RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

असेट प्रकाशक

134813408

2025-26 की दूसरी तिमाही (Q2) के लिए सेवा और आधारभूत संरचना परिदृश्य का सर्वेक्षण

आज भारतीय रिज़र्व बैंक ने 2025-26 की दूसरी तिमाही के दौरान संचालित सेवा और आधारभूत संरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर) परिदृश्य (एसआइओएस) के सर्वेक्षण के 46 वें दौर का परिणाम जारी किया। भविष्योन्मुखी सर्वेक्षण1 यह अग्रलक्षी सर्वेक्षण सेवा और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में संलग्न भारतीय कंपनियों की मांग की स्थिति, मूल्य स्थिति और अन्य व्यापार स्थितियों से संबंधित व्यापार मापदंडों पर गुणात्मक मूल्यांकन और अपेक्षाओं को दर्शाता है।सर्वेक्षण2 के इस दौर में, 706 कंपनियों ने 2025-26 की दूसरी तिमाही के लिए अपना मूल्यांकन और 2025-26 तीसरी तिमाही के लिए अपेक्षाओं के साथ-साथ बाद की दो तिमाहियों के लिए प्रमुख मापदंडों पर अपना दृष्टिकोण प्रदान किया।

विशेष:

A. सेवा क्षेत्र

2025-26 की दूसरी तिमाही के लिए मूल्यांकन

  • सेवा क्षेत्र की फर्मों ने 2025-26 की दूसरी तिमाही के दौरान समग्र व्यावसायिक स्थिति और अपने कारोबार में सुधार का आकलन किया (चार्ट 1 और तालिका A)। 2025-26 की दूसरी तिमाही के दौरान वित्त की उपलब्धता के बेहतर आकलन के साथ रोज़गार की स्थिति सकारात्मक बनी रही।
  • उद्यमों ने इनपुट लागत से उच्च दबाव का अनुमान लगाया, हालांकि तिमाही के दौरान वेतन व्यय और वित्त की लागत से दबाव कम हुआ।
  • 2025-26 की दूसरी तिमाही में बिक्री मूल्य और लाभ मार्जिन पर फर्मों की भावनाएं मजबूत हुईं।

2025-26 की तीसरी तिमाही के लिए अपेक्षाएं

  • उत्तरदाता समग्र व्यावसायिक स्थिति, टर्नओवर, साथ ही 2025-26 की तीसरी तिमाही के दौरान पूर्णकालिक और अंशकालिक रोजगार दोनों के बारे में अधिक उत्साहित थे (चार्ट 1 और तालिका ए)।
  • 2025-26 की तीसरी तिमाही में वेतन बिल, वित्त लागत और इनपुट लागत का दबाव बढ़ने की उम्मीद है; हालांकि, बिक्री मूल्यों में अपेक्षित वृद्धि से सेवा कंपनियों को अपने लाभ मार्जिन को बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

2025-26 की चौथी और 2026-27  की पहली तिमाही के लिए अपेक्षाएं

  • उत्तरदाता 2026-27 की पहली तिमाही तक समग्र व्यावसायिक स्थितियों के बारे में आशावादी बने हुए हैं (तालिका सी)।
  • आगामी तिमाहियों में रोजगार की संभावनाएं भी मजबूत होने की उम्मीद है।
  • इनपुट लागत का दबाव जारी रहने की संभावना है, साथ ही बिक्री मूल्यों में और वृद्धि होने की भी संभावना है।
Chart_1
  • प्रतिक्रिया देने वाली सेवा फर्मों ने बताया कि अपने मौजूदा संसाधनों के साथ वे 2024-25 की चौथी तिमाही के दौरान 10.7 प्रतिशत अतिरिक्त सेवाएं प्रदान कर सकते हैं (तालिका S14)।

B. आधारभूत संरचना क्षेत्र

2025-26 की दूसरी तिमाही के लिए मूल्यांकन

  • बुनियादी ढांचा फर्मों ने 2025-26 की दूसरी तिमाही के दौरान मांग की स्थिति में सुधार की सूचना दी (चार्ट 2 और तालिका बी)।
  • उद्यमों को 2025-26 की दूसरी तिमाही के दौरान इनपुट लागत, वित्त की लागत और वेतन व्यय से उत्पन्न उच्च लागत दबाव का अनुभव हुआ।
  • बुनियादी ढांचा कंपनियों ने बिक्री मूल्यों और लाभ मार्जिन में उच्च वृद्धि का आकलन किया।

2025-26 की तीसरी तिमाही के लिए अपेक्षाएं

  • उत्तरदाता 2025-26 की तीसरी तिमाही में समग्र व्यावसायिक स्थिति, कारोबार और रोजगार के बारे में आशावादी बने रहे, हालांकि पिछले सर्वेक्षण दौर की तुलना में उम्मीदें कुछ हद तक कम थीं (तालिका बी)।
  • 2025-26 की तीसरी तिमाही के दौरान इनपुट लागत दबाव कम होने की उम्मीद है।
  • विक्रय मूल्यों और लाभ मार्जिन में वृद्धि के संबंध में आशावाद पिछली तिमाही की तुलना में कम हुआ।

2025-26 की चौथी और 2026-27  की पहली तिमाही के लिए अपेक्षाएं

  • उत्तरदाताओं का 2026-27 की पहली तिमाही तक मांग और रोजगार की स्थिति पर सकारात्मक रुख बना हुआ है (तालिका डी)।
  • इनपुट लागत का दबाव निकट भविष्य में जारी रहने की संभावना है, जबकि बिक्री मूल्यों में वृद्धि उच्च स्तर पर बनी रहने की उम्मीद है।
Chart_2
 

Summary of Net Responses3 on Survey Parameters

       

Note: Please see the excel file for time series data

Service Sector

                         

Infrastructure Sector

                       

1 सर्वेक्षण के परिणाम उत्तरदाताओं के विचारों को दर्शाते हैं, जिन्हें आवश्यक रूप से रिज़र्व बैंक द्वारा साझा नहीं किया जाता है।

2 पिछले सर्वेक्षण दौर के परिणाम 06 अगस्त 2025 को बैंक की वेबसाइट पर जारी किए गए।

3 Net Response (NR) is the difference between the percentage of respondents reporting optimism and those reporting pessimism. It ranges between -100 to 100. Positive value indicates expansion/optimism and negative value indicates contraction/pessimism. In other words, NR = (I – D); where, I is the percentage response of ‘Increase/optimism’, D is the percentage response of ‘Decrease/pessimism’ and E is the percentage response as ‘no change/ equal’ (i.e., I+D+E=100).  For example, increase in turnover is optimism whereas decrease in cost of inputs is optimism.

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: फरवरी 03, 2023

क्या यह पेज उपयोगी था?

Was this page helpful

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: फरवरी 03, 2023