भारतीय रिज़र्व बैंक ने परिवार वित्त पर समिति का गठन किया
4 अगस्त 2016 भारतीय रिज़र्व बैंक ने परिवार वित्त पर समिति का गठन किया भारतीय रिज़र्व बैंक ने भारत में परिवार वित्त के विभिन्न पहलुओं को देखने और समान स्थिति वाले देशों तथा उन्नत देशों के बीच भारत की स्थिति के बेंचमार्क के लिए समिति गठित की है। इस समिति की अध्यक्षता डॉ. तरुण रामदुरै, प्रोफेसर, वित्तीय अर्थशास्त्र, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा की जाएगी तथा इसमें भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) के अलावा वित्तीय क्षेत्र के विनियामकों जैसे भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी), भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई), पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) का प्रतिनिधित्व होगा। समिति के विचारार्थ विषय हैं :
समिति से अपनी रिपोर्ट जुलाई 2017 के अंत तक प्रस्तुत करना अपेक्षित है। पृष्ठभूमि पेंशन जैसे औपचारिक वित्तीय बाजार निवेश उत्पाद तथा आवास ऋण जैसे देयता उत्पाद के लिए भारतीय परिवारों से मांग पर वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद की उप समिति (एफएसडीसी-एससी) की 26 अप्रैल 2016 को आयोजित बैठक में चर्चा की गई थी। यह निर्णय लिया गया कि भारत में परिवार वित्त के विभिन्न पहलुओं को देखने के लिए समिति का गठन किया जाए और एक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। अल्पना किल्लावाला प्रेस प्रकाशनी : 2016-2017/318 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: