भारतीय रिज़र्व बैंक का आधिकारिक पॉडकास्ट - आरबीआई टॉक्स: पैसा टू पॉलिसी
|
दिनांक 6 दिसंबर 2024 के मौद्रिक नीति वक्तव्य में, भारतीय रिज़र्व बैंक ने अपने संचार साधनों में 'पॉडकास्ट' को शामिल करने संबंधी प्रस्ताव की घोषणा की थी, जिससे सामान्य जनता के लिए रुचिकर जानकारी का व्यापक प्रसार सुनिश्चित किया जा सके। आरबीआई की पॉडकास्ट शृंखला का उद्देश्य जटिल वित्तीय विषयों को सरल बनाना तथा वित्तीय ज्ञान को अधिक सुलभ और समावेशी बनाना है। तदनुसार, रिज़र्व बैंक ने अपनी पॉडकास्ट शृंखला, आरबीआई टॉक्स: पैसा टू पॉलिसी की शुरुआत की है, जिसका पहला एपिसोड “केवाईसी को समझना” है। पॉडकास्ट एपिसोड (https://youtu.be/8-PvJCKhIaw) पर एक्सेस किया जा सकता है। (ब्रिज राज) प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/1825 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: