RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

136293917

अंतिम परिणाम – भारतीय रिज़र्व बैंक में विभिन्न पदों पर भर्ती – पैनल वर्ष 2024 : अनुशंसित उम्मीदवारों के रोल न. – ग्रेड ‘बी’ में प्रबंधक (तकनीकी-सिविल)

(11 जुलाई 2025 का विज्ञापन संख्या आरबीआईएसबी/डीए/02/2025-26)

ग्रेड ‘बी’ में प्रबंधक (तकनीकी-सिविल) के लिए अनुशंसित उम्मीदवारों के रोल न.

अनुशंसित उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सत्यापन फॉर्म की पांच प्रतियां (मूल) विधिवत रूप से भरी हुई (सभी मूल) परिणाम के प्रकाशन की तारीख से दो सप्ताह के भीतर भारतीय रिज़र्व बैंक सर्विसेज़ बोर्ड, भारतीय रिज़र्व बैंक भवन, तीसरी मंजिल, मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन के सामने, भायखला, मुंबई - 400008 पते पर डाक द्वारा प्रेषित करें।

11 जुलाई 2025 के विज्ञापन संख्या आरबीआईएसबी/डीए/02/2025-26 के सामान्य अनुदेशों के अंतर्गत पैरा 22 में निहित सामान्य अनुदेशों को देखें जिसमें वर्णित है कि “पात्रता, परीक्षा का संचालन, साक्षात्कार, मूल्यांकन, परीक्षा और साक्षात्कार दोनों में न्यूनतम योग्यता मानकों को निर्धारित करने, रिक्तियों की संख्या और परिणाम की सूचना से संबंधित सभी मामलों में बोर्ड का निर्णय अंतिम और उम्मीदवारों पर बाध्यकारी होगा तथा इस संबंध में कोई पत्राचार नहीं किया जाएगा।“

टिप्पणी: परिणाम केवल अनंतिम हैं और बोर्ड/बैंक अपनी पात्रता के समर्थन में उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत किसी भी दस्तावेज/दस्तावेज़ों की जांच/प्रतिपरीक्षण करने का अधिकार रखता है। यदि किसी भी स्तर पर यह पाया जाता है कि उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत ऑनलाइन आवेदन/दस्तावेजों में दी गई कोई भी जानकारी मिथ्या/गलत है या बोर्ड/बैंक के अनुसार उम्मीदवार पद के लिए पात्रता मानदंडों को पूर्ण नहीं करता/करती है तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और यदि वह बैंक में पहले से ही कार्यरत है तो बिना किसी सूचना के सेवा से हटाया जा सकता है।

महत्त्वपूर्ण सूचना

कृपया ध्यान दें कि उक्त भर्ती (परीक्षा और साक्षात्कार) के अंक पत्रक और श्रेणीवार कट-ऑफ अंक इस परिणाम की घोषणा के 15 कार्यदिवसों के भीतर आरबीआई वेबसाइट पर इंटरैक्टिव प्रारूप में प्रदर्शित किए जाएंगे।

अस्वीकरण: हालांकि परिणाम तैयार करने में अत्यंत सावधानी बरती गई है, फिर भी बोर्ड अनजाने में हुई किसी भी त्रुटि/त्रुटियों को सुधारने का अधिकार रखता है।

Caution

सावधानी

भारतीय रिज़र्व बैंक के संज्ञान में आया है कि कुछ धोखेबाज फर्जी डोमेन, जो भारतीय रिज़र्व बैंक से संबंधित नहीं हैं, का उपयोग करके रिज़र्व बैंक में नौकरी की पेशकश का झूठा वादा करते हुए ईमेल के माध्यम से नियुक्ति पत्र भेज रहे हैं। ऐसे फर्जी डोमेनों में RBI, RESERVEBANK आदि जैसे शब्दों का प्रयोग किया जाता है, जो भ्रामक रूप से असली जैसे दिखते हैं।

यह स्पष्ट किया जाता है कि बैंक द्वारा भरे जाने वाले विभिन्न पदों के लिए भर्ती से संबंधित सूचना हमारी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती है। साथ ही, भर्ती से संबंधित सभी विवरण जैसे कि कॉल लैटर, साक्षात्कार कार्यक्रम, अंतिम परिणाम आदि केवल हमारी आधिकारिक वेबसाइट https://opportunities.rbi.org.in पर ही प्रकाशित किए जाते हैं। इसे देखते हुए, भारतीय रिज़र्व बैंक आम जनता को सावधान करता है कि वे ऐसे धोखेबाजों से सतर्क रहें, जो बैंक में नौकरी का वादा करने वाले ऐसे फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करते हैं। अन्य स्रोतों से प्राप्त किसी भी विज्ञापन / सूचना को प्रामाणिकता के लिए वेबसाइट से क्रॉस सत्यापित किया जाना चाहिए।

Web Content Display (Global)

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?