एफ़सीएनआर (बी) डॉलर निधियों को आकृष्ट करने के लिए स्वैप विंडो
6 सितंबर 2013 के बाद किसी भी अनुमत मुद्राओं में प्राप्त, न्यूनतम तीन वर्ष की परिपक्वता वाली तथा एक वर्ष की लॉक-इन अवधि वाली केवल नई एफ़सीएनआर (बी) जमाराशियाँ स्वैप-विंडो के अंतर्गत अनुमत जमाराशियाँ हैं। बैंक 14 अगस्त 2013 के परिपत्र डीबीओडी.डीआईआर.बीसी.38/13.03.00/2013-14 के साथ पठित एफ़सीएनआर(बी) जमाराशियों पर ब्याज दर से संबंधित 1 जुलाई 2013 के आरबीआई मास्टर परिपत्र में विनिर्दिष्ट किए गए अनुसार अनुमत अन्य प्रकार की एफ़सीएनआर (बी) जमाराशियाँ प्राप्त करने के लिए स्वतंत्र हैं।
आरबीआई द्वारा जारी मौजूदा दिशानिर्देश (14 अगस्त 2013 के परिपत्र डीबीओडी.डीआईआर.बीसी.38/13.03.00/2013-14) के अनुसार समग्र सीमा के भीतर जमाराशि की कीमत लगाने के लिए बैंक स्वतंत्र हैं।
स्वैप की कीमत का पुनः निर्धारण एफ़एक्यू के अंत में दिए गए उदाहरण में दिए गए अनुसार किया जाएगा।
(कृपया उपर्युक्त प्रश्न सं. 8 का उत्तर देखें)
ए. आरबीआई के साथ बिक्री/खरीद स्वैप कराते समय | ||
बैंक आरबीआई के साथ 19 सितंबर 2013 को 1235 दिन के स्वैप टेनोर का स्वैप डील करता है। | ||
नियर/स्पॉट चरण | 23 सितंबर 2013 | |
फार चरण (स्पॉट चरण में 1235 दिन की अवधि जोड़कर) | 09 फरवरी 2017 | |
नियर चरण (आरबीआई के लिए खरीद) | फार चरण (आरबीआई के लिए बिक्री) | |
मूल्य तारीखें | 23 सितंबर 2013 | 09 फरवरी 2017 |
स्वैप राशि (मूलधन) | 1 मिलियन अमरीकी डॉलर | 1 मिलियन अमरीकी डॉलर |
अमरीकी डॉलर- भारतीय रुपया दर | 62.6390 | 70.4419* |
*स्वैप की अवधि के लिए 62.6390 के नियर लेग दर को 3.5 प्रतिशत से छः माही आधार पर कंपाउंड करके अभिकलित किया गया | ||
आरबीआई के साथ लेनदेन: 19 सितंबर 2013 को बैंक आरबीआई के साथ 62.6390/70.4419 पर 1 मिलियन अमरीकी डॉलर का बिक्री/खरीद स्वैप करेगा। बिक्री चरण को उस दिन के आरबीआई के संदर्भ दर पर किया जाता है। | ||
बी. अंतर्निहित एफ़सीएनआर(बी) जमाराशि के समय से पूर्व आहरण किए जाने के कारण स्वैप के रद्द/समाप्त करने के समय | ||
यदि स्वैप 756 दिन के बाद समाप्त किया जाता है तो स्वैप की शेष अवधि 479 दिन रहेगी। स्वैप लागत को निम्नानुसार पुनर्निर्धारित किया जाएगा: | ||
स्वैप की पूर्ण की गई अवधि (756 दिन) के लिए लागू किए जानेवाली संशोधित स्वैप लागत 14.9% (3.5%+4.0%+7.4%) के बराबर होगी। यह मान लिया जाता है कि समाप्ती के समय 469 दिन की शेष अवधि के लिए प्रचलित अमरीकी डॉलर भारतीय रुपया स्वैप दर 7.4% होगा। | ||
संशोधित स्वैप की लागत को बैंक द्वारा आरबीआई के साथ किए जानेवाले नए स्वैप लेनदेन (बिक्री/खरीद) के पहले चरण में समायोजित किया जाएगा। | ||
मौजूदा स्वैप को रद्द करते समय किया जाने वाला नया स्वैप | नीयर चरण (आरबीआई के लिए बिक्री) | फार चरण (आरबीआई के लिए खरीद) |
मूल्य तरीखे | 19 अक्तूबर 2015 | 09 फरवरी 2017 |
दर | 84.3561 | 70.4419 |
आरबीआई के साथ लेनदेन: 15 अक्तूबर 2015 को बैंक आरबीआई के साथ 84.3561/70.4419 पर 1 मिलियन अमरीकी डॉलर का बिक्री/खरीद स्वैप करेगा। |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: दिसंबर 11, 2022