संविभाग निवेश योजना के अंतर्गत एफआईआई/आरएफपीआई/क्यूएफआई/ एनआरआई/पीआईओ को अब मेसर्स उज्जीवन फाइनैंशियल सर्विसेज लिमिटेड में 49 प्रतिशत तक निवेश की अनुमति
09 मई 2016 संविभाग निवेश योजना के अंतर्गत एफआईआई/आरएफपीआई/क्यूएफआई/ भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज अधिसूचित किया है कि स्टॉक बाजार पर मेसर्स उज्जीवन फाइनैंशियल सर्विसेज लिमिटेड कंपनी के शेयरों के सूचीकरण को देखते हुए, संविभाग पोर्टफोलियो निवेश योजना के अंतर्गत विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई)/पंजीकृत विदेशी संविभाग निवेशकों (आरएफपीआई) के निवेश की समग्र निवेश सीमा 49 प्रतिशत रहेगी। रिज़र्व बैंक ने आगे सूचित किया है कि एनआरआई निवेश की समग्र सीमा 10 प्रतिशत से अधिक नहीं होगी। सभी स्रोतों अर्थात विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई)/पंजीकृत विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (आरएफपीआई)/अमेरिकन निक्षेपागार प्राप्तियों (एडीआर)/वैश्विक निक्षेपागार प्राप्तियों (जीडीआर)/प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई)/भारतीय मूल के व्यक्तियों (पीआईओ) के माध्यम से इस कंपनी में कुल विदेशी निवेश 49 प्रतिशत से अधिक नहीं होगा। रिज़र्व बैंक ने इसे फेमा 1999 के अंतर्गत अधिसूचित किया है। अजीत प्रसाद प्रेस प्रकाशनी: 2015-2016/2614 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: