मुद्रास्फीति निर्देशित राष्ट्रीय बचत प्रतिभूति – संचयी, 2013
भारिबैं/2013-14/418 30 दिसंबर, 2013 अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक महोदय/महोदया, मुद्रास्फीति निर्देशित राष्ट्रीय बचत प्रतिभूति – संचयी, 2013 कृपया दिनांक 19 दिसंबर 2013 के हमारे परिपत्र सबैंलेवि.केऋप्र.सं. 3688/13.01.999/2013-2014 का संदर्भ लें। 2 इस संबंध में भारत सरकार ने यह निर्णय लिया है कि मुद्रास्फीति निर्देशित राष्ट्रीय बचत प्रतिभूति – संचयी के निर्गमन कि अंतिम तारीख को 31 दिसंबर 2013 से बढ़ाकर 31 मार्च 2014 कर दिया जाये। भारत सरकार के पास निर्गमन को 31 मार्च 2014 से पूर्व बंद करने का अधिकार सरक्षित है। 3 दिनांक 19 दिसंबर 2013 की भारत सरकार की अधिसूचना के अन्य नियम व शर्ते वही रहेंगी। भवदीय (आर. के. सिंह) |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: