विज्ञापन सं. 2/2011-12 भारतीय रिज़र्व बैंक, नागपुर कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी में सहायक रसोइया (अस्थायी) के पद पर भर्ती भारतीय रिज़र्व बैंक, नागपुर कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी में सहायक रसोइया (अस्थायी) के पद पर भर्ती हेतु प्रतीक्षा सूची तैयार करने के लिए आवेदन पत्र महाराष्ट्र राज्य का विदर्भ क्षेत्र, मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ् राज्य तथा बैंक के कर्मचारियों द्वारा आमंत्रित किए जाते है जो आयु, शैक्षिक अर्हता, आरक्षण (जहां लागू हो) और भर्ती अंचल आदि, से संबंधित पात्रता मानदंड पूर्ण करते हो। पदों कि संख्या और पात्रता मानदंड निम्नानुसार है:
1 |
भर्ती अंचल |
महाराष्ट्र राज्य का विदर्भ क्षेत्र, मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ् राज्य |
2 |
पद |
सहायक रसोइया |
3 |
रिक्त पदों की अनुमानित संख्या |
01 |
सामान्य संवर्ग |
01 |
4 |
आवश्यक अर्हताएं |
i)उम्मीदवार को किसी प्रतिष्ठित होटल/रेस्तराँ में भारतीय एवं पाश्चात्य भोजन बनाने का (कम से कम 2 वर्ष का) पर्याप्त अनुभव होना चाहियें। वॆ हिंदी,अंग्रेजी एवं स्थानीय भाषा का ज्ञान रखते हों। ii) कक्षा दसवी (10 वी) उत्तीर्ण से स्नातक पूर्व। रिक्तियों की संख्या के अनुरूप साक्षात्कार हेतु बुलाए जानेवाले उम्मीदवारों की संख्या सीमित करने की दृष्टि से बैंक को पात्रता मानदंड बढ़ाने का अधिकार होगा और इस संबंध में बैंक का निर्णय अंतिम होगा। iii) नागपुर कार्यालय के अंचल में अर्थात महाराष्ट्र राज्य का विदर्भ क्षेत्र, मध्यप्रदेश तथा छत्तीसगढ़ में स्थित राज्य सरकार द्वारा मान्यताप्राप्त शिक्षा बोर्ड से अर्हता परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार ही चयन के लिए पात्र होंगे। |
5 |
01 अगस्त 2011 को आयु सीमा |
सामान्य उच्चतम आयु सीमा 25 वर्ष (अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 30 वर्ष)। |
6 |
वेतन और भत्ते: |
उपर्युक्त पद के लिए रुपये.6350-220-7230-260-8010-300-8910-400-9710-500-11710-680-13750 (20 वर्ष) के वेतन श्रेणी में रु.6350/- का प्रारंभिक वेतन + समय – समय पर स्वीकार्य भत्ते । वर्तमान भत्तों की दरों से प्रारंभिक वेतन पर कुल परिलब्धियाँ (वेतन और भत्ते) रु. 13,931/- लगभग होगी। |
7 |
कार्य का स्थान: |
नागपुर स्थित बैंक के कार्यालय में. |
8 |
चयन पध्दति: |
निर्दिष्ट पात्रता मानदंड और शर्तों के अधीन पात्र उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। |
9 |
आवेदन कैसे करें: |
i) उम्मीदवार को इस विज्ञापन के साथ प्रकाशित आवेदन फार्मेट में ही आवेदन करना चाहिए । अन्य किसी फार्मेट में किये गये आवेदन पत्रों पर विचार नही किया जाएगा। ii) आवेदन अंग्रेजी/हिंदी/मराठी में टाईप किया हुआ या साफ अक्षरों में हाथ से लिखा हुआ होना चाहिए। iii) आवेदन पत्र साधारण डाक से ही भेजना चाहिए। आवेदन पत्र क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय रिज़र्व बैंक, विधान भवन के सामने, नागपुर – 400 001 को संबोधित होने चाहिए। कोई भी आवेदन पत्र व्यक्तिगत रूप से स्वीकार नही किया जाएगा या इसके लिए कोई पावती नहीं दी जाएगी। रजिस्ट्री डाक /कुरियर सर्विस द्वारा भेजे गए आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जाऐंगे। iv) आवेदन पत्र के लिफ़ाफ़े पर ‘’ सहायक रसोइया पद के लिए आवेदन’’ लिखें। |
10 |
उम्मीदवारों के आवेदन निम्नलिखित प्रमाणपत्रों द्वारा समर्थित होना चाहिए |
i) पासपोर्ट आकार के हस्ताक्षरित फोटो के साथ आयु, शैक्षणिक अर्हताएं और अनुभव प्रमाणपत्रों की अनुप्रमाणित प्रतियॉं। ii) अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछडी जाति से संबंधित उम्मीदवारों के मामले में सक्षम प्राधिकारी सें संबंधित प्रमाणपत्र की अनुप्रमाणित प्रति। |
11 |
अंतिम तारीख: |
सभी प्रकार के पूर्ण आवेदन पत्र उपर्युक्त पते पर बैंक के कार्यालय में 30 नवंबर 2011 तक अवश्य पहुंच जाने चाहिए। |
12 |
चेतावनी: |
-
जिन आवेदनों के साथ पासपोर्ट आकार के फोटो, आयु, शैक्षणिक अर्हताएं, जाति आदि के प्रमाणपत्रों की अनुप्रमाणित प्रतियॉं नहीं होगी वे आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे।
-
अपात्र / साक्षात्कार के लिए न बुलाए गये उम्मीदवारों के साथ कोई पत्राचार नही किया जाएगा।
-
किसी भी प्रकार की पैरवी (कन्वासिंग) उम्मीदवार की अयोग्यता मानी जाएगी। अपनी उम्मीदवारी के संबंध में जाली दस्तावेज प्रस्तुत करने, असत्य/झॄठे वक्तव्य देने, महत्वपूर्ण सूचना को दबाने, अनियमित या अनुचित उपायों का सहारा लेने जैसे, किसी भी प्रकार से अपनी उम्मीदवारी हेतु समर्थन प्राप्त करने का कोई भी प्रयास अयोग्यता का कारण होगा। यदि कोई बेईमान व्यकि अवैध मार्ग से सहायता करने का दावा करता हो, तो निम्नलिखित के पास अपनी शिकायत दर्ज करें।
-
शिकायत निवारण कक्ष, भारतीय रिज़र्व बैंक, विधान भवन के सामने, डॉ राघवेंद्र राव मार्ग, नागपुर – 440 001
-
केंद्रीय सतर्कता आयोग, सतर्कता भवन, ब्लाक ‘’ए’’ जी.पी.ओ. कॉम्प्लेक्स, आइ एन ए, नई दिल्ली – 110 023
|
|