RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

Notification Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

138380631

अपने ग्राहक को जानिए (केवाईसी) मानदंड/धन शोधन निवारण (एएमएल) मानक/आतंकवाद के वित्तपोषण का प्रतिरोध (सीएफटी)

 

RBI/2009-10/361
बैंपविवि. एएमएल. सं. 16477/14.01.034/2009-10

26 मार्च 2010
4 चैत्र 1932 (शक)

सभी अनुसूचित वाणिज्य बैंकों (क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को छोड़कर)
/स्थानीय क्षेत्र बैंकों/अखिल भारतीय वित्तीय संस्थाओं के अध्यक्ष /
मुख्य कार्यपालक अधिकारी

महोदय,

अपने ग्राहक को जानिए (केवाईसी) मानदंड/धन शोधन निवारण (एएमएल)
मानक/आतंकवाद के वित्तपोषण का प्रतिरोध (सीएफटी)

ईरान, उजबेकिस्तान, पाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, और साओ टोम तथा प्रिंसिपे में एएमएल/सीएफटी प्रणाली में पायी गयी कमियों से उत्पन्न होनेवाले जोखिमों पर दिनांक 20 नवंबर, 2009 का हमारा पत्र बैंपविवि. एएमएल. सं. 8923/14.01.032/ 2009-10 देखें।

2. वित्तीय कार्रवाई टास्क फोर्स (एफएटीएफ) ने उक्त विषय पर 18 फरवरी 2010 को एक और वक्तव्य जारी किया है (प्रतिलिपि संलग्न)। यह देखा जा सकता है कि वित्तीय कार्रवाई टास्क फोर्स के इस वक्तव्य में एएमएल/सीएफटी संबंधी नीतिगत कमियों वाले क्षेत्रों को निम्नानुसार तीन समूहों में बाँटा गया है :

क) ऐसा क्षेटटत्र जिससे उत्पन्न होनेवाले धनशोधन निवारण और आतंकवाद के वित्तपोषण संबंधी निरन्तर महत्वपूर्ण जोखिमों से अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय प्रणाली को बचाने के लिये ऐसे क्षेत्र, जिनमें एफएटीएफ अपने सदस्यों से अपेक्षा ( कॉल) करती है, और अन्य क्षेत्र प्रतिरोधी उपाय लागू करेंगे: ईरान

ख) ऐसे क्षेत्र जिनमें धन शोधन निवारण/आतंकवाद के वित्तपोषण के प्रतिरोध संबंधी नीतिगत कमियां हैं तथा जिन्होंने प्रमुख कमियों को दूर करने के लिए फरवरी 2010 तक वित्तय कार्रवाई टॉस्क फोर्स (एफएटीएफ) के साथ विकसित कार्य नीति को कार्यान्वित करने के प्रति प्रतिबद्धता नहीं दर्शायी है । एफएटीएफ अपने सदस्यों से अनुरोध करता है कि वे निम्नलिखित में से प्रत्येक क्षेत्र से जुड़ी कमियों से उत्पन्न जोखिम पर विचार करें : अंगोला, डेमोक्रेटेक पिपल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया (डीपीआरके), इक्वाडोर और इथिओपिआ ।

ग) ऐसे क्षैत्र, जिन्हें एफएटीएफ ने पहले ही एएमएल/सीएफटी संबंधी नीतिगत कमियों वाले क्षेत्र के रूप में सार्वजनिक रूप से निर्दिष्ट किया है, परंतु जिन कमियों को फरवरी 2010 तक दूर नहीं किया गया है : पाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और साओ टोम तथा प्रिंसिपे

3. सभी बैंकों और वित्तीय संस्थाओं को तदनुसार सूचित किया जाता है कि वे इन देशों के एएमएल/सीएफटी प्रणाली में पायी गयी कमियों से उत्पन्न होनेवाले जोखिमों को ध्यान में रखें ।

4. कृपया अपने बैंक के प्रधान अधिकारी को इसकी प्राप्ति सूचना भेजने के लिए कहें ।

भवदीय,

(विनय बैजल)
मुख्य महाप्रबंधक

अनुलग्नक : यथोक्त

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?