RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

RbiTenderDateFilter

208401
प्रकाशित फ़रवरी 16, 2026

बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त - केंद्र शासित प्रदेश जम्मू एवं कश्मीर एवं लद्दाख में बैंकनोट/सिक्कों के परिवहन के लिए पर्याप्त संख्या में पूरी तरह से ढके बंद कंटेनर ट्रक/वाहनों और पुलिस एस्कॉर्ट एवं बैंक प्रतिनिधियों के परिवहन के लिए टैक्सियों की आपूर्ति

खुला

ई टेंडर संख्या - RBI/Jammu Regional Office/Estate/15/25-26/ET/954

उपरोक्त विषय के आलोक में, 13 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे बोली-पूर्व बैठक भारतीय रिज़र्व बैंक, जम्मू में आयोजित की गई।

2. बोली-पूर्व बैठक के दौरान भारतीय रिज़र्व बैंक के निम्नलिखित अधिकारी और इच्छुक बोलीदाता उपस्थित थे-

क्रमसं नाम
(भारतीय रिज़र्व बैंक, जम्मू के प्रतिनिधि)
पदनाम

1

श्री अनिल कुमार रेशी

सहायक महाप्रबंधक

2

श्री परवीन कुमार

सहायक महाप्रबंधक/कोषपाल

3

श्री सौरभ आनंद

प्रबन्धक

4

श्रीमती स्वाती जोशी

प्रबन्धक

5

श्री अर्सलान ख़ान

सहायक प्रबन्धक

6

श्री रजत शर्मा

सहायक

 

क्रमसं

फर्म का नाम फ़र्म के प्रतिनिधि का नाम

1

सासन गूड्स कैरियर

श्री अमरदीप सिंह

3. बैठक में हुई चर्चा का विवरण निम्न प्रस्तुत है-

S.No.फर्म के प्रतिनिधि द्वारा पूछे गए प्रश्न भारतीय रिज़र्व बैंक का स्पष्टीकरण

1

क्या पुलिस एस्कॉर्ट के लिए पिक-अप और ड्रॉप दोनों के लिए टैक्सी चार्ज का भुगतान किया जाएगा?

इच्छुक बोलीदाता के प्रतिनिधि का ध्यान निविदा दस्तावेज़ के अनुभाग IV (भुगतान और कर) की ओर आकर्षित किया गया, जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि – ”पुलिस एस्कॉर्ट/बैंक कर्मियों को ले जाने वाली टैक्सी के लिए आने-जाने का शुल्क दिया जाएगा”।

2

क्या पंजीकरण प्रमाणपत्र और राष्ट्रीय परमिट सभी पाँच (05) ट्रकों के लिए अनिवार्य रूप से आवश्यक हैं?

इच्छुक बोलीदाता के प्रतिनिधि का ध्यान निविदा दस्तावेज़ के अनुभाग VI (तकनीकी बोली के साथ जमा किए जाने वाले दस्तावेजों की सूची)) की ओर आकर्षित किया गया, जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि -  “सभी ट्रकों (न्यूनतम पांच, टेंडर दस्तावेज़ की आवश्यकता अनुसार) के लिए पंजीकरण प्रमाणपत्र और राष्ट्रीय परमिट आवश्यक हैं, और इन्हें MSTC पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है”।

कृपया नोट करें:

  • यह दस्तावेज़ (प्री-बिड मीटिंग की मिनट्स) टेंडर दस्तावेज़ का एक हिस्सा होगा।
  • बिड दस्तावेज़ की शर्तें, प्रतिबंध एवं विनिर्देश वैसे ही बने रहेंगे।
  • उपरोक्त स्पष्टीकरण सभी इच्छुक बिडरों की जानकारी के लिए जारी किए गए हैं।

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें