RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

Press Releases Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

80010885

कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और सूचना प्रौद्योगिकी समर्थित सेवाओं के निर्यात संबंधी सर्वेक्षण: 2014-15 – आंकड़ों का प्रकाशन

08 दिसंबर 2015

कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और सूचना प्रौद्योगिकी समर्थित सेवाओं के
निर्यात संबंधी सर्वेक्षण: 2014-15 – आंकड़ों का प्रकाशन

भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज अपनी वेबसाइट पर ‘कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और सूचना प्रोद्योगिकी समर्थित सेवा निर्यात पर वार्षिक सर्वेक्षण’1 से संबंधित आंकड़े जारी किए। इस सर्वेक्षण में कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और सूचना प्रौद्योगिकी समर्थित सेवाओं के निर्यात संबंधी सर्वेक्षण आपूर्ति की चार पद्धतियों के साथ गतिविधि, सेवाओं के प्रकार (ऑन-साइट/ऑफ-साइट) और लक्ष्य देश के अनुसार सॉफ्टवेयर सेवाओं के निर्यात संबंधी ब्यौरे एकत्र किए जाते हैं। वर्ष 2014-15 के सर्वेक्षण दौर में 7,000 आईटी कंपनियों से संपर्क किया गया जिनमें से अधिकांश बड़ी कंपनियों सहित 1,095 कंपनियों से प्रतिक्रिया प्राप्त हुई। वर्ष के दौरान किए गए कुल सॉफ्टवेयर निर्यातों में प्रतिक्रिया देने वाली कंपनियों की 77 प्रतिशत की हिस्‍सेदारी रही। शेष कंपनियों (अधिकांशत: छोटी) के निर्यात का आकलन उन्हें चार समूहों अर्थात आईटी सेवाएं, बीपीओ सेवाएं, अभियांत्रिकी सेवाएं और सॉफ्टवेयर उत्पाद विकास में संवर्गीकृत करके संबंधित वितरण पद्धतियों का उपयोग करते हुए किया गया। सर्वेक्षण की सूची अनुलग्नक में दी गई है।

प्रमुख निष्‍कर्ष:

  • सॉफ्टवेयर और आईटीईएस बीपीओ सेवाओं का निर्यात: वर्ष 2014-15 के दौरान भारत का कंप्‍यूटर सेवाओं और आईटीईएस/बीपीओ सेवाओं (वाणिज्यिक उपस्थिति को छोड़कर) का निर्यात 5,014.0 बिलियन (82.0 बिलियन अमरीकी डॉलर) आकलित किया गया जो पिछले वर्ष की तुलना में अमरीकी डॉलर के अनुसार 14.8 प्रतिशत अधिक है। सॉफ्टवेयर सेवाओं के कुल निर्यात में ‘कंप्यूटर सेवाओं’ और ‘आईटीईएस/बीपीओ सेवाओं’ के निर्यात की क्रमशः 72.0 प्रतिशत और 28.0 प्रतिशत की हिस्‍सेदारी रही। वर्ष 2014-15 के दौरान कुल सॉफ्टवेयर सेवा निर्यात में सार्वजनिक कंपनियों का हिस्‍सा 55.6 प्रतिशत रहा (तालिका 1, 2 और 3)।

  • देश/मुद्रा वितरणः अमेरिका और कनाडा सॉफ्टवेयर निर्यात के लिए प्रमुख लक्ष्य रहे और वर्ष 2014-15 में सॉफ्टवेयर सेवाओं के कुल निर्यात में इनका लगभग 60 प्रतिशत का योगदान रहा। यूरोप की हिस्सेदारी लगभग 25 प्रतिशत थी जिसमें से लगभग आधी हिस्‍सेदारी इंगलैंड की रही। अमेरिकी डॉलर सॉफ्टवेयर निर्यात के लगभग तीन-चौथाई भाग के लिए बीजक मुद्रा रहा जिसके बाद पाउंड स्टर्लिंग और यूरो का सर्वाधिक हिस्‍सा रहा (तालिका 4 और 5)।

  • ऑन-साइट और ऑफ-साइट आपूर्ति पद्धतियां: पिछले वर्ष की भांति वर्ष 2014-15 में सॉफ्टवेयर निर्यात में ऑफ-साइट पद्धति का 80 प्रतिशत का हिस्‍सा था, जबकि शेष 20 प्रतिशत का हिस्‍सा ऑन-साइट पद्धति का रहा। वर्ष 2014-15 में पद्धति-1 (सीमा पार आपूर्ति) और पद्धति-3 (वाणिज्यिक उपस्थिति) के माध्‍यम से किए सॉफ्टवेयर सेवाओं के निर्यात में वृद्धि दर्ज हुई, वहीं पद्धति-3 की हिस्‍सेदारी में मामूली बढ़ोतरी हुई और पद्धति-1 की हिस्‍सेदारी की गति धीमी हुई (तालिका 6 और 7)।

  • भारतीय कंपनियों के विदेशी सहयोगियों द्वारा सॉफ्टवेयर निर्यातः वर्ष 2014-15 में विदेशी सहयोगियों द्वारा किया गया सॉफ्टवेयर निर्यात 841.7 बिलियन (13.8 बिलियन अमरीकी डॉलर) रहा और विदेशों में स्‍थापित विदेशी सहयोगी कंपनियों द्वारा दी गई सेवाओं सहित भारत द्वारा दी गई सॉफ्टवेयर सेवाओं की हिस्‍सेदारी 5,855.7 बिलियन (95.8 बिलियन अमरीकी डॉलर) की रही। विदेशों में स्थापित सहयोगी कंपनियों के माध्‍यम से किए गए कुल सॉफ्टवेयर कारोबार में अमेरिका की सर्वाधिक हिस्सेदारी रही (तालिका 7, 8 और 9)।

वर्ष 2014-15 के लिए कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और सूचना प्रोद्योगिकी समर्थित सेवा निर्यात पर वार्षिक सर्वेक्षण के परिणामों का विश्‍लेषण करने वाला एक आलेख भारतीय रिज़र्व बैंक बुलेटिन के जनवरी 2016 अंक में प्रकाशित किया जा रहा है।

संगीता दास
निदेशक

प्रेस प्रकाशनी : 2015-2016/1352


1 इस श्रृंखला में 2013-14 सर्वेक्षण को समाहित करने वाले पूर्ववर्ती आंकड़े 16 फरवरी 2015 को भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट पर उपलब्‍ध कराए गए।

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?