प्रत्यक्ष विदेशी निवेश कंपनियों का वित्त, 2013-14: आंकड़े जारी
03 दिसंबर 2015 प्रत्यक्ष विदेशी निवेश कंपनियों का वित्त, 2013-14: आंकड़े जारी भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज अपनी वेबसाइट पर ‘प्रत्यक्ष विदेशी निवेश(एफडीआई) कंपनियों के वित्त, 2013-14’ से संबंधित आंकड़े जारी किए। उक्त आंकड़े अप्रैल 2013 से मार्च 2014 की अवधि के दौरान अपने खातों की लेखाबंदी करने वाली 957 चयनित गैर-सरकारी गैर-वित्तीय (एनजीएनएफ) प्रत्यक्ष विदेशी निवेश कंपनियों के लेखापरीक्षित वार्षिक लेखों के आधार पर संकलित किए गए हैं। ये आंकड़े एक समान स्वरूप वाली कंपनियों के आधार पर वर्ष 2011-12 से 2013-14 की तीन वर्षों की अवधि की तुलनात्मक तस्वीर प्रस्तुत करते हैं। विवरणों से संबंधित ‘व्याख्यात्मक टिप्पणियां’ अंत में दी गई हैं। प्रमुख निष्कर्ष:
समग्र स्तर और एफडीआई की हिस्सेदारी, एफडीआई और उद्योग की उत्पत्ति वाले देश के आधार पर चयनित गैर-सरकारी गैर-वित्तीय (एनजीएनएफ) प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) कंपनियों के वित्त का विश्लेषण करने वाला एक आलेख भारतीय रिज़र्व बैंक बुलेटिन के दिसंबर 2015 अंक में प्रकाशित किया जा रहा है। अजीत प्रसाद प्रेस प्रकाशनी: 2015-2016/1307 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: