RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

138253043

ग्रेड ‘बी’ (सामान्य) में अधिकारियों की सीधी भर्ती – पैनल वर्ष 2025: 06 दिसंबर 2025 को आयोजित चरण-II परीक्षा का परिणाम

(10 सितंबर 2025 का विज्ञापन सं. आरबीआईएसबी/डीए/03/2025-26)

ग्रेड 'बी' (सामान्य) में अधिकारियों की सीधी भर्ती - पैनल वर्ष 2025 के लिए साक्षात्कार हेतु सूचीबद्ध (Shortlisted) किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर

साक्षात्कार के लिए सूचीबद्ध उम्मीदवारों हेतु अनुदेश

उम्मीदवारों को साक्षात्कार की तिथि यथासमय सूचित की जाएगी। साक्षात्कार की तिथि, समय और स्थान दर्शाने वाले साक्षात्कार कॉल लेटर सूचीबद्ध किए गए उम्मीदवारों को (यथासमय) उनके पंजीकृत ई-मेल पते पर noreply.samadhan@rbi.org.in ई-मेल द्वारा प्रेषित किए जाएंगे। इस संबंध में उम्मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि वे अपना मेल-बॉक्स तथा स्पैम और जंक बॉक्स चेक करते रहें।

2. सूचीबद्ध उम्मीदवारों को व्यक्तित्व मूल्यांकन (Personality Assessment) पूरा करने के लिए अनुदेशों सहित एक लिंक उनके पंजीकृत ई-मेल पते पर भेजा जाएगा। मेल प्राप्त होने के पांच दिनों के भीतर मूल्यांकन पूरा करना होगा।

3. सभी सूचीबद्ध उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि वे साक्षात्कार कॉल-लेटर का प्रिंट आउट निकाल लें और उस पर हाल की फोटो लगाकर उसकी हार्ड प्रति तथा अपनी पात्रता के समर्थन में अन्य मूल दस्तावेज़ सत्यापन हेतु साक्षात्कार के दिन साथ अवश्य साथ लाएं।

4. सूचीबद्ध उम्मीदवार कृपया अपने फोटो पहचान पत्र की मूल प्रति के साथ अपनी जन्म तिथि, शैक्षिक अर्हता, अनुभव, जाति (अजा/अजजा/अपिव-गैर/ईडब्ल्यूएस आदि), पीडब्ल्यूबीडी और विनिर्दिष्ट दिव्यांगता वाले व्यक्ति (40% से कम दिव्यांगता वाले व्यक्ति जिन्हें लिखने में कठिनाई हो) की स्थिति के समर्थन में मूल दस्तावेज़ तथा उनकी स्व-सत्यापित हार्ड प्रति का एक सेट साथ लाएं।

5. सभी सूचीबद्ध उम्मीदवार अपना विधिवत भरा हुआ बायोडाटा और प्रासंगिक प्रमाणपत्रों/दस्तावेजों की स्कैन की हुई प्रतियां 27 जनवरी 2026 तक भारतीय रिज़र्व बैंक सर्विसेज़ बोर्ड को documentsrbisb@rbi.org.in ई-मेल पते पर जमा करें। यह भी ध्यान में रखें कि भविष्य में किए जाने वाले पत्राचार और बायोडाटा तथा अन्य दस्तावेजों को जमा करने से संबंधित प्रश्न केवल उपरोक्त ई-मेल आईडी documentsrbisb@rbi.org.in पर ही किए जाएं।

दस्तावेज़ भेजते समय कृपया निम्न बिन्दुओं को ध्यान में रखें:

  • दस्तावेज केवल पंजीकृत ई-मेल आईडी से ही भेजे जाने चाहिए।

  • सभी दस्तावेज पीडीएफ प्रारूप में और स्व-सत्यापित होने चाहिए।

  • दस्तावेजों / ई-मेल का आकार 10 एमबी से अधिक नहीं होना चाहिए।

  • दस्तावेज़ का पृष्ठ आकार A4 होना चाहिए।

  • बायोडाटा को एक अलग पीडीएफ फाइल में और अन्य सभी दस्तावेजों को एक अन्य पीडीएफ फाइल में नीचे पैरा 6 में वर्णित क्रमानुसार स्कैन किया जाना चाहिए। (अर्थात् कुल दो पीडीएफ फाइलें - एक बायोडाटा के लिए और दूसरी शेष अन्य सभी दस्तावेजों के लिए)

  • कृपया सुनिश्चित करें कि स्कैन किए गए दस्तावेज़ स्पष्ट और पठनीय हों।

  • उपरोक्त दस्तावेज भेजते समय, कृपया अपना पंजीकरण नंबर, नाम और पद का उल्लेख करें। ई-मेल के विषय (Subject) में: “Registration Number - Name of the Candidate – Recruitment of Officers in Grade ‘B’ (DR) – General – PY 2025” लिखें।

6. दस्तावेजों को निम्नलिखित क्रम में जमा किया जाए:

(i) बायोडाटा (मूल रूप से भरा हुआ और स्कैन किया हुआ)। कृपया ध्यान दें कि बायोडाटा एक अलग पीडीएफ फ़ाइल में संलग्न किया जाए।

(ii) जन्म तिथि का प्रमाण:

मैट्रिक उत्तीर्ण प्रमाणपत्र अथवा माध्यमिक विद्यालय छोड़ने का प्रमाण पत्र। जन्म तिथि के सत्यापन के लिए किसी अन्य दस्तावेज़ पर विचार नहीं किया जाएगा। मैट्रिक उत्तीर्ण प्रमाणपत्र में दिए गए नाम को ऑनलाइन आवेदन फ़ॉर्म और नीचे दिए गए दस्तावेजों के साथ नाम के सत्यापन के लिए मानक माना जाएगा। मैट्रिक के बाद नाम में परिवर्तन का दावा करने वाले उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि मैट्रिक में दर्ज नाम और दूसरे प्रमाण पत्रों/दस्तावेजों में कोई अंतर होने पर, साक्षात्कार के समय इस आशय का एक मूल शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा कि प्रमाण पत्रों में दर्ज दोनों नाम वस्तुत: एक ही व्यक्ति के हैं।

(iii) शैक्षिक अर्हता का प्रमाण पत्र: मैट्रिक/एचएससी/स्नातक/समकक्ष तकनीकी या व्यावसायिक अर्हता अथवा सभी सत्र/वर्षों की स्नातकोत्तर/समकक्ष तकनीकी अर्हता की अंक तालिका और विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान की गई डिग्री/डिप्लोमा प्रमाण पत्र।

टिप्पणी: शैक्षिक अर्हता के संबंध में, यदि अंकों के प्रतिशत के स्थान पर समग्र ग्रेड प्वाइंट (उदाहरण के लिए सीजीपीए/ओजीपीए/सीपीआई आदि) दर्शाए गए हों तो उम्मीदवार बोर्ड/विश्वविद्यालय/संस्थान द्वारा समग्र ग्रेड प्वाइंटों को अंकों के प्रतिशत में बदलने का मानदंड अवश्य प्रेषित करें। परिवर्तन का मानदंड या तो अंकसूची/ग्रेड कार्ड पर मुद्रित होना चाहिए या उम्मीदवार बोर्ड/विश्वविद्यालय/संस्थान के सक्षम प्राधिकारी से एक प्रमाणित प्रति प्राप्त करे और वह प्रति बोर्ड को प्रेषित करे। यदि वह ऐसा नहीं कर पाते हैं तो परिवर्तन मानदंड/मानदंडों की गणना 10 सितंबर 2025 के विज्ञापन संख्या आरबीआईएसबी/डीए/03/2025-26 की विस्तृत सूचना के पैरा संख्या 5 की टिप्पणी-II में उल्लिखित मानदंड के अनुसार की जाएगी।

(iv) अपिव उम्मीदवार:

उपरोक्त (i), (ii) और (iii) के अलावा, अपिव जाति (गैर-क्रीमी लेयर) प्रमाण पत्र की एक प्रति (10 सितंबर 2025 के विज्ञापन संख्या आरबीआईएसबी/डीए/03/2025-26 के अनुसार) और बताए गए प्रारूप के अनुसार मूल अपिव घोषणा

(v) अजा/अजजा उम्मीदवार:

उपरोक्त (i), (ii) और (iii) के अलावा, बताए गए प्रारूप अनुसार नवीनतम अजा/अजजा जाति प्रमाण पत्र

(vi) ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार:

उपरोक्त (i), (ii) और (iii) अलावा, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के दिनांक 31 जनवरी 2019 के कार्यालय ज्ञापन सं. 36039/1/2019 Estt. (Res) के द्वारा निर्धारित प्रारूप में सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी किया गया ‘आय और आस्ति प्रमाणपत्र’ की एक प्रति (10 सितंबर 2025 के विज्ञापन संख्या आरबीआईएसबी/डीए/03/2025-26 के अनुसार)। उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि केवल वित्तीय वर्ष 2024-25 (जो कि वर्ष 2025-26 के लिए वैध हो) के लिए भारत सरकार द्वारा निर्धारित प्रारूप में एक सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी ‘आय और आस्ति प्रमाण पत्र’ प्रस्तुत करने पर, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के तहत आरक्षण का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

(vii) दिव्यांगजन उम्मीदवार:

उपरोक्त (i), (ii), (iii) और (iv) से (vi) [अगर लागू हो] के अलावा, सक्षम प्राधिकारी द्वारा निर्धारित प्रारूप में जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र। जिन उम्मीदवारों ने स्क्राइब और/या प्रतिपूरक समय की सुविधा ली है (दृष्टिबाधित उम्मीदवारों को छोड़कर), उन्हें उन्हें भारत सरकार/राज्य सरकार के प्राधिकृत विभाग/अस्पताल द्वारा जारी चिकित्सा प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा, जिसमें यह स्पष्ट वर्णित हो कि उम्मीदवार लिखने और विशेषकर तेज़ गति से लिखने में शारीरिक रूप से अक्षम है। यह प्रमाणपत्र उम्मीदवार के दिव्यांगता प्रमाणपत्र के अतिरिक्त अलग से प्रस्तुत करना होगा। लिखने और विशेषकर तेज़ गति से लिखने की शारीरिक अक्षमता संबंधी चिकित्सा प्रमाणपत्र ऑनलाइन/लिखित परीक्षा की तिथि से पहले का होना चाहिए।

viii) निर्दिष्ट दिव्यांगजन आरपीडब्ल्यूडी अधिनियम, 2016 की धारा 2(s) की परिभाषा के तहत शामिल लेकिन उक्त अधिनियम की धारा 2(r) की परिभाषा के अंतर्गत शामिल नहीं अर्थात् 40% से कम दिव्यांगता वाले उम्मीदवार जिन्हें लिखने में कठिनाई हो:

उपरोक्त (i), (ii), (iii) और (iv) से (vi) [अगर लागू हो] के अलावा, स्क्राइब और/या प्रतिपूरक समय की सुविधा का लाभ लेने वाले उम्मीदवारों को 10 सितंबर 2025 के विज्ञापन संख्या आरबीआईएसबी/डीए/03/2025-26 के निर्धारित प्रोफार्मा के अनुसार सरकारी स्वास्थ्य सेवा संस्थान के सक्षम चिकित्सा प्राधिकारी द्वारा जारी इस आशय का एक प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा कि संबंधित व्यक्ति को लिखने में कठिनाई होती है और उसकी ओर से परीक्षा लिखने के लिए स्क्राइब आवश्यक है। उक्त चिकित्सा प्रमाण पत्र ऑनलाइन/लिखित परीक्षा की तिथि से पहले का होना चाहिए।

ix) स्टाफ उम्मीदवार:

स्टाफ उम्मीदवार को अपने क्षेत्रीय कार्यालय/केंद्रीय कार्यालय विभाग/प्रशिक्षण संस्थान के प्रशासन अनुभाग (मांसंप्रवि) से एक पत्र (जिसमें वर्णित हो कि उक्त विज्ञापन में वर्णित पात्रता मानदंड के अनुसार उम्मीदवार स्टाफ उम्मीदवार के तौर पर आवेदन करने के लिए पात्र हैं और उनके खिलाफ लंबित सतर्कता और अनुशासनिक मामलों की स्थिति, अगर कोई हो तो; का ब्योरा भी शामिल हो) के साथ आवश्यक दस्तावेजों को प्रेषित करना चाहिए।

x) अगर सूचीबद्ध उम्मीदवार ने आयु में छूट का कोई लाभ लिया है, तो उसे संबंधित प्रमाण पत्र जमा करना होगा।

(xi) उक्त पद के लिए भर्ती विज्ञापन (10 सितंबर 2025 के विज्ञापन संख्या आरबीआईएसबी/डीए/03/2025-26) में उल्लेख अनुसार नियोक्ता/ओं (जहां कहीं भी लागू हो) से प्राप्त अनुभव प्रमाण पत्र, जिसमें सेवा का पूरा विवरण, जैसे नाम, धारित पद, पद से जुड़े कर्तव्यों की प्रकृति और पदग्रहण की तारीख/ परिवीक्षा अवधि का विवरण, यदि कोई हो/ सेवा छोड़ने की तारीख आदि सहित सेवा की अवधि का वर्णन स्पष्ट रूप से किया गया हो। यदि उम्मीदवारों ने आवेदन के समय अपने नियोक्ता को सूचित नहीं किया है, तो सरकारी/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों/स्वायत्त निकायों आदि के कर्मचारियों के मामले में, वर्तमान नियोक्ता से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना है।

(xii) अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ अन्य पिछड़ा वर्ग/ ईडब्ल्यूएस/ पीडब्ल्यूबीडी/ भूतपूर्व सैनिकों के लिए उपलब्ध आरक्षण/ छूट का लाभ लेने वाले उम्मीदवारों को विज्ञापनों में उल्लिखित कट ऑफ तारीख या उससे पहले की तारीख का मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

टिप्पणी-I: चरण-ll परीक्षा की व्यक्तिगत अंक-सूची तथा श्रेणीवार कट-ऑफ, चयन प्रक्रिया पूर्ण हो जाने तथा भर्ती के अंतिम परिणाम घोषित किए जाने के बाद बैंक की वेबसाइट (www.rbi.org.in) पर प्रकाशित की जाएगी।

टिप्पणी-II: सूचना का अधिकार (आरटीआई) अनुरोधों जैसे - चरण-II परीक्षा में उपस्थित उम्मीदवारों की श्रेणीवार या कुल संख्या, साक्षात्कार चरण के लिए सूचीबद्ध उम्मीदवारों की श्रेणीवार या कुल संख्या, चरण-II परीक्षा के प्रश्नपत्र-I (आर्थिक और सामाजिक मुद्दे) और प्रश्नपत्र-III (सामान्य वित्त और प्रबंधन) की उत्तर कुंजियों / डंप कुंजियों आदि को प्रस्तुत करने के संबंध में अनुरोधों पर चयन प्रक्रिया पूर्ण हो जाने तथा भर्ती के अंतिम परिणाम घोषित किए जाने के बाद ही विचार किया जाएगा।

(साक्षात्कार की तिथि/समय/केंद्र में परिवर्तन के किसी भी अनुरोध को स्वीकार नहीं किया जाएगा।)

अस्वीकरण: हालांकि परिणाम तैयार करने में अत्यंत सावधानी बरती गई है, फिर भी बोर्ड अनजाने में हुई त्रुटि/त्रुटियों; यदि कोई हो, को सुधारने का अधिकार रखता है।

Caution

सावधानी

भारतीय रिज़र्व बैंक के संज्ञान में आया है कि कुछ धोखेबाज फर्जी डोमेन, जो भारतीय रिज़र्व बैंक से संबंधित नहीं हैं, का उपयोग करके रिज़र्व बैंक में नौकरी की पेशकश का झूठा वादा करते हुए ईमेल के माध्यम से नियुक्ति पत्र भेज रहे हैं। ऐसे फर्जी डोमेनों में RBI, RESERVEBANK आदि जैसे शब्दों का प्रयोग किया जाता है, जो भ्रामक रूप से असली जैसे दिखते हैं।

यह स्पष्ट किया जाता है कि बैंक द्वारा भरे जाने वाले विभिन्न पदों के लिए भर्ती से संबंधित सूचना हमारी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती है। साथ ही, भर्ती से संबंधित सभी विवरण जैसे कि कॉल लैटर, साक्षात्कार कार्यक्रम, अंतिम परिणाम आदि केवल हमारी आधिकारिक वेबसाइट https://opportunities.rbi.org.in पर ही प्रकाशित किए जाते हैं। इसे देखते हुए, भारतीय रिज़र्व बैंक आम जनता को सावधान करता है कि वे ऐसे धोखेबाजों से सतर्क रहें, जो बैंक में नौकरी का वादा करने वाले ऐसे फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करते हैं। अन्य स्रोतों से प्राप्त किसी भी विज्ञापन / सूचना को प्रामाणिकता के लिए वेबसाइट से क्रॉस सत्यापित किया जाना चाहिए।

Web Content Display (Global)

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?