भारतीय कंपनियों में पीआईएस के तहत विदेशी निवेश की निगरानी- प्रतिबंधित सूची में नाम शामिल करना - मेसर्स क्लेरिस लाईफसाइन्सेस लिमिटेड
24 मई 2017 भारतीय कंपनियों में पीआईएस के तहत विदेशी निवेश की निगरानी- भारतीय रिजर्व बैंक ने आज अधिसूचित किया है कि मेसर्स क्लेरिस लाईफसाइन्सेस लिमिटेड में विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई)/विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के माध्यम से विदेशी शेयर धारिता ने अपनी चुकता पूंजी के 24% की समग्र सीमा को पार कर लिया है। इसलिए, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई)/विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की ओर से भारत में शेयर बाजारों के माध्यम से इस कंपनी के शेयरों के खरीद की आगे कोई अनुमति नहीं दी जाएगी। अजीत प्रसाद प्रेस प्रकाशनी : 2016-2017/3164 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: