जम्मू तथा कश्मीर राज्य में व्यापार तथा उद्योग को छूट
|
आरबीआई/2006-07/416 25 मई 2007 अध्यक्ष, महोदय जम्मू तथा कश्मीर राज्य में व्यापार तथा उद्योग को छूट कृपया 16 मार्च 2006 का हमारा परिपत्र बैंपविवि.सं. बीपी. बीसी. 69/21.04.012/2005-06 देखें जिसके अनुसार जम्मू तथा कश्मीर में उधारकर्ताओं /ग्राहकों को दी गयी रियायतों /ऋण संबंधी छूटों की अवधि को 31 मार्च 2007 तक बढ़ाया गया था। यह निर्णय लिया गया है कि 21 अप्रैल 2004 के हमारे परिपत्र सं. बैंपविवि. सं. बीपी. बीसी. 77/21.04.012/2003-04 में निर्धारित किये अनुसार जम्मू तथा कश्मीर राज्य में उधारकर्ताओं /ग्राहकों को दी गयी रियायतें/ऋण संबंधी छूटें एक वर्ष की अतिरिक्त अवधि अर्थात् 31 मार्च 2008 तक जारी रहेंगी। 2. कृपया आप इस संबंध में अपने नियंत्रण /शाखा कार्यालयों को समुचित अनुदेश जारी करें। भवदीय (पी.आर.रविमोहन) |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: