RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

Press Releases Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

138200998

त्रैमासिक सेवाएं और आधारभूत संरचना परिदृश्य सर्वेक्षण (एसआईओएस) के 48वें दौर की शुरुआत – 2025-26 की चौथी तिमाही

भारतीय रिज़र्व बैंक ने जनवरी-मार्च 2026 की संदर्भ अवधि के लिए त्रैमासिक सेवाएं और आधारभूत संरचना परिदृश्य सर्वेक्षण (एसआईओएस) के 48वें दौर की शुरुआत की है। यह सर्वेक्षण मांग स्थितियों, वित्तीय स्थितियों, रोजगार स्थितियों तथा मूल्य स्थिति से संबंधित संकेतकों के समूह पर गुणवत्तापूर्ण प्रत्युत्तरों के आधार पर भारत में सेवाएं और आधारभूत संरचना क्षेत्र की चुनिंदा कंपनियों की वर्तमान तिमाही (2025-26 की चौथी तिमाही) के लिए कारोबारी स्थिति तथा आगामी तिमाही (2026-27 की पहली तिमाही) के लिए उनकी प्रत्याशा का आकलन करता है। इसमें बाद की दो तिमाहियों (2026-27 की दूसरी तिमाही और 2026-27 की तीसरी तिमाही) के लिए प्रमुख मापदंडों से संबंधित परिदृश्य को भी शामिल किया गया है।    

2. सर्वेक्षण के निष्कर्ष नियमित रूप से बैंक की वेबसाइट पर सारांश रूप में जारी किए जाते हैं, जहां उत्तरदाताओं की पहचान प्रकट नहीं की जाती है।

3. मेसर्स जेनेसिस मैनेजमेंट एंड मार्केट रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड को जनवरी-मार्च 2026 तिमाही के लिए सर्वेक्षण करने हेतु भारतीय रिज़र्व बैंक की ओर से प्राधिकृत किया गया है। यद्यपि, एजेंसी चुनिंदा कंपनियों से संपर्क करेगी, लेकिन सेवाएं और आधारभूत संरचना क्षेत्र की अन्य कंपनियों को भी प्रोत्साहित किया जाता है कि वे बैंक की वेबसाइट पर ‘सर्वेक्षण’ उप-शीर्ष से सर्वेक्षण प्रश्नावली डाउनलोड करके इस सर्वेक्षण में भाग लें। विधिवत भरी हुई प्रमाणित सर्वेक्षण प्रश्नावली इसमें दिए गए संपर्क ब्यौरों के अनुसार ई-मेल द्वारा भेजी जा सकती है।   

4. किसी भी प्रश्न/ स्पष्टीकरण के लिए, कृपया हमें निम्नलिखित पते पर संपर्क करें:     

निदेशक,
उद्यम सर्वेक्षण प्रभाग,
सांख्यिकी और सूचना प्रबंध विभाग,
भारतीय रिज़र्व बैंक, सी-8, दूसरी मंजिल, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स,
बांद्रा (पूर्व), मुंबई-400051,
फोन: 022-26578664, 022-26578275
कृपया ई-मेल भेजने के लिए यहां क्लिक करें।

अजीत प्रसाद      
उप महाप्रबंधक (संचार)

प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/1923

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?