RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

थीम
थीम
टेक्स्ट का साइज़
टेक्स्ट का साइज़
S1

Press Releases Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

137494046

भारतीय रिज़र्व बैंक ने भारत सरकार की प्रतिभूतियों की ओएमओ खरीद की घोषणा की

दिनांक 1 अप्रैल 2025 की प्रेस प्रकाशनी 2025-26/4 के माध्यम से घोषित किए अनुसार, भारतीय रिज़र्व बैंक 3 अप्रैल 2025 को कुल ₹20,000 करोड़ की राशि के लिए ओएमओ खरीद का आयोजन करेगा।

2. तदनुसार, भारतीय रिज़र्व बैंक एकाधिक मूल्य पद्धति का उपयोग करते हुए बहु-प्रतिभूति नीलामी के माध्यम से निम्नलिखित सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद करेगा:

क्र. सं

आईएसआईएन

प्रतिभूति

परिपक्वता की तारीख

सकल राशि

1

IN0020240050

7.04% जीएस 2029

03-जून-2029

₹20,000 करोड़
(प्रतिभूति-वार कोई राशि अधिसूचित नहीं की गई है)

2

IN0020210244

6.54% जीएस 2032

17-जनवरी-2032

3

IN0020140052

8.24% जीएस 2033

10-नवंबर-2033

4

IN0020040039

7.50% जीएस 2034

10-अगस्त-2034

5

IN0020220029

7.54% जीएस 2036

23-मई-2036

6

IN0020240027

7.23% जीएस 2039

15-अप्रैल-2039

3. रिज़र्व बैंक के पास निम्नलिखित अधिकार सुरक्षित हैं:

  • प्रत्येक प्रतिभूतियों की खरीद की मात्रा का निर्धारण करना।
  • समग्र राशि से कम राशि की बोलियां स्वीकार करना।
  • पूर्णांकन प्रभाव के कारण समग्र राशि की तुलना में कुछ अधिक/कम की खरीद करना।
  • कारण दिए बिना संपूर्ण या आंशिक रूप से किसी भी या सभी बोलियाँ को स्वीकार या अस्वीकार करना।

4. पात्र प्रतिभागियों को 3 अप्रैल 2025 को पूर्वाह्न 9:30 और पूर्वाह्न 10:30 बजे के बीच भारतीय रिज़र्व बैंक कोर बैंकिंग समाधान (ई-कुबेर) प्रणाली पर इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में अपनी बोलियों को प्रस्तुत करना होगा। केवल प्रणाली की विफलता की स्थिति में, भौतिक बोलियाँ स्वीकार की जाएंगी। इस तरह की भौतिक बोली निर्धारित प्रपत्र में, जिसे रिज़र्व बैंक की वेबसाइट (https://website.rbi.org.in/hi/web/rbi/forms) से प्राप्त किया जा सकता है,पूर्वाह्न 10.30 बजेसे पहले वित्तीय बाजार परिचालन विभाग (ईमेल; फोन नंबर: 022-22630982) को प्रस्तुत की जाए।

5. नीलामी का परिणाम उसी दिन घोषित किया जाएगा और सफल प्रतिभागियों को 4 अप्रैल 2025कोमध्याह्न 12 बजेतक अपने एसजीएल खाते में प्रतिभूतियों की उपलब्धता सुनिश्चित कर लेनी चाहिए।

(पुनीत पंचोली)  
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/6

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

Scan Your QR code to Install our app

RbiWasItHelpfulUtility

क्या यह पेज उपयोगी था?