविदा के भाग- II में ऑनलाइन जमा की जाने वाली बैंक की मात्राओं की अनुसूची और निविदाकर्ता की मूल्य बोली शामिल होगी।

4. पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाली और काम प्रदान किए जाने के लिए विचार किए जाने की इच्छुक फर्मों को 02.07.2025 को दोपहर 02:00 बजे तक या उससे पहले https://www.mstcecommerce.com/eprocn/ पर सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने चाहिए।

5. ई-निविदा का भाग-I 02.07.2025 को अपराह्न 03:00 बजे के बाद एमएसटीसी वेबसाइट पर खोला जाएगा। निविदा की समय-सीमा इस प्रकार है:

1ई-निविदा क्रमांकRBI/Patna Regional office/Estate/ 2  /25-26/ET/184 [Conversion of flats into VOF]
2निविदा का तरीकाई-प्रोक्योरमेंट प्रणाली
(ऑनलाइन भाग I - तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और भाग II - MSTC पोर्टल https://www.mstcecommerce.com/eprocn/ के माध्यम से मूल्य बोली)
3अनुमानित लागत₹ 40,72,515/- (जीएसटी सहित)
4एमएसटीसी पोर्टल पर डाउनलोड के लिए निविदा दस्तावेज की उपलब्धता की तिथि11.06.2025 दोपहर 02:00 बजे से
5https://www.mstcecommerce.com/eprocn/ पर भाग-I (तकनीकी-वाणिज्यिक बोली) और भाग-II (मूल्य बोली) जमा करने के लिए ई-निविदा की प्रारंभिक तिथि11.06.2025 दोपहर 02:00 बजे से
6बोली-पूर्व बैठक की तिथि और समय18.06.2025, दोपहर 12:00 बजे स्थान: दूसरी मंजिल, संपदा विभाग, भारतीय रिज़र्व बैंक, पटना - 800001
7बयाना राशि जमा  

₹81,450/-
एनईएफटी द्वारा (खाता ब्यौरा)

लाभार्थी का नाम: आरबीआई पटना
लाभार्थी खाता संख्या: 186003001
IFSC: RBIS0PTPA01 (5वां और 10वां शून्य है)

नोट: कृपया एनईएफटी लेनदेन टिप्पणी में कार्य विवरण एवं कंपनी का नाम उल्लेख करें।

8ईएमडी जमा करने की अंतिम तिथि02.07.2025 दोपहर 02:00 बजे तक
9तकनीकी-वाणिज्यिक बोली जमा करने के लिए ई-निविदा की अंतिम तिथि02.07.2025 दोपहर 02:00 बजे तक
10भाग-I (तकनीकी-वाणिज्यिक बोली) खोलने की तिथि और समय02.07.2025 दोपहर 03:00 बजे के बाद यदि बोलीदाताओं द्वारा कोई विचलन प्रस्तुत नहीं किया जाता है तो भाग II उसी दिन खोला जाएगा। अन्यथा, भाग II किसी अन्य तिथि पर खोला जाएगा जिसकी सूचना बोलीदाताओं को ईमेल के माध्यम से दी जाएगी।
11लेनदेन शुल्कएमएसटीसी लिमिटेड के पक्ष में एमएसटीसी भुगतान गेटवे/एनईएफटी/आरटीजीएस के माध्यम से लेनदेन शुल्क का भुगतान

बैंक न्यूनतम निविदा को स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और किसी भी निविदा को पूर्ण या आंशिक रूप से स्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। बैंक बिना कोई कारण बताए सभी निविदाओं को अस्वीकार करने का अधिकार भी सुरक्षित रखता है।

टिप्पणी: भविष्य में जारी किए गए किसी भी संशोधन/शुद्धि-पत्र,यदि कोई हो, को केवल RBI / MSTC वेबसाईट पर अधिसूचित किया जाएगा और अखबार में प्रकाशित नहीं किया जाएगा |

क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक, पटना

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें