RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

थीम
थीम
टेक्स्ट का साइज़
टेक्स्ट का साइज़
S2

Press Releases Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

80353172

भारतीय रिज़र्व बैंक ने कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम सेवा (आईटीईएस) निर्यात: 2022-23 पर सर्वेक्षण प्रारंभ किया

01 जून 2023

भारतीय रिज़र्व बैंक ने कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम सेवा (आईटीईएस) निर्यात:
2022-23 पर सर्वेक्षण प्रारंभ किया

भारतीय रिज़र्व बैंक ने कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम सेवा (आईटीईएस) निर्यात पर अपने वार्षिक सर्वेक्षण का 2022-23 दौर प्रारंभ किया है।

इस सर्वेक्षण में कंप्यूटर सेवाओं के निर्यात के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाओं (आईटीईएस) और कारोबार प्रक्रिया आउटसोर्सिंग (बीपीओ) के निर्यात के विभिन्न पक्षों से संबंधित आंकड़े एकत्रित किए जाते हैं। सर्वेक्षण के परिणाम भारत के बाहरी क्षेत्र के आंकड़ों के संकलन में उपयोग किए जाने के अलावा सार्वजनिक डोमेन में प्रसारित किए जाते हैं।

वर्ष 2022-23 दौर के लिए सर्वेक्षण अनुसूची को सभी सॉफ्टवेयर और आईटीईएस/बीपीओ निर्यात संस्थाओं द्वारा भरा जाना आवश्यक है। वर्तमान दौर के लिए आईटीईएस सर्वेक्षण की अनुसूची का प्रारूप अपडेट किया गया है। इस सर्वेक्षण अनुसूची का सॉफ्ट प्रारूप (हिंदी और अंग्रेजी दोनों में) आरबीआई की वेबसाइट पर ‘विनियामक रिपोर्टिंग’-→ ‘रिटर्न्स की सूची’-→ ‘ITES – Survey Schedule’ [या 'फॉर्म' (होम पेज के नीचे 'अन्य लिंक' के तहत उपलब्ध) और उप-शीर्ष 'सर्वेक्षण'] के तहत उपलब्ध है, जिसे विधिवत भरकर 15 जुलाई, 2023 तक ई-मेल पर जमा किया जाना है।

इससे संबंधित अनुदेश अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न में दिए गए हैं और किसी भी प्रकार के प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए कृपया निम्नलिखित पते पर हमसे संपर्क करें:

निदेशक,
अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति प्रभाग,
सांख्यिकी और सूचना प्रबंध विभाग (डीएसआईएम),
भारतीय रिज़र्व बैंक,
सी-9, 5वीं मंज़िल, बान्द्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स, बान्द्रा (पूर्व),
मुंबई - 400 051

अजीत प्रसाद  
निदेशक (संचार)

प्रेस प्रकाशनी: 2023-2024/317

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

Scan Your QR code to Install our app

RbiWasItHelpfulUtility

क्या यह पेज उपयोगी था?