22 जून 2022 2021-22 के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में परिवर्तन के स्रोत आज पहले, भारतीय रिज़र्व बैंक ने अपनी वेबसाइट (www.rbi.org.in) पर जनवरी-मार्च 2022 के भुगतान संतुलन (बीओपी) के आंकड़े जारी किए। इन आंकड़ों के आधार पर 2021-22 के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में परिवर्तन के स्रोत निम्नवत हैं। विदेशी मुद्रा भंडार में परिवर्तन के स्रोत: 2021-22 2021-22 के दौरान, विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि दर्ज हुई और इस परिवर्तन के स्रोत नीचे सारणी 1 में दर्शाए गए हैं। सारणी 1: विदेशी मुद्रा भंडार में परिवर्तन के स्रोत* | (बिलियन अमेरिकी डॉलर) | मद | 2021-22 | 2020-21 | I. | | चालू खाता शेष | -38.8 | 23.9 | II. | | पूंजी लेखा (निवल राशि) (क से च तक) | 86.3 | 63.4 | | क. | विदेशी निवेश (i+ii) | 21.8 | 80.1 | | | (i) प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) | 38.6 | 44.0 | | | (ii) पोर्टफोलियो निवेश | -16.8 | 36.1 | | | जिसमें से: | | | | | विदेशी संस्थागत निवेश (एफआईआई) | -14.1 | 38.7 | | | एडीआर/जीडीआर | 0.0 | 0.0 | | ख. | बैंकिंग पूंजी | 6.7 | -21.1 | | | जिसमें से: एनआरआई जमाराशियां | 3.2 | 7.4 | | ग. | अल्पावधिक ऋण | 20.1 | -4.1 | | घ. | बाह्य सहायता | 5.4 | 11.2 | | ङ. | बाह्य वाणिज्यिक उधार | 8.1 | -0.1 | | च. | पूंजी लेखे में शामिल अन्य मदें | 24.2 | -2.6 | III. | | मूल्यन परिवर्तन | -17.2 | 11.9 | | | कुल (I+II+III) @ भंडार में वृद्धि (+) / भंडार में कमी (-) | 30.3 | 99.2 | *: बीओपी के पुराने फार्मेट पर आधारित हैं जो चालू खाते और पोर्टफोलियो निवेश के अंतर्गत एडीआर/जीडीआर के अंतरणों के संव्यवहार में नए फार्मेट (बीपीएम6) से भिन्न हो सकते हैं। @: अंतर, यदि कोई हो, तो पूर्णांकन के कारण है। नोट: पूंजी लेखे में अन्य लेखे’ के अंतर्गत ‘भूल और चूक’ के अलावा एसडीआर आबंटन, निर्यात में घट-बढ़, विदेशों में रखी निधि, एफडीआई के अंतर्गत प्राप्त ऐसे अग्रिम, जिनका निर्गम नहीं किया गया है तथा पूंजीगत प्राप्तियां, जिन्हें और कहीं शामिल नहीं किया गया है और रुपया मूल्यवर्गित ऋण शामिल हैं। | भुगतान संतुलन के आधार पर (अर्थात् मूल्यन प्रभावों को छोड़कर) 2021-22 के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में 47.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर की वृद्धि हुई, जबकि 2020-21 के दौरान उसमें 87.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर की वृद्धि दर्ज की गई थी। 2020-21 के दौरान 99.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर की तुलना में 2021-22 के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में सांकेतिक अर्थ में (मूल्यन प्रभावों सहित) 30.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर की वृद्धि हुई (सारणी 2)। सारणी 2: भंडार में परिवर्तन की तुलनात्मक स्थिति | (बिलियन अमेरिकी डॉलर) | मदें | 2021-22 | 2020-21 | 1 | विदेशी मुद्रा भंडार में घट-बढ़ (मूल्यन प्रभावों सहित) | 30.3 | 99.2 | 2 | मूल्यन प्रभाव [अभिलाभ (+)/हानि (-)] | -17.2 | 11.9 | 3 | बीओपी के आधार पर विदेशी मुद्रा भंडार में परिवर्तन (अर्थात् मूल्यन प्रभावों को छोड़कर) | 47.5 | 87.3 | नोट : भंडार में बढ़ोतरी (+)/भंडार में कमी (-) अंतर, यदि कोई हो, तो पूर्णांकन के कारण है। | मूल्यन हानि, जो प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मूल्यवृद्धि को दर्शाती है, 2020-21 के दौरान 11.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर की मूल्यवृद्धि तुलना में 2021-22 के दौरान 17.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर थी। (योगेश दयाल) मुख्य महाप्रबंधक प्रेस प्रकाशनी: 2022-2023/409 |