आरबीआई/2008-09/25 एफएमडी.एमएसआरजी.सं.22/02.08.003/2008-09 1 जुलाई, 2008 आषाढ़ 10, 1930 (एस) अध्यक्ष / मुख्य कार्यपालक सभी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक (आरआरबी को छोड़कर)/ सहकारी बैंक / प्राथमिक डीलर महोदय, मांग/नोटिस मुद्रा बाज़ार के परिचालन पर मास्टर परिपत्र जैसा कि आप जानते हैं, भारतीय रिज़र्व बैंक ने मांग/नोटिस मुद्रा बाज़ार से संबंधित मामलों के संबंध में समय-समय पर बैंकों को कई दिशानिर्देश/ अनुदेश/ निदेश जारी किए हैं। पात्र संस्थाओं को वर्तमान अनुदेश एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के लिए इस विषय से संबंधित सभी मौजूदा दिशानिर्देश/ अनुदेश/ निदेश को शामिल करते हुए एक मास्टर परिपत्र तैयार किया गया है। यह ध्यान दिया जाए कि इस मास्टर परिपत्र में 30 जून 2008 तक जारी परिपत्रों में निहित सभी अनुदेशों/दिशानिर्देशों, जहां तक वे मांग/नोटिस मुद्रा बाज़ार में पात्र संस्थाओं के परिचालन से संबंधित हैं, को समेकित और अद्यतित किया गया है। इस मास्टर परिपत्र को आरबीआई की वेबसाइट /en/web/rbi/notifications/master-circulars पर उपलब्ध कराया गया है। भवदीय (चंदन सिन्हा) मुख्य महाप्रबंधक
मांग/नोटिस मुद्रा बाज़ार परिचालन पर मास्टर परिपत्र
मांग/नोटिस मुद्रा बाज़ार के परिचालन पर मास्टर परिपत्र 1. परिचय 1.1 मुद्रा बाज़ार ऐसी अल्पावधि वित्तीय परिसंपत्तियों के प्रयोजनार्थ बाज़ार है जो मुद्रा के समान एवजी परिसंपत्तियां हैं। मुद्रा बाज़ार लिखत की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि वह तरल है और उसे कम लागत पर जल्द ही बदला जा सकता है तथा उससे उधारदाता की अल्पावधि अतिरिक्त निधि एवं उधारकर्ताओं की आवश्यकताओं की पूर्ति करने में संतुलन स्थापित होता है। मांग/नोटिस मुद्रा बाज़ार भारतीय मुद्रा बाज़ार का एक महत्वपूर्ण भाग होता है। मांग मुद्रा बाज़ार के अंतर्गत निधियों का एक दिवसीय (ओवरनाइट) आधार पर लेनदेन किया जाता है तथा नोटिस मुद्रा बाज़ार में निधियों का लेनदेन 2 से 14 दिन की अवधि के लिए किया जाता है। 2. सहभागी 2.1 वर्तमान में मांग/नोटिस मुद्रा बाज़ार के अंतर्गत बैंकों (क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को छोड़कर) तथा प्राथमिक डीलरों (पीडी) को उधारकर्ता व उधारदाता (अनुबंध।) दोनों के रूप में शामिल किया जाता है। 3. विवेकपूर्ण सीमाएं 3.1. बैंकों और प्राथमिक डीलरों के लिए मांग/नोटिस मुद्रा बाज़ार में बकाया उधार लेने एवं उधार देने के लेनदेन दोनों के संबंध में विवेकपूर्ण सीमाएँ नीचे दर्शायी गयी हैं:
तालिका 1: मांग/नोटिस मुद्रा बाज़ार में होने वाले लेनदेनों के लिए विवेकपूर्ण सीमाएं |
क्र.सं. |
सहभागी |
लिया जाने वाला उधार |
दिया जाने वाला उधार |
1. |
अनुसूचित वाणिज्य बैंक |
पाक्षिक औसत के आधार पर लिए जाने वाले उधार की बकाया राशि अद्यतन लेखापरीक्षित तुलन-पत्र की पूंजी निधि (अर्थात् टियर-। व टियर-।। पूंजी का जोड़) के 100 प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए। तथापि, बैंकों को पखवाड़े में किसी एक दिन में उनकी पूंजी निधि के 125 प्रतिशत तक की अधिकतम राशि उधार लेने की अनुमति है। |
पाक्षिक औसत के आधार पर दिए जाने वाले उधार की राशि अपनी पूंजी निधि के 25 प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए। तथापि बैंकों को किसी पखवाड़े के दौरान किसी एक दिन में अपनी पूंजी निधि के 50 प्रतिशत तक की अधिकतम राशि उधार देने की अनुमति दी जाती है। |
2. |
सहकारी बैंक |
राज्य सहकारी बैंकों/जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंकों/शहरी सहकारी बैंकों द्वारा दैनिक आधार पर मांग/नोटिस मुद्रा बाज़ार में लिए जाने वाले उधार की राशि पिछले वित्तीय वर्ष के मार्च के अंत में उनकी कुल जमा राशि के 2.0 प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए। |
कोई सीमा नहीं। |
3. |
प्राथमिक डीलर (पीडी) |
प्राथमिक डीलरों को रिपोर्टिंग पखवाड़े में औसतन पिछले वित्तीय वर्ष के मार्च महीने के अंत में अपनी निवल स्वाधिकृत निधियों (एनओएफ़) के 200 प्रतिशत तक उधार लेने की अनुमति है। |
प्राथमिक डीलरों को रिपोर्टिंग पखवाड़े में औसत रूप से अपनी निवल स्वीधिकृत निधि के 25 प्रतिशत तक मांग/नोटिस मुद्रा बाज़ार में उधार देने की अनुमति दी जाती है। |
3.2 गैर-बैंक संस्थाओं को 6 अगस्त 2005 से मांग/नोटिस मुद्रा बाज़ार में परिचालन करने की अनुमति नहीं है। 4. ब्याज दर 4.1 पात्र सहभागी मांग/नोटिस मुद्रा बाज़ार में ब्याज दरें तय करने के लिए स्वतंत्र है। 4.2. देय ब्याज की गणना बाज़ार पद्धतियों पर भारतीय नियत आय मुद्रा बाज़ार और व्युत्पन्नी संघ (फिमडा) की पुस्तिका के आधार पर की जाएगी। 5. कारोबार-सत्र 5.1. मांग/नोटिस मुद्रा बाज़ार में सौदे कार्य-दिवस में सायं 5.00 बजे तक एवं शनिवार को अपराह्न 2.30 बजे तक या समय-समय पर भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा निर्दिष्ट किए अनुसार किए जा सकते हैं। 6. प्रलेखन 6.1. पात्र सहभागी फिमडा द्वारा सुझाए गए प्रलेखन अपना सकते हैं। 7. रिपोर्टिंग अपेक्षाएं 7.1. मांग/नोटिस मुद्रा में स्क्रीन-आधारित तयशुदा भाव-चालित लेनदेन प्रणाली (एनडीएस-कॉल), जो 18 सितंबर 2006 से प्रारंभ हुई है, पर किए जाने वाले सभी सौदों के लिए अलग से रिपोर्टिंग अपेक्षित नहीं है। सभी तयशुदा लेनदेन प्रणाली (एनडीएस) के सदस्यों को एनडीएस पर अपने मांग/नोटिस मुद्रा बाज़ार सौदों (एनडीएस-कॉल पर किए जाने वाले सौदों को छोड़कर) की रिपोर्टिंग प्रस्तुत करना अनिवार्य है। सौदों की रिपोर्ट 15 मिनट के अंदर एनडीएस पर की जानी है, चाहे लेनदेन की मात्रा कुछ भी हो अथवा प्रतिपक्षकार एनडीएस का सदस्य हो या नहीं। यदि एनडीएस का कोई सदस्य बार-बार अपने सौदों की रिपोर्टिंग नहीं करता है तो उस सदस्य द्वारा रिपोर्ट न किए गए सौदों को अवैध माना जा सकता है। 7.2 एनडीएस पर रिपोर्टिंग समय कार्य-दिवस में सायं 5.00 बजे तक तथा शनिवार को अपराह्न 2.30 बजे तक या समय-समय पर भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा निर्दिष्ट किए अनुसार होगा। 7.3. मांग/नोटिस मुद्रा संबंधी लेनदेनों की रिपोर्टिंग में स्थिरीकरण के साथ-साथ रिपोर्टिंग के बोझ को कम करने के लिए भी, मांग/नोटिस/मीयादी मुद्रा लेनदेनों के संबंध में भारतीय रिज़र्व बैंक को फ़ैक्स भेजे जाने की प्रथा को दिनांक 11 दिसंबर 2004 से बंद कर दिया गया है। तथापि, गैर-एनडीएस सदस्यों के बीच किए जाने वाले सौदों की रिपोर्ट पहले जैसे ही भारतीय रिज़र्व बैंक के वित्तीय बाज़ार विभाग (एफ़एमडी) को फैक्स भेजा जाना जारी रहेगा (अनुबंध-।।)। 7.4 यदि आवश्यकता पड़ी तो भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा पात्र सहभागियों से फ़ैक्स द्वारा मुद्रा बाज़ार संबंधी लेनदेनों की जानकारी मांगी जा सकती है।
8. अनुबंध अनुबंध-। ।. संस्थाओं की सूची जिन्हें मांग/नोटिस मुद्रा बाज़ार में उधारदाता व उधारकर्ता दोनों के रूप में भाग लेने की अनुमति दी गई है (क) सभी अनुसूचित वाणिज्य बैंक (क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को छोड़कर)। (ख) सभी सहकारी बैंक, जिनमें भूमि विकास बैंक शामिल नहीं हैं (ग) सभी प्राथमिक डीलर (पीडी)।
अनुबंध-।। मांग/नोटिस/मीयादी मुद्रा बाज़ार लेनदेनों से संबंधित दैनिक विवरणी सेवा में मुख्य महाप्रबंधक वित्तीय बाज़ार विभाग 23वीं मंजिल, एनसीओबी, आरबीआई मुंबई - 400 001 फ़ैक्स - 91-22-2263 0981
बैंक/संस्था का नाम |
: |
|
कोड सं. (आरबीआई द्वारा यथाविनिर्दिष्ट) |
: |
|
तारीख |
: |
|
|
प्राप्त उधार की राशि |
प्रदत्त उधार की राशि |
राशि (रु.-करोड़ में) |
ब्याज दरों की सीमा (% वार्षिक) |
ब्याज दरों का भारित औसत (% वार्षिक) |
राशि (रु.-करोड़ में) |
ब्याज दरों की सीमा (% वार्षिक) |
ब्याज दरों का भारित औसत (% वार्षिक) |
1. |
|
मांग मुद्रा (एकदिवसीय) |
|
|
|
|
|
|
2. |
|
नोटिस मुद्रा (2-14 दिन) |
|
(क) |
दिन के लेनदेन |
|
|
|
|
|
|
|
(ख) |
बकाया* (दिन के लेनदेन सहित) |
|
|
|
|
|
|
3. |
|
मीयादी मुद्रा@ |
|
(क) |
दिन के लेनदेन |
|
|
|
|
|
|
|
|
(15 दिन से 1 माह तक) |
|
|
|
|
|
|
|
|
(1 माह से 3 माह तक) |
|
|
|
|
|
|
|
|
(3 माह से 6 माह तक) |
|
|
|
|
|
|
|
|
(6 माह से 1 वर्ष तक) |
|
|
|
|
|
|
|
(ख) |
बकाया* |
|
|
(दिन के लेनदेन सहित) |
|
|
|
|
|
|
प्राप्त उधार की राशि |
प्रदत्त उधार की राशि |
|
|
(15 दिन से 1 माह तक) |
|
|
|
|
(1 माह से 3 माह तक) |
|
|
|
|
(3 माह से 6 माह तक) |
|
|
|
|
(6 माह से 1 वर्ष तक) |
|
|
*बकाया हो तो दरें बताना अपेक्षित नहीं है। @जहाँ लागू हो। |
_______________ प्राधिकृत हस्ताक्षरकर्ता दूरभाष सं.:
अनुबंध-।।। परिभाषाएं इन दिशा-निर्देशों में जब तक प्रसंगवश अन्यथा अपेक्षित न हो तब तक: 1. ''मांग मुद्रा'' का तात्पर्य है एक दिवसीय निधि में किए जाने वाले सौदे। 2. ''नोटिस मुद्रा'' से अभिप्रेत है 2 से 14 दिनों तक निधियों में किए जाने वाले सौदे। 3. ''पखवाड़े'' का निर्धारण रिपोर्टिंग शुक्रवार के आधार पर होगा और इसका तात्पर्य शनिवार से अगले शुक्रवार तक की अवधि है, जिसमें उक्त दोनों दिन शामिल हैं। 4. ''बैंक'' या ''बैंकिंग कंपनी'' से अभिप्रेत है बैंककारी विनियमन अधिनियम, 1949 (1949 का 10) की धारा 5 के खंड (सी) में यथापरिभाषित बैंकिंग कंपनी या उसके खंड (डीए), खंड (एनसी) एवं खंड (एनडी) में क्रमश: यथापरिभाषित ''तदनुरूपी नया बैंक'', ''भारतीय स्टेट बैंक'' या ''सहायक बैंक'', जिसके अंतर्गत उक्त अधिनियम की धारा 56 के साथ पठित धारा 5 के खंड (सीसीआइ) में यथापरिभाषित ''सहकारी बैंक'' भी शामिल है। 5. ''अनुसूचित बैंक'' का तात्पर्य है भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 की द्वितीय अनुसूची में समाविष्ट बैंक। 6. ''प्राथमिक डीलर'' से अभिप्रेत ऐसी वित्तीय संस्था से है जो दिनांक 29 मार्च 1995 के ''सरकारी प्रतिभूति बाज़ार में प्राथमिक डीलर संबंधी दिशा-निर्देश'' (समय-समय पर यथासंशोधित) के अनुसरण में भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा प्राथमिक डीलर होने के संबंध में जारी किया गया वैध प्राधिकार पत्र धारण करती हो। 7. ''पूंजी निधियों'' का तात्पर्य संस्था के अद्यतन लेखापरीक्षित तुलन-पत्र में प्रकट किये गये टियर I और टियर II का जोड़ है।
9. परिशिष्ट परिपत्रों की सूची
क्र.सं. |
परिपत्र संख्या |
विषय |
1. |
सीपीसी.बीसी.103/279ए-90 दिनांक 12-4-1990 |
मांग मुद्रा बाज़ार तक की पहुँच |
2. |
संदर्भ डीबीओडी.सं.डीआइआर.बीसी.97/सी.347-90 दिनांक 18 अप्रैल 1990 |
3. |
सीपीसी.बीसी.111/279ए-91 दिनांक 12-4-1991 |
मांग/नोटिस मुद्रा एवं बिल की पुनर्भुनाई बाज़ार |
4. |
सीपीसी.बीसी.144/07.01.279/94-95 दिनांक 17-4-1995 |
