भारतीय रिज़र्व बैंक ने कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और सूचना प्रौद्योगिकी समर्थित सेवाओं (आईटीईएस) के निर्यात: 2024-25 पर सर्वेक्षण प्रारंभ किया
भारतीय रिज़र्व बैंक ने कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और सूचना प्रौद्योगिकी समर्थित सेवाओं (आईटीईएस) के निर्यात पर अपने वार्षिक सर्वेक्षण 2024-25 का चक्र प्रारंभ किया है। इस सर्वेक्षण में कंप्यूटर सेवा निर्यात और सूचना प्रौद्योगिकी समर्थित सेवाओं (आईटीईएस) के निर्यात और कारोबार प्रक्रिया आउटसोर्सिंग (बीपीओ) के विभिन्न पक्षों से संबंधित आंकड़े एकत्रित किए जाते हैं। सर्वेक्षण के परिणामों को पब्लिक डोमेन पर जारी किया जाता है, जिसका उपयोग भुगतान संतुलन (बीओपी) सांख्यिकी के संकलन और अन्य उपयोग के लिए भी किया जाता है। वर्ष 2024-25 के चक्र के लिए सॉफ्टवेयर और आईटीईएस/बीपीओ निर्यातक कंपनियों द्वारा सर्वेक्षण प्रश्नावली भरा जाना अपेक्षित है। आईटीईएस सर्वेक्षण प्रश्नावली का प्रारूप वर्तमान दौर के लिए अद्यतन किया गया है और इस सर्वेक्षण प्रश्नावली की सॉफ्ट प्रति (हिंदी और अंग्रेजी दोनों में) भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट पर शीर्षक 'विनियामक रिपोर्टिंग' → 'रिटर्न का नाम' → 'ITES-Survey Schedule' के तहत [या शीर्ष ‘फॉर्म’ के अंतर्गत (होम पेज के नीचे उपलब्ध) और उप-शीर्ष ‘सर्वेक्षण’ के अंतर्गत उपलब्ध है, इसे विधिवत भरकर जुलाई 15, 2025 तक ई-मेल द्वारा प्रस्तुत किया जाना है। अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs) में निर्देश दिए गए हैं अन्य किसी भी प्रकार के प्रश्न/स्पष्टीकरण के लिए कृपया itesquery@rbi.org.in या निम्नलिखित पते पर संपर्क करें: निदेशक, अजीत प्रसाद प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/453 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: