RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

Press Releases Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

81322978

वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के दौरान भारत के भुगतान संतुलन में गतिविधियां

30 सितंबर 2020

वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के दौरान
भारत के भुगतान संतुलन में गतिविधियां

पहली तिमाही अर्थात् अप्रैल-जून 2020-21 के लिए भारत के भुगतान संतुलन (बीओपी) से संबंधित प्रारंभिक आंकड़े विवरण-। (बीपीएम6 फॉर्मेट) और ।। (पुराना फॉर्मेट) में प्रस्‍तुत किए गए हैं।

2020-21 की पहली तिमाही के दौरान भारत के भुगतान संतुलन की मुख्य विशेषताएं

  • भारत के चालू खाता शेष (सीएबी) ने पूर्ववर्ती तिमाही अर्थात् 2019-20 की चौथी तिमाही में 0.6 बिलियन (जीडीपी का 0.1 प्रतिशत) की अधिशेष की तुलना में 2020-21 की पहली तिमाही में 19.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर (जीडीपी का 3.9 प्रतिशत) का अधिशेष दर्ज किया गया; एक वर्ष पहले (अर्थात् 2019-20 की पहली तिमाही) में 15.0 बिलियन अमेरिकी डॉलर [जीडीपी का 2.1 प्रतिशत] की कमी दर्ज की गयी थी।

  • 2020-21 के पहली तिमाही में चालू खाते में अधिशेष, वर्ष-दर-वर्ष के आधार पर निर्यात के सापेक्ष व्यापारिक आयात में गिरावट के कारण व्यापार घाटे में US $ 10.0 बिलियन तक के तीव्र संकुचन के कारण था।

  • मुख्य रूप से कंप्यूटर सेवाओं से होने वाली निवल आय पर निवल सेवाओं की प्राप्तियाँ स्थिर रही।

  • निजी अंतरण प्राप्तियां, जो कि विदेशों में नौकरी करने वाले भारतीयों द्वारा किए जाने वाले धन प्रेषणों को दर्शाती हैं, पिछले वर्ष के स्‍तर से 8.7 प्रतिशत घटकर 18.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गई।

  • प्राथमिक आय खाते से निवल निकासी, मुख्य रूप से निवल विदेशी निवेश आय भुगतान को दर्शाती है, जो एक वर्ष पहले 6.3 बिलियन अमरीकी डॉलर से बढ़कर 7.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गई।

  • वित्तीय खाते में, 2019-20 की पहली तिमाही में निवल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में 14.0 बिलियन अमेरिकी डॉलर के अंतर्वाह की तुलना में 0.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर का बहिर्वाह दर्ज किया गया।

  • निवेश विदेशी पोर्टफोलियो निवेश 2019-20 की पहली तिमाही के 4.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर की तुलना में $ 0.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, क्योंकि इक्विटी बाजार में निवल खरीद, ऋण खंड में निवल बिक्री से ऑफसेट थी।

  • नए संवितरण से अधिक चुकौती सहित, भारत के लिए बाह्य वाणिज्यिक उधारों ने एक साल पहले 6.0 बिलियन अमेरिकी डॉलर के अंतर्वाह की तुलना में 2020-21 की पहली तिमाही में 1.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवल बहिर्वाह दर्ज किया।

  • गैर-निवासी जमाराशियों के कारण शुद्ध प्रवाह बढ़कर 2019-20 की पहली तिमाही में 2.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 3.0 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया।

  • 2019-20 की पहली तिमाही में 14.0 बिलियन अमेरिकी डॉलर की तुलना में विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों (बीओपी के आधार पर) में 19.8 बिलियन की अभिवृद्धि हुई।(सारणी 1)

सारणी 1 : भारत के भुगतान संतुलन की प्रमुख मदें
(बिलियन अमेरिकी डॉलर)
  अप्रैल-जून 2020 प्रा अप्रैल-जून 2019
  जमा नामे निवल जमा नामे निवल
क. चालू खाता 122.4 102.6 19.8 160.7 175.7 -15.0
1. माल 52.3 62.3 -10.0 82.7 129.5 -46.8
    जिसमें से:            
        पीओएल 4.9 13.1 -8.3 11.1 35.4 -24.2
2. सेवा 46.8 26.3 20.5 52.2 32.1 20.1
3. प्राथमिक आय 5.1 12.8 -7.7 5.8 12.1 -6.3
4. द्वितीयक आय 18.2 1.2 17.0 20.0 2.0 18.0
ख. पूंजी लेखा और वित्तीय लेखा 126.8 146.1 -19.3 138.3 123.7 14.6
    जिसमें से:            
मुद्रा भंडार में परिवर्तन (वृद्धि (-)/कमी (+)) 0.0 19.8 -19.8 0.0 14.0 -14.0
ग. भुल-चूक (-) (ए+बी)   0.5 -0.5 0.4   0.4
प्रा : प्रारंभिक
नोट : पूर्णांकन के कारण उप घटकों का योग कुल योग से भिन्न हो सकता है।

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी : 2020-2021/410

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?