बाह्य व्यापार और भुगतान को सुविधाजनक बनाना - विनियमों में संशोधन
दिनांक 1 अक्तूबर 2025 को विकासात्मक और विनियामक नीतियों पर वक्तव्य में की गई घोषणा के अनुसार तथा 'बाह्य व्यापार और भुगतान को सुविधाजनक बनाने' की दिशा में निरंतर प्रयासों के अंतर्गत रिज़र्व बैंक ने विदेशी मुद्रा प्रबंध (उधार लेना तथा उधार देना) विनियमावली, 2018 और विदेशी मुद्रा प्रबंध (भारत में निवासी किसी व्यक्ति द्वारा विदेशी मुद्रा खाता) विनियमावली, 2015 में निम्नलिखित संशोधन किए हैं।
इन परिवर्तनों को प्रभावी करने के लिए मास्टर निदेश - माल और सेवाओं का निर्यात तथा मास्टर निदेश - जमा राशियां और खाते में निहित निदेशों को भी तदनुसार संशोधित किया गया है। (ब्रिज राज) प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/1303 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: