भारतीय रिज़र्व बैंक में कनिष्ठ अभियंता (सिविल/ इलैक्ट्रिकल) के पद पर भर्ती - आरबीआई - Reserve Bank of India
भारतीय रिज़र्व बैंक में कनिष्ठ अभियंता (सिविल/ इलैक्ट्रिकल) के पद पर भर्ती
भारतीय रिज़र्व बैंक पात्र उम्मीदवारों से अपने विभिन्न कार्यालयों के लिए कनिष्ठ अभियंता-सिविल (11 पदों) और कनिष्ठ अभियंता-इलेक्ट्रिकल (12 पदों) के लिए आवेदन आमंत्रित करता है। इन पदों के लिए देशव्यापी प्रतिस्पर्धी ऑनलाइन परिक्षा तथा साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जाएगा। सम्पूर्ण विज्ञापन बैंक की वेबसाइट (www.rbi.org.in) पर उपलब्ध है और सम्पूर्ण विज्ञापन को Employment News / रोजगार समाचार में 05 जून 2015 को या उसके बाद प्रकाशित किया जा रहा है। आवेदन पत्र बैंक की वेबसाइट के माध्यम से केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।
महत्वपूर्ण तारीखें:
वेबसाइट लिंक खुला रहेगा और परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान | 05.06.2015 से 26.06.2015 |
ऑनलाइन परीक्षा की तारीख | 05.07.2015 |
भारतीय रिज़र्व बैंक में कनिष्ठ अभियंता (सिविल/ इलैक्ट्रिकल) के पद पर भर्ती
भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआर्इ/रिज़र्ब बैंक) में कनिष्ठ अभियंता (सिविल) के पद के लिए तथा कनिष्ठ अभियंता (इलैक्ट्रिकल) के पद के लिए पात्र भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित हैं।
ऑनलाइन आवेदनपत्र भरने के लिए उम्मीदवार नीचे बताए गए लिंक पर क्लिक करें।
आवेदन करने से पहले उम्मीदवार यह देख लें कि वे पद के लिए निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं।
उम्मीदवारों से अनुरोध है कि बैंक की वेबसाइट www.rbi.org.in पर ऑनलाइन आवेदन करें।
हेल्पलