RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

RbiTenderDateFilter

212502
प्रकाशित फ़रवरी 27, 2026

बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त - रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया, राँची को रखरखाव परिचारक उपलब्ध कराने के लिए

खुला

(ई-निविदा संख्या: RBI/RANCHI REGIONAL OFFICE/HRMD/4/25-26/ET/1036[Providing Maintenance Attndnts])

भारतीय रिज़र्व बैंक, राँची के परिसरों में रखरखाव परिचारकों की नियुक्ति हेतु जारी निविदा के लिए पूर्व-बोली बैठक 26 फरवरी 2026 को पूर्वाह्न 11:30 बजे भारतीय रिज़र्व बैंक, राँची के सम्मेलन कक्ष में आयोजित की गयी। बैठक में तीन फर्मों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उपस्थित प्रतिनिधियों की सूची इस दस्तावेज़ के अनुलग्नक में संलग्न है।

2. बैठक के दौरान उपस्थित प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए प्रश्न और बैंक द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण निम्न है:

क्र. सं.प्रश्नटिप्पणी / स्पष्टीकरण
1.क्या सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को बयाना राशि जमा (ईएमडी) के प्रेषण / जमा करने से छूट प्राप्त है?(क) सभी इच्छुक बोलीदाताओं (एमएसएमई सहित) को निविदा दस्तावेज़ में उल्लिखित निर्धारित तिथि और समय से पूर्व अनिवार्य रूप से ईएमडी जमा करनी होगी।

(ख) अधिक जानकारी के लिए कृपया निविदा दस्तावेज़ के पृष्ठ संख्या 17 पर अनुबंध की शर्तों और नियमों के सेक्शन III के खंड संख्या 4 – बयाना जमा राशि (ईएमडी) का संदर्भ लें।
2.क्या सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को औसत कारोबार में प्राथमिकता दी जाती है?अधिक जानकारी के लिए कृपया मूल्यांकन मैट्रिक्स: बैंक द्वारा निर्धारित आंतरिक मूल्यांकन पैरामीटर और भारांक स्कोर (निविदा दस्तावेज़ का पृष्ठ संख्या 27) देखें।

अनुबंध

26 फरवरी 2026 को आयोजित बोली-पूर्व बैठक में भाग लेने वाले प्रतिभागीगण

क्र. सं.नामफर्म का नाम
1गिरधारी कुमारगिरसा ग्लोबल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड
2अनिल कुमार पांडेजेएमडी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड
3रमन सिंहजेएमजे एन्टरप्राईजेज
4श्री बसंत मिंज, सहायक महाप्रबंधकभारतीय रिज़र्व बैंक, राँची
5श्री नितिन गौरव, प्रबंधकभारतीय रिज़र्व बैंक, राँची
6श्री धर्मवीर सिंह, सहायक प्रबंधकभारतीय रिज़र्व बैंक, राँची

क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक
राँची

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें