वित्तीय बाज़ारों पर उच्च स्तरीय समन्वय समिति की बैठक
22 दिसंबर 2008 वित्तीय बाज़ारों पर उच्च स्तरीय समन्वय समिति की बैठक वित्तीय बाज़ारों पर उच्च स्तरीय समन्वय समिति की एक बैठक आज भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआइ), नई दिल्ली में आयोजित हुई। डॉ. डी.सुब्बाराव, गवर्नर, भारतीय रिज़र्व बैंक ने बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में श्री अरूण रामनाथन, वित्त सचिव, श्री अशोक चावला, सचिव, आर्थिक कार्य, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार, श्री सी.बी.भावे, अध्यक्ष, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी), श्री जे. हरिनारायण, अध्यक्ष, बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (आइआरडीए), श्री डी.स्वरूप, अध्यक्ष, पेंशन विधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) तथा वित्त मंत्रालय, भारतीय रिज़र्व बैंक, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड तथा आइआरडीए के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। वित्तीय बाज़ारों पर उच्च स्तरीय समन्वय समिति वित्तीय क्षेत्र नियंत्रकों के बीच इंटरफेस के लिए एक उच्च स्तरीय मंच है। वित्तीय बाज़ारों पर उच्च स्तरीय समन्वय समिति ने वैश्विक वित्तीय संकट का भारतीय वित्तीय क्षेत्र पर प्रभाव, घरेलू वित्तीय बाज़ार में होने वाले परिवर्तन और इससे उभरी समस्याओं के समाधान के लिए की गई कार्रवाई की समीक्षा की। साथ ही, समिति ने नीति की कार्यसूची की भी समीक्षा की। अल्पना किल्लावाला प्रेस प्रकाशनी : 2008-2009/943 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: