आरबीआई ने भारतीय रिज़र्व बैंक (आंतरिक ओम्बड्समैन) निदेश, 2026 जारी किए
|
भारतीय रिज़र्व बैंक ने 7 अक्तूबर 2025 को मास्टर निदेश - भारतीय रिज़र्व बैंक (विनियमित संस्थाओं के लिए आंतरिक ओम्बड्समैन) निदेश, 2025 का मसौदा जारी किया था, जिसमें हितधारकों एवं जन सामान्य से प्रतिक्रिया आमंत्रित की गई थी। 2. मास्टर निदेश के मसौदा पर प्राप्त प्रतिक्रियाओं की जांच की गई है और मास्टर निदेश को अंतिम रूप देते समय आवश्यक संशोधन उपयुक्त रूप से शामिल किए गए हैं। इस मास्टर निदेश के मसौदे पर प्राप्त प्रतिक्रिया तथा की गई कार्रवाई संबंधी एक विवरण, अनुबंध में दिया गया है।
उपर्युक्त निदेशों को इस अपेक्षा से जारी किया जा रहा है कि विनियमित संस्थाओं के भीतर ग्राहक के शिकायतों के समाधान के लिए आंतरिक व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए। (ब्रिज राज) प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/1918 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: