RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

Notification Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

138379948

अपने ग्राहक को जानिए (केवाईसी) मानदंड/धन शोधन निवारण (एएमएल) मानक/आतंकवाद के वित्तपोषण का प्रतिरोध (सीएफटी)

 

आरबीआइ/2010-11/150
बैंपविवि. एएमएल. सं.1930/14.01.036/2010-11

2 अगस्त, 2010

सभी अनुसूचित वाणिज्य बैंकों (क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को छोड़कर)/स्थानीय क्षेत्र बैंकों/अखिल भारतीय वित्तीय संस्थाओं के अध्यक्ष/मुख्य कार्यपालक अधिकारी

महोदय,

अपने ग्राहक को जानिए (केवाईसी) मानदंड/धन शोधन निवारण (एएमएल)
मानक/आतंकवाद के वित्तपोषण का प्रतिरोध (सीएफटी)

ईरान, अंगोला, डेमोक्रेटेक पिपल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया (डीपीआरके), इक्वाडोर, इथिओपिआ, पाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, और साओ टोम तथा प्रिंसिपे में एएमएल/सीएफटी प्रणाली में पायी गयी कमियों से उत्पन्न होनेवाले जोखिमों पर दिनांक 26 मार्च, 2010 का हमारा पत्र बैंपविवि. एएमएल. सं. 16477/14.01.034/ 2009-10 देखें।

2. वित्तीय कार्रवाई टास्क फोर्स (एफएटीएफ) ने उक्त विषय पर 25 जून 2010 को एक और वक्तव्य जारी किया है (प्रतिलिपि संलग्न)। यह देखा जा सकता है कि वित्तीय कार्रवाई टास्क फोर्स के इस वक्तव्य में एएमएल/सीएफटी संबंधी नीतिगत कमियों वाले क्षेत्रों को निम्नानुसार दो समूहों में बाँटा गया है :

क) ऐसा क्षेटटत्र जिससे उत्पन्न होनेवाले धनशोधन निवारण और आतंकवाद के वित्तपोषण संबंधी निरन्तर महत्वपूर्ण जोखिमों से अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय प्रणाली को बचाने के लिये ऐसे क्षेत्र, जिनमें एफएटीएफ अपने सदस्यों से अपेक्षा (कॉल) करती है, और अन्य क्षेत्र प्रतिरोधी उपाय लागू करेंगे: ईरान

ख) ऐसे क्षेत्र जिनमें धन शोधन निवारण/आतंकवाद के वित्तपोषण के प्रतिरोध संबंधी नीतिगत कमियां हैं तथा जिन्होंने प्रमुख कमियों को दूर करने के लिए जून 2010 तक वित्तय कार्रवाई टॉस्क फोर्स (एफएटीएफ) के साथ विकसित कार्य नीति को कार्यान्वित करने के प्रति प्रतिबद्धता नहीं दर्शायी है । एफएटीएफ अपने सदस्यों से अनुरोध करता है कि वे निम्नलिखित में से प्रत्येक क्षेत्र से जुड़ी कमियों से उत्पन्न जोखिम पर विचार करें : डेमोक्रेटेक पिपल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया (डीपीआरके), साओ टोम और प्रिंसिपे।

3. सभी बैंकों और अखिल भारतीय वित्तीय संस्थाओं को तदनुसार सूचित किया जाता है कि वे इन देशों/क्षेत्रों के व्यक्तियों (जिनमें विधिक व्यक्ति और अन्य वित्तीय संस्थाएँ भी शामिल हैं) के साथ कारोबारी संबंध बनाते समय और लेन देन करते समय इन देशों की एएमएल/सीएफटी प्रणाली में पायी गयी कमियों से उत्पन्न होनेवाले जोखिमों को ध्यान में रखें।

4. कृपया अपने बैंक के प्रधान अधिकारी को इसकी प्राप्ति सूचना भेजने के लिए कहें।

भवदीय,

(विनय बैजल)
मुख्य महाप्रबंधक

अनुलग्नक : यथोक्त

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?