RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

थीम
थीम
टेक्स्ट का साइज़
टेक्स्ट का साइज़
S3

Press Releases Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

109259721

भारतीय रिज़र्व बैंक ने अपने तीसरे ग्लोबल हैकथॉन – HaRBInger 2024 की शुरुआत की

Harbiger 2024

भारतीय रिज़र्व बैंक अपना तीसरा वैश्विक हैकथॉन -‘HaRBInger 2024 - परिवर्तन के लिए नवाचार' आयोजित कर रहा है। यह हैकथॉन प्रतिभागियों को निम्नलिखित विषयों और समस्या विवरणों के अंतर्गत प्रौद्योगिकी और नवोन्मेषी दृष्टिकोणों का उपयोग करके समाधान विकसित करने के लिए आमंत्रित करता है:

विषय 1: “शून्य वित्तीय धोखाधड़ी”
i. सार्वजनिक रूप से उपलब्ध सूचना सहित डेटा के वैकल्पिक स्रोतों का उपयोग करके वित्तीय लेनदेन में धोखाधड़ी का वास्तविक समय आधार पर अनुमान, पता लगाना और रोकथाम।
ii. वित्तीय प्रणाली की अखंडता को बनाए रखते हुए टोकन-आधारित (सीबीडीसी) लेनदेन में लेनदेन की अनामिकता सुनिश्चित करना।
iii. म्यूल बैंक खातों/ भुगतान वॉलेट की पहचान करना।

विषय 2: “दिव्यांग अनुकूल होना”
iv. दृष्टिबाधित व्यक्तियों द्वारा बैंक नोटों की सटीक पहचान करना।

HaRBInger 2024 का हिस्सा बनने से प्रतिभागियों को उद्योग विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त करने और एक प्रतिष्ठित निर्णायक मंडल के समक्ष अपने अभिनव समाधान प्रदर्शित करने तथा प्रत्येक समस्या विवरण के अंतर्गत रोमांचक पुरस्कार जीतने का अवसर प्राप्त होगा।

क्र. सं. श्रेणी राशि
I. प्रत्येक समस्या विवरण में विजेता  40 लाख रुपये
II. सभी चार समस्या विवरणों में से सर्वश्रेष्ठ ‘सभी महिला टीम’ (केवल महिला सदस्यों वाली टीम) को विशेष पुरस्कार   20 लाख रुपये
III. प्रोटोटाइप के विकास की लागत को पूरा करने के लिए समाधान विकास के लिए चयनित प्रत्येक टीम को वेतन    5 लाख रुपये

 

HaRBInger 2024 के लिए पंजीकरण 7 जून 2024 से शुरू होगा। आयोजन के बारे में अधिक जानकारी (लिंक) पर उपलब्ध है।  

 

(पुनीत पंचोली)  
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2024-2025/462

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

Scan Your QR code to Install our app

RbiWasItHelpfulUtility

क्या यह पेज उपयोगी था?