चलनिधि समायोजन सुविधा रेपो और रिवर्स रेपो दरें
भारिबैं/ 2009-2010/405 20 अप्रैल 2010 सभी अनुसूचित वाणिज्य बैंक महोदय, चलनिधि समायोजन सुविधा जैसाकि वर्ष 2010-11 के लिए वार्षिक नीति वक्तव्य में घोषित किया गया था, रिज़र्व बैंक ने यह निर्णय लिया है कि चलनिधि समायोजन सुविधा के अंतर्गत रेपो दर को तत्काल प्रभाव से 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी करके 5.00 प्रतिशत से 5.25 प्रतिशत और रिवर्स रेपो दर को 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी करके 3.50 प्रतिशत से 3.75 प्रतिशत कर दिया जाए। 2. चलनिधि समायोजन सुविधा की वर्तमान योजना की अन्य शर्तें यथावत् रहेंगी। 3. कृपया प्राप्ति-सूचना दें। भवदीय (पी.कृष्णमूर्ति) |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: