ऋण सूचना व्यवसाय कंपनियों को ऑंकड़े प्रस्तुत करना
आरबीआई /2010-11/301 7 दिसंबर 2010 सभी राज्य और केंद्रीय सहकारी बैंक ऋण सूचना व्यवसाय कंपनियों को ऑंकड़े प्रस्तुत करना कृपया उपर्युक्त विषय पर 06 सितंबर 2010 का हमारा परिपत्र ग्राआऋवि.केंका.आर एफ. बीसी. सं.17/07.40.06/2010-11 देखें । 2. यह सूचित किया जाता है कि भारतीय रिज़र्व बैंक ने 25 नवंबर 2010 को हाई मार्क क्रेडिट इनफॉर्मेशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को ऋण सूचना का व्यवसाय आरंभ करने के लिए 'पंजीकरण प्रमाणपत्र' जारी किया है। उक्त कंपनी का पता निम्नलिखित है : हाई मार्क क्रेडिट इनफॉर्मेशन सर्विसेज प्रा. लि. 3. कृपया हमारे संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को पावती भेजें । भवदीय,(बी. पी. विजयेन्द्र) |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: