भारतीय रिज़र्व बैंक और बैंकों की चयनित शाखाएं अग्रिम आयकर स्वीकार करेंगी
20 मई 2013 भारतीय रिज़र्व बैंक और बैंकों की चयनित शाखाएं अग्रिम आयकर स्वीकार करेंगी यह देखा गया है कि भारतीय रिज़र्व बैंक के माध्यम से बकाए आयकर को जमा करने के लिए जून माह के अंत में भारी भीड़ हो जाती है। बैंक के लिए यह कठिन हो जाता है कि वह प्राप्तियों के दबाव का सामना कर सके, यद्यपि इस प्रयोजन के लिए अधिकतम संभावित सीमा तक अतिरिक्त काउंटर उपलब्ध कराए जाते हैं। इसके परिणामस्वरूप आम जनता को अनावश्यक रूप से बैंक में लंबी अवधि तक कतारों में प्रतीक्षा करनी पड़ती है। इसमें शामिल असुविधा से बचने के लिए निर्धारितियों को सूचित किया जाता है कि वे नियत तारीख से पर्याप्त पहले अपने आयकर बकाए को जमा करने में अंतिम अवधि की भीड़ से बचें। रिज़र्व बैंक ने मुंबई की अधिकृत एजेंसी बैंकों की नीचे चयनित शाखाओं को भी बकाए आयकर का भुगतान स्वीकार करने के लिए प्राधिकृत किया है। इनमें से अधिकांश बैंक करों के ऑन-लाइन भुगतान की सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं। अपनी सुविधा के लिए निर्धारिती इन व्यवस्थाओं का लाभ उठा सकते हैं।
अजीत प्रसाद प्रेस प्रकाशनी : 2012-2013/1933 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: