RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

थीम
थीम
टेक्स्ट का साइज़
टेक्स्ट का साइज़
S2

Press Releases Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

80331948

बैंकिंग सेवाओं में अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर सर्वेक्षण, 2020-21

4 फरवरी 2022

बैंकिंग सेवाओं में अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर सर्वेक्षण, 2020-21

आज रिज़र्व बैंक ने बैंकिंग सेवाओं में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार (आइटीबीएस) पर सर्वेक्षण के 2020-21 दौर के परिणाम जारी किए। यह वार्षिक सर्वेक्षण, अन्य बातों के साथ-साथ, सीमा पार निधि-आधारित बैंकिंग सेवाओं (जैसे, जमा, क्रेडिट) के साथ-साथ ग्राहकों से वसूले गए स्पष्ट/ अंतर्निहित शुल्क/ कमीशन के साथ वित्तीय सहायक सेवाओं पर केंद्रित है (इन सेवाओं का विवरण अनुबंध में दिया गया है)। इस सर्वेक्षण में भारतीय बैंकों की विदेशी शाखाओं और उनकी विदेशी सहायक संस्थाओं /संयुक्त उद्यमों के साथ-साथ भारत में कार्यरत विदेशी बैंकों को भी शामिल किया गया है।

मुख्य बातें

  • विदेशी बैंकों ने भारत में अपने शाखा नेटवर्क और कर्मचारी आधार का मामूली विस्तार किया जबकि विदेशी कर्मचारियों की संख्या और भारतीय बैंकों और उनकी सहायक कंपनियों की शाखाओं की संख्या में 2020-21 के दौरान कुछ गिरावट दर्ज की गई (सारणी 1)।

  • 2020-21 के दौरान जमाओं के बहिर्वाह और ऋण में कमी के बावजूद भारतीय बैंकों की विदेशी शाखाओं का समेकित तुलन-पत्र का विस्तार हुआ, जो उनके व्यापार विस्तार में उधार और निवेश पोर्टफोलियो की बड़ी भूमिका को दर्शाता है (सारणी 2); कोविड-19 महामारी से व्यवधानों के कारण, अन्य बैंक समूहों (अर्थात, विदेशी बैंकों की शाखाओं और भारतीय बैंकों की विदेशी सहायक कंपनियों) द्वारा ऋण में भी कमी आई।

  • सभी बैंक समूहों ने 2020-21 के दौरान बैंक ऋण में गिरावट और महामारी के मद्देनजर वैश्विक और घरेलू ब्याज दरों में कमी के कारण कम ब्याज आय और ब्याज व्यय देखा (सारणी 3)।

  • 2020-21 के दौरान विभिन्न सेवाएं प्रदान करने से बैंकों की शुल्क आय में भी कमी आई; लगभग कुल शुल्क आय का दो-तिहाई, ऋण संबंधी सेवाएं, विदेशी मुद्रा व्यापार सेवाएं, भुगतान और धन संचरण सेवाएं और व्यापार वित्त संबंधी सेवाएं प्रदान करने से प्राप्त हुआ (सारणी 4)।

  • युनाइटेड किंगडम (यूके) में भारतीय बैंकों की शाखाओं ने सबसे अधिक शुल्क आय अर्जित किया, साथ ही हांगकांग, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और सिंगापुर में उनकी शाखाओं ने भी अर्जित किया (सारणी 5)।

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2021-2022/1668


सारणी 1: रोजगार वितरण – बैंक समूह (मार्च के अंत में)
  विदेशों में कार्यरत भारतीय बैंकों की शाखाएं विदेशों में कार्यरत भारतीय बैंकों की सहायक संस्थाएं भारत में विदेशी बैंकों की शाखाएं
2019-20 2020-21 2019-20 2020-21 2019-20 2020-21
शाखाओं की कुल संख्या 137 121 381 377 306 311
कर्मचारियों की कुल संख्या 3,329 3,164 5,762 4,943 23,548 23,930
जिसमें से:  
स्थानीय 1,928 1,917 5,215 4,452 23,370 23,747
भारतीय 1,334 1,222 520 468
अन्य 67 25 27 23 178 183
टिप्पणियां:
1. डेटा अनंतिम हैं।
2. आंकड़ों के पूर्णांक के कारण घटक मद योग में शामिल नहीं हो सकते।
3. कोष्ठक में आंकड़े मद के लिए वार्षिक वृद्धि का संकेत देते हैं।
4. उपरोक्त टिप्पणियां सभी सारणियों के लिए लागू हैं।

सारणी 2: समेकित तुलन-पत्र की मदें – बैंक समूह (मार्च के अंत में)
मदें राशि करोड़ में राशि अमेरिकी डॉलर $ बिलियन में
2019-20 2020-21 2019-20 2020-21
विदेशों में कार्यरत भारतीय बैंकों की शाखाएं
प्रदान किया गया क्रेडिट 7,34,663 6,84,808 97.5 93.2
जुटाई गई जमाराशि 4,25,994 3,98,630 56.5 54.2
कुल आस्तियां/देयताएं 12,89,244 13,77,352 171.0 187.4
विदेशों में कार्यरत भारतीय बैंकों की सहायक संस्थाएं
प्रदान किया गया क्रेडिट 1,11,183 1,03,555 14.7 14.1
जुटाई गई जमाराशि 1,12,117 1,08,969 14.9 14.8
कुल आस्तियां/देयताएं 1,70,890 1,64,176 22.7 22.3
भारत में विदेशी बैंकों की शाखाएं
प्रदान किया गया क्रेडिट 4,32,611 4,15,312 57.4 56.5
जुटाई गई जमाराशि 6,84,289 7,58,361 90.8 103.2
कुल आस्तियां/देयताएं 12,53,656 12,36,476 166.3 168.2

सारणी 3: समेकित आय और व्यय – बैंक समूह
(राशि करोड़ में)
  विदेशों में कार्यरत भारतीय बैंकों की शाखाएं विदेशों में कार्यरत भारतीय बैंकों की सहायक संस्थाएं भारत में विदेशी बैंकों की शाखाएं
  2019-20 2020-21 2019-20 2020-21 2019-20 2020-21
कुल आय 48,891 29,494 8,975 6,959 82,946 81,406
(i) ब्याज आय 43,368 24,577 8,124 6,274 66,317 63,304
(ii) गैर-ब्याज आय 5,523 4,917 851 685 16,629 18,102
कुल व्यय 49,533 29,563 7,713 5,866 63,324 59,273
(i) ब्याज व्यय 34,325 15,763 3,953 3,318 28,701 21,394
(ii) अन्य व्यय 15,208 13,800 3,760 2,548 34,623 37,879
  अनुपात (प्रतिशत)
कुल आय का कुल आस्तियों से 3.8 2.1 5.3 4.2 6.6 6.6
ब्याज आय का कुल आस्तियों से 3.4 1.8 4.8 3.8 5.3 5.1
कुल खर्च का कुल देनदारियों से 3.8 2.1 4.5 3.6 5.1 4.8
ब्याज व्यय का कुल देनदारियों से 2.7 1.1 2.3 2 2.3 1.7

सारणी 4: बैंकिंग सेवाओं से शुल्क आय की गतिविधि-वार संरचना – बैंक समूह
(राशि करोड़ में)
बैंकिंग सेवा विदेशों में कार्यरत भारतीय बैंकों की शाखाएं भारत में कार्यरत विदेशी बैंकों की शाखाएं
2019-20 2020-21 2019-20 2020-21
जमा खाता प्रबंधन सेवाएं (डीएएम) 94 84 188 218
क्रेडिट संबंधित सेवाएं (सीआरएस) 3,370 2,761 867 662
वित्तीय लीजिंग सेवाएं (एफएलएस) 0 0 0 0
ट्रेड वित्त संबंधित सेवाएं (टीएफआर) 1,258 764 1,253 1,149
भुगतान एवं मुद्रा अंतरण सेवाएं (पीएमटी) 342 284 2,441 1,266
निधि प्रबंधन सेवाएं (एफएमएस) 3 0 364 368
वित्तीय परामर्शदात्री और सलाहकार सेवाएं (एफसीए) 12 16 1,013 760
हामीदारी सेवाएं (यूएस) 7 0 8 200
समाशोधन और निपटान सेवाएं (सीसीएस) 67 63 36 28
डेरिवेटिव, स्टॉक, प्रतिभूतियां, विदेशी मुद्रा ट्रेडिंग सेवाएं (डीईआर) 2,080 1,103 2,052 2,948
अन्य वित्तीय सेवाएं (ओएफएस) 1,983 1,949 1,110 1,123
कुल 9,216 7,022 9,333 8,723
(-0.3) (-23.8) (3.5) (-6.5)
नोट: अन्य वित्तीय सेवाओं में विविध ब्याज आय, कमीशन और विविध आय आदि शामिल हैं।

सारणी 5: देश-वार और गतिविधि-वार बैंकिंग सेवाएं – बैंक समूह
(राशि करोड़ में)
विदेशों में कार्यरत भारतीय बैंकों की शाखाएं
बैंकिंग सेवा वित्तीय वर्ष यूके हाँग काँग यूएई सिंगापुर यूएसए बहरीन अन्य देश कुल
सीआरएस 2019-20 2,030 285 288 123 235 162 247 3,370
2020-21 1,595 244 215 143 242 148 173 2,761
एफ़ईटी 2019-20 1,709 90 102 103 1 32 43 2,080
2020-21 848 62 58 63 1 36 35 1,103
ओएफ़एस 2019-20 1,747 -3 57 91 3 62 25 1,983
2020-21 1,600 25 62 97 0 147 17 1,949
पीएमटी 2019-20 3 17 21 19 159 4 119 342
2020-21 2 20 17 16 129 3 96 284
टीएफ़आर 2019-20 329 233 118 234 154 26 164 1,258
2020-21 140 84 61 132 110 16 222 764
अन्य सेवाएं 2019-20 1 77 50 10 4 9 32 183
2020-21 1 78 49 6 4 6 19 162
सभी सेवाएं 2019-20 5,818 700 637 580 557 295 630 9,216
2020-21 4,186 512 463 457 486 356 562 7,022
विदेशों में कार्यरत भारतीय बैंकों की सहायक संस्थाएं
बैंकिंग सेवा वित्तीय वर्ष नेपाल कनाडा यूके अन्य देश कुल
सीआरएस 2019-20 51 66 46 70 234
2020-21 36 71 41 55 203
एफ़ईटी 2019-20 35 6 51 32 124
2020-21 37 6 16 30 89
टीएफ़आर 2019-20 44 18 19 22 104
2020-21 41 20 11 31 103
पीएमटी 2019-20 25 7 33 39 103
2020-21 22 6 48 35 111
डीएएम 2019-20 0 37 10 9 56
2020-21 0 22 12 7 41
अन्य सेवाएं 2019-20 13 11 4 67 96
2020-21 11 17 0 25 53
सभी सेवाएं 2019-20 168 145 163 240 717
2020-21 146 143 127 183 600

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

Scan Your QR code to Install our app

RbiWasItHelpfulUtility

क्या यह पेज उपयोगी था?