मांग/नोटिस मुद्रा बाज़ार तक की पहुँच का विस्तारण |
5. |
संदर्भ डीबीओडी.सं.एफ़एससी.बीसी.68/24.91.001-95 दिनांक 27 जून, 1995 |
6. |
सीपीसी.बीसी.162/07.01.279/96-97 दिनांक 15 अप्रैल, 1997 |
मुद्रा बाज़ार - लेनदेनों को डीएफ़एचआइ के माध्यम से सरणीबद्ध किया जाना |
7. |
सीपीसी.बीसी.165/07.01.279/97-98 दिनांक 21 अप्रैल, 1997 |
मुद्रा बाज़ार - लेनदेनों को प्राथमिक डीलरों के माध्यम से सरणीबद्ध किया जाना |
8. |
सीपीसी.बीसी.175/07.01.279/97-98 दिनांक 29 अप्रैल, 1998 |
मुद्रा बाज़ार |
9. |
सीपीसी.बीसी.185/07.01.279/98-99 दिनांक 20 अप्रैल, 1999 |
मुद्रा बाज़ार के विकासार्थ उपाय - मांग/नोटिस मुद्रा बाज़ार |
10. |
संदर्भ सं.एमपीडी.2785/279ए(एमएम)/98-99 दिनांक 24 अप्रैल, 1999 |
मांग/नोटिस मुद्रा एवं बिल पुनर्भुनाई बाज़ार - लेनदेन का सरणीकरण |
11. |
सीपीसी.बीसी.190/07.01.279/99-2000 दिनांक 29 अक्तूबर, 1999 |
मुद्रा बाज़ार |
12. |
सीपीसी.बीसी.196/07.01.279/99-2000 दिनांक 27 अप्रैल, 2000 |
मुद्रा बाज़ार |
13. |
संदर्भ सं.एमपीडी.3513/279ए(एमएम)/ 1999-2000 दिनांक 28 अप्रैल, 2000 |
मांग/नोटिस मुद्रा एवं बिल पुनर्भुनाई बाज़ार - लेनदेनों का सरणीकरण - 27 अप्रैल 2000 को जारी वर्ष 2000-01 की मौद्रिक एवं ऋण नीति पर विवरण का सारांश |
14. |
एमपीडी.बीसी.201/07.01.279/2000-01 दिनांक 10 अक्तूबर, 2000 |
गैर-बैंकों को मांग मुद्रा बाज़ार में उधार देने की अनुमति |
15. |
एमपीडी.बीसी.206/07.01.279/2000-01 दिनांक 19 अप्रैल, 2000 |
शुद्ध अंतर-बैंक मांग मुद्रा बाज़ार की ओर अग्रसरण |
16. |
डीएस.पीसीबी.परि.40/13.01.00/2000-01 दिनांक 19 अप्रैल, 2001 |
मांग/नोटिस मुद्रा बाज़ार में परिचालन |
17. |
एमपीडी.2991/03.09.01/2000-01 दिनांक 21 अप्रैल, 2001 |
मांग/नोटिस मुद्रा बाज़ार में सहभागिता |
18. |
एमपीडी.3173/03.09.01/2000-01 दिनांक 8 मई, 2001 |
मांग/नोटिस मुद्रा बाज़ार में सहभागिता |
19. |
संदर्भ डीबीओडी.सं.एफ़एससी.बीसी.125/24.92.001/ 2000-01 दिनांक 25 मई, 2001 |
मांग/नोटिस/मीयादी मुद्रा बाज़ार एवं बिल पुनर्भुनाई योजना में सहभागिता की अनुमति - प्राथमिक डीलर |
20. |
एमपीडी.बीसी.214/07.01.279/2001-02 दिनांक 29 अप्रैल, 2002 |
मुद्रा बाज़ार - शुद्ध अंतर-बैंक मुद्रा बाज़ार की ओर अग्रसरण |
21. |
डीएस.पीसीबी.परि.52/13.01.00/2001-02 दिनांक 24 जून, 2002 |
मांग मुद्रा लेनदेनों की रिपोर्टिंग |
22. |
एमपीडी.217/07.01.279/2001-02 दिनांक 27 जून, 2002 |
मांग/नोटिस मुद्रा बाज़ार की विश्वसनीयता : विवेकपूर्ण मानदंड |
23. |
एमपीडी.220/07.01.279/2002-03 दिनांक 31 जुलाई, 2002 |
प्राथमिक डीलरों द्वारा मांग/नोटिस मुद्रा बाज़ार तक पहुँच: विवेकपूर्ण मानदंड |
24. |
एमपीडी.222/07.01.279/2002-03 दिनांक 29 अक्तूबर, 2002 |
मुद्रा बाज़ार |
25. |
एमपीडी.225/07.01.279/2002-03 दिनांक 14 नवंबर, 2002 |
मांग/नोटिस मुद्रा बाज़ार की विश्वसनीयता : विवेकपूर्ण मानदंड |
26. |
एमपीडी.226/07.01.279/2002-03 दिनांक 11 दिसंबर, 2002 |
मांग/नोटिस मुद्रा बाज़ार की विश्वसनीयता : विवेकपूर्ण मानदंड |
27. |
डीबीओडी.एफ़एससी.बीसी.85/24.91.001/2002-03 दिनांक 26 मार्च, 2003 |
मांग/नोटिस मुद्रा बाज़ार एवं बिल पुनर्भुनाई योजना में सहभागिता की अनुमति - निजी क्षेत्र के म्युचुअल फ़ंड |
28. |
डीबीओडी.एफ़एससी.बीसी.86/24.91.001/2002-03 दिनांक 26 मार्च, 2003 |
मांग/नोटिस/मीयादी मुद्रा बाज़ार एवं बिल पुनर्भुनाई योजना में सहभागिता की अनुमति - प्राथमिक डीलर |
29. |
एमपीडी.बीसी.230/07.01.279/2002-03 दिनांक 29 अप्रैल, 2002 |
मुद्रा बाज़ार - शुद्ध अंतर-बैंक मांग मुद्रा बाज़ार की ओर अग्रसरण |
30. |
एमपीडी.बीसी.234/07.01.279/2002-03 दिनांक 29 अप्रैल, 2003 |
गैर-बैंक संस्थाओं द्वारा मांग/नोटिस मुद्रा बाज़ार में सहभागिता |
31. |
एमपीडी.बीसी.235/07.01.279/2002-03 दिनांक 29 अप्रैल, 2003 |
मांग/नोटिस मुद्रा बाज़ार के लेनदेनों की एनडीएस प्लैटफ़ार्म पर रिपोर्टिंग |
32. |
एमपीडी.बीसी.241/07.01.279/2003-04 दिनांक 03 नवंबर, 2003 |
मुद्रा बाज़ार - शुद्ध अंतर-बैंक मांग/नोटिस मुद्रा बाज़ार की ओर अग्रसरण |
33. |
एमपीडी.बीसी.244/07.01.279/2003-04 दिनांक 05 नवंबर, 2003 |
प्राथमिक डीलरों द्वारा मांग/नोटिस मुद्रा बाज़ार में सहभागिता |
34. |
एमपीडी.बीसी.242/07.01.279/2003-04 दिनांक 05 नवंबर, 2003 |
शुद्ध अंतर-बैंक मांग/नोटिस मुद्रा बाज़ार की ओर अग्रसरण |
35. |
एमपीडी.बीसी.250/07.01.279/2003-04 दिनांक 25 मई, 2004 |
शुद्ध अंतर-बैंक मांग/नोटिस मुद्रा बाज़ार की ओर अग्रसरण |
36. |
एमपीडी.बीसी.253/07.01.279/2004-05 दिनांक 03 जुलाई, 2005 |
मांग/नोटिस मुद्रा बाज़ार के परिचालन पर मास्टर परिपत्र |
37. |
एमपीडी.बीसी.259/07.01.279/2004-05 दिनांक 26 अक्तूबर, 2004 |
शुद्ध अंतर-बैंक मांग/नोटिस मुद्रा बाज़ार की ओर अग्रसरण |
38. |
एमपीडी.बीसी.260/07.01.279/2004-05 दिनांक 10 दिसंबर, 2004 |
मांग/नोटिस मुद्रा बाज़ार संबंधी लेनदेनों की रिपोर्टिंग |
39. |
एमपीडी.बीसी.265/07.01.279/2004-05 दिनांक 29 अप्रैल, 2005 |
मांग/नोटिस मुद्रा बाज़ार - बेंचमार्क की समीक्षा |
40. |
एमपीडी.बीसी.266/07.01.279/2004-05 दिनांक 29 अप्रैल, 2005 |
मांग/नोटिस मुद्रा बाज़ार में सहभागिता |
|