विनिर्माण क्षेत्र का माँग पुस्तिका, सूची और क्षमता उपयोग सर्वेक्षण – दूसरी तिमाही: 2018-19
आज, रिज़र्व बैंक ने जुलाई-सितंबर 2018 की तिमाही के लिए माँग पुस्तिका, सूची और क्षमता उपयोग सर्वेक्षण (ओबीआईसीयूएस) के 43 वें चक्र के परिणाम जारी किए, जिसमें 945 विनिर्माण कंपनियां शामिल थीं। यह सर्वेक्षण भारत के विनिर्माण क्षेत्र में मांग की स्थितियों का एक स्नैपशॉट प्रदान करता है।1 मुख्य विशेषताएं: 1) क्षमता उपयोग (सीयू): क्यू 2: 2018-19 में औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी2) के डी-ट्रेंडेड सूचकांक में बढ़त के साथ - साथ सकल स्तर पर, सीयू बढ़कर 74.8 प्रतिशत हो गया (चार्ट- 1) । मौसमी समायोजित सीयू भी, क्यू 2: 2018-19 में 0.4 प्रतिशत अंक बढ़कर 75.3 प्रतिशत हो गया था। 2) ऑर्डर बुक्स: 2018-19 की दूसरी तिमाही में नए ऑर्डरों में वृद्धि धीमी रही (चार्ट 2). 3) तैयार माल सूची (फिनिश्ड गुड्स इन्वेंटरी) और बिक्री का अनुपात: त्योहार के मौसम में मांग अच्छी रहने की उम्मीद में उत्पादकों द्वारा तैयार माल की जमाखोरी कर ली गई होगी जिसके चलते बिक्री में तैयार माल का अनुपात (एफजीआइ टु सेल) पिछली तिमाही के अनुपात की तुलना में बढ़ गया था। (चार्ट 3)। 4) कच्चे माल की सूची (रॉ मटेरियल इन्वेंटरी) और बिक्री का अनुपात: 2018-19 की दूसरी तिमाही में बिक्री में हुई वृद्धि के कारण बिक्री में रएमआइ का अनुपात ट्रेंड लेवल के काफी करीब आ गया था (चार्ट 3)। Historical time series have been made available in excel format. ANNEX 1: Data Tables
1 सर्वेक्षण में प्राप्त प्रत्युत्तर स्वैच्छिक हैं और एकत्र सैंपल्स में के अंतर परिणमों को कुछ हद तक प्रभावित कर सकते हैं। संदर्भ अवधि अप्रैल-जून 2018 के लिए ओबिकस का 42वाँ चक्र, जिसमें 994 विनिर्माण कंपनियों को सम्मिलित किया गया था, अक्तूबर 05, 2018 को भारिबैं वेब साइट पर जारी किया गया। 2 आइआइपी की गणना नियत आधार (वर्तमान में 2011-12=100) पर की जाती है जबकि सीयू में भाजक या डिनोमिनेटर (अर्थात संस्थापित क्षमता) को प्रत्येक तिमाही में अद्यतन किया जाता है। तुलनात्मक दृष्टि से आइआइपी के ट्रेंड कंपोनेन्ट को हटा दिया गया है। | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:


