अक्तूबर 2025 – मार्च 2026 के लिए भारत सरकार की अर्थोपाय अग्रिम सीमा
|
भारतीय रिज़र्व बैंक ने भारत सरकार के परामर्श से यह निर्णय लिया है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 की दूसरी छमाही (अक्तूबर 2025 से मार्च 2026) के लिए अर्थोपाय अग्रिम (डब्ल्यूएमए) की सीमा ₹50,000 करोड़ होगी। जब भारत सरकार अर्थोपाय अग्रिम सीमा के 75 प्रतिशत का उपयोग कर लेगी तब भारतीय रिज़र्व बैंक नए बाजार ऋणों को जारी कर सकता है। भारतीय रिज़र्व बैंक मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, भारत सरकार के परामर्श से किसी भी समय, डब्ल्यूएमए सीमा को संशोधित करने की छूट अपने पास रखता है। अर्थोपाय अग्रिम/ ओवरड्राफ्ट पर ब्याज दर निम्नानुसार होगी:
(Puneet Pancholy) Press Release: 2025-2026/1185 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: