RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

Press Releases Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

80163066

तिमाही सेवा और मूलभूत सुविधा संभावना सर्वेक्षण का 19वां दौर – वर्ष 2018-19 की तीसरी तिमाही

16 नवंबर 2018

तिमाही सेवा और मूलभूत सुविधा संभावना सर्वेक्षण का 19वां दौर – वर्ष 2018-19 की तीसरी तिमाही

रिज़र्व बैंक वर्ष 2014-15 से सेवा और मूलभूत सुविधा संभावना सर्वेक्षण (एसआईओएस) आयोजित कर रहा है। एसआईओएस का 19वां दौर भारत में चुनिंद सेवा और मूलभूत सुविधा क्षेत्र की कंपनियों से वर्तमान तिमाही (वर्ष 2018-19 की तीसरी तिमाही अर्थात अक्तूबर-दिसंबर 2018) के लिए कारोबारी स्थिति और आगामी तिमाही (वर्ष 2018-19 की चौथी तिमाही अर्थात जनवरी-मार्च 2019) के लिए उनकी संभावना का आकलन करने का प्रयास करता है।

मेसर्स स्पेक्ट्रम प्लानिंग इंडिया लिमिटेड को अक्तूबर-दिसंबर 2018 तिमाही के लिए सर्वेक्षण करने हेतु रिज़र्व बैंक की ओर से प्राधिकृत किया गया है। जबकि चुनिंदा सेवा और मूलभूत सुविधा कंपनियों से यह एजेंसी संपर्क करेगी, अन्य कंपनियों को प्रोत्साहित किया जाता है कि वे बैंक की वेबसाइट www.rbi.org.in से सर्वेक्षण अनुसूची डाउनलोड करके इस सर्वेक्षण में भाग लें। यह सर्वेक्षण अनुसूची ‘फार्म’ शीर्ष (होम पेज पर बिल्कुल नीचे ‘अन्य लिंक’ में उपलब्ध) और ‘सर्वेक्षण’ उपशीर्ष में रखी गई है। विधिवत भरी हुई प्रमाणित अनुसूची इस सर्वेक्षण अनुसूची में दिए गए संपर्क ब्यौरों के अनुसार ई-मेल और फैक्स से भेजी जा सकती है। प्रतिक्रिया देने वाली की पहचान नहीं बताई जाएगी।

प्रश्न/स्पष्टीकरण के लिए, हमें निम्नलिखित पर संपर्क करें:

निदेशक, उद्यम सर्वेक्षण प्रभाग, सांख्यिकी और सूचना प्रबंध विभाग, भारतीय रिज़र्व बैंक, सी-8, दूसरी मंजिल, बांद्रा-कुर्ला काम्प्लेक्स, बांद्रा (पूर्व), मुंबई-400051, फोन: 022-26578664, 022-26578279; फैक्स-022-26571555, कृपया ई-मेल भेजने के लिए यहां क्लिक करें।

अजीत प्रसाद
सहायक परामर्शदाता

प्रेस प्रकाशनी: 2018-2019/1150

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?