RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

RbiTenderDateFilter

207409
प्रकाशित फ़रवरी 12, 2026

बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त - पैनल वर्ष 2026-2029 के लिए स्टेशनरी आइटम, मुद्रित स्टेशनरी और कंप्यूटर उपभोग्य सामग्रियों की आपूर्ति के लिए विक्रेताओं के पैनल के लिए, पुणे

बंद

बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त –  भारिबैं, कृबैंम, पुणे में स्टेशनरी मदों, मुद्रित स्टेशनरी और कंप्यूटर उपभोग्य सामग्रियों की आपूर्ति के लिए वेंडर का पैनल तैयार करना

स्टेशनरी मदों, मुद्रित स्टेशनरी और कंप्यूटर उपभोग्य सामग्रियों की आपूर्ति के लिए वेंडरों का पैनल तैयार करने संबंधी 04 फरवरी 2026 को जारी निविदा सूचना के विषय में बोली-पूर्व बैठक, 11 फरवरी, 2026 को सुबह 11.00 बजे कृषि बैंकिंग महाविद्यालय, भारतीय रिज़र्व बैंक, पुणे में आयोजित की गई। प्रतिभागियों की सूची सारणी में दी गई हैं।

2.  संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ हुई चर्चा और उनके स्पष्टीकरण नीचे दिए गए हैं:

क्रम संख्यावेंडर द्वारा  पूछे गए प्रश्नस्‍पष्‍टीकरण
1क्या निविदा आवेदन और दस्तावेजों के साथ उद्धरण दिया जाना है?बैंक द्वारा सफल बिडर को संतोषजनक कार्यनिष्पादन की शर्त पर तीन वर्ष के लिए पैनल में शामिल किया जाएगा। पंजीकृत बोलीदाताओं से स्पर्धात्मक  बोलियाँ मांगी जाएगी और L1  बोलीदाता को 01 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक करार सौपा जाएगा। तदनंतर, बैंक द्वारा   पंजीकृत  विक्रेताओं से पैनल की वैधता तक वार्षिक आधार पर वार्षिक करार  के लिए वित्तीय  बोलियाँ मांगी जाएगी ।
2क्या स्टेशनरी की सभी श्रेणियों के लिए समान दस्तावेजों की आवश्यकता है?कृपया निविदा दस्तावेज के पैराग्राफ 2 और 3 को देखें।
3क्या बैंकर द्वारा जारी सॉल्वेंसी प्रमाण पत्र निविदा दस्तावेज में मांगे गए प्रारूप (अनुलग्नक II) में या किसी अन्य प्रारूप में स्वीकार किया जाएगा?कृपया निविदा दस्तावेज के पैराग्राफ 2 को देखें।
4क्या बैंकर का प्रमाण पत्र फर्म के  पत्र-शीर्षक पर दिया जाना है?बैंकर का प्रमाण पत्र बैंक के  पत्र-शीर्षक पर होना चाहिए, जो निविदा दस्तावेज के प्रोफार्मा अनुलग्नक II के अनुसार मूल रूप में होना चाहिए।
5कितनी राशि का सॉल्वेंसी प्रमाण पत्र आवश्यक है?संबंधित श्रेणी की ऊपरी सीमा के बराबर राशि, जिसके लिए पैनल में शामिल करने की मांग की गई हो ।
6क्या जूट बैग और कस्टमाइज्ड स्टेशनरी वस्तुओं के लिए विशिष्ट आवश्यकताएं हैं?जूट बैग और कस्टमाइज्ड स्टेशनरी का विवरण कोटेशन मांगते समय निर्दिष्ट किया जाएगा।

सारणी

क्र. सं.भारतीय रिज़र्व बैंक के अधिकारी/कर्मचारी का नामपद
1.श्री नरेंद्र ढोणेसहायक महाप्रबंधक
2.श्री कुलदीप सुर्यवंशीसहायक प्रबंधक
3.श्री रोहित नाईकवाडेसहायक
क्र. सं.विक्रेता के प्रतिनिधि का नाम संगठन का नाम
1.श्री राहुल सालुंखेमैसर्स धनराज प्रिंटर्स
2.सुश्री मुस्कान सिंहमैसर्स सृष्टि
3.श्री राकेश बिष्ट
4.श्री रोहित पारखेमेसर्स श्री महावीर स्टेशनर्स
5.श्री सुदर्शनमेसर्स न्यू पीपीसी स्टेशनरी एंड प्रिंटिंग हब

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें