भारतीय रिज़र्व बैंक ने कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम सेवा (आईटीईएस) निर्यात: 2023-24 पर सर्वेक्षण प्रारंभ किया
भारतीय रिज़र्व बैंक ने कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम सेवा (आईटीईएस) निर्यात पर अपने वार्षिक सर्वेक्षण का 2023 -24 दौर प्रारंभ किया है। वर्ष 2023 -24 दौर के लिए सर्वेक्षण अनुसूची को सभी सॉफ्टवेयर और आईटीईएस/ बीपीओ निर्यात संस्थाओं द्वारा भरा जाना आवश्यक है। वर्तमान दौर के लिए आईटीईएस सर्वेक्षण की अनुसूची का प्रारूप अपडेट किया गया है। इस सर्वेक्षण अनुसूची का सॉफ्ट प्रारूप (हिंदी और अंग्रेजी दोनों में) आरबीआई की वेबसाइट पर ‘विनियामक रिपोर्टिंग’→ ‘रिटर्न्स की सूची’→ ‘ITES – Survey Schedule’ [या 'फॉर्म' (होम पेज के नीचे 'अन्य लिंक' के अंतर्गत उपलब्ध) और उप-शीर्ष 'सर्वेक्षण'] के अंतर्गत उपलब्ध है, जिसे विधिवत भरकर 15 जुलाई 2024 तक ई-मेल द्वारा (surveysoftex@rbi.org.in) प्रस्तुत किया जा सकता है। इससे संबंधित अनुदेश अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न में दिए गए हैं और किसी भी प्रकार के प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए कृपया itesquery@rbi.org.in अथवा निम्नलिखित पते पर हमसे संपर्क करें: निदेशक,
अजीत प्रसाद प्रेस प्रकाशनी: 2024-2025/423 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: