चलनिधि समायोजन सुविधा- रेपो तथा रिवर्स रेपो दर
भारिबैं/2018-2019/160 04 अप्रैल 2019 सभी चलनिधि समायोजन सुविधा (एलएएफ़) प्रतिभागी महोदया / महोदय, चलनिधि समायोजन सुविधा- रेपो तथा रिवर्स रेपो दर प्रथम द्वैमासिक मौद्रिक नीति 2019-20 के आज के वक्तव्य के अनुसार मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने चलनिधि समायोजन सुविधा (एलएएफ़) के अंतर्गत रेपों दर को तत्काल प्रभाव से 6.25 प्रतिशत से 25 आधार अंक में कम करके 6.00 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है। 2. रेपो दर में हुए परिवर्तन के परिणामस्वरूप, चलनिधि समायोजन सुविधा के अंतर्गत रिवर्स रेपों दर तत्काल प्रभाव से 5.75 प्रतिशत पर समायोजित हो जाएगी। 3. वर्तमान एलएएफ़ योजना की अन्य सभी शर्तें यथावत रहेंगी। भवदीय (राधा श्याम रथ) |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: