बैंकिंग सेवाओं में अंतर्राष्ट्रीय कारोबार पर सर्वेक्षण: 2012-13
17 फरवरी 2014 बैंकिंग सेवाओं में अंतर्राष्ट्रीय कारोबार पर सर्वेक्षण: 2012-13 भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज अपनी वेबसाइट पर बैंकिंग सेवाओं में अंतर्राष्ट्रीय कारोबार पर सर्वेक्षण: 2012-13 के परिणाम से संबंधित आंकड़े जारी किए। बैंकिंग सेवाओं में अंतर्राष्ट्रीय कारोबार पर वार्षिक सर्वेक्षण का अभिप्राय विदेशों में परिचालनरत भारतीय बैंकों की शाखाओं/सहायक संस्थाओं तथा भारत में परिचालनरत विदेशी बैंकों की शाखाओं/ सहायक संस्थाओं के संबंध में भारत के लिए बैंकिंग सेवाओं में अंतर्राष्ट्रीय कारोबार(आईटीबीएस) पर जानकारी उपलब्ध कराना है। ग्राहकों को प्रभारित स्पष्ट/अस्पष्ट शुल्क/कमीशन पर आधारित बैंकों द्वारा दी गई वित्तीय सहायक सेवाओं (इन सेवाओं के ब्योरे अनुलग्नक में वर्णित हैं) पर संगत और तुलनीय आंकड़े शामिल किए गए हैं। इस सर्वेक्षण में भारतीय बैंकों की 170 समुद्रपारीय शाखाओं, 184 समुद्रपारीय संस्थाओं और भारत में परिचालनरत विदेशी बैंकों की 316 शाखाओं को शामिल किया गया है। मुख्य निष्कर्ष :
संगीता दास प्रेस प्रकाशनी : 2013-2014/1647 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: