RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

Press Releases Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

80597642

संविभाग निवेश योजना (पीआईएस) के अंतर्गत किसी भारतीय कंपनी में विदेशी निवेश सीमा में वृद्धि - मेसर्स अपोलो टायर्स लिमिटेड

01 अक्‍टूबर 2014

संविभाग निवेश योजना (पीआईएस) के अंतर्गत किसी भारतीय कंपनी में
विदेशी निवेश सीमा में वृद्धि - मेसर्स अपोलो टायर्स लिमिटेड

भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज अधिसूचित किया है कि विदेशी संस्‍थागत निवेशक (एफआईआई)/ पंजीकृत विदेशी संविभाग निवेशकों (आरएफपीआई) अब संविभाग निवेश योजना (पीआईएस) के अंतर्गत प्राथमिक बाजार और शेयर बाजारों के माध्‍यम से मेसर्स अपोलो टायर्स लिमिटेड की चुकता पूंजी के 45 प्रतिशत तक की खरीद कर सकते हैं। मेसर्स अपोलो टायर्स लिमिटेड ने निदेशक मंडल के स्‍तर पर संकल्प पारित किए हैं तथा शेयरधारकों द्वारा विशेष संकल्प पारित किया गया है जिनमें एफआईआई/आरएफपीआई द्वारा इसके इक्विटी शेयरों और परिवर्तनीय डिबेंचरों की खरीद सीमा को 40 प्रतिशत से बढ़ाकर 45 प्रतिशत करने पर सहमति बनी है।

रिज़र्व बैंक ने इसे संविभाग निवेश योजना (पीआईएस) के अंतर्गत भारतीय कंपनियों में विदेशी संस्‍थागत निवेशकों (एफआईआई) द्वारा निवेश की सकल उच्चतम सीमा को बढ़ाने के संबंध में फेमा 1999 के अंतर्गत अधिसूचित किया है।

अजीत प्रसाद
सहायक महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी : 2014-2015/696

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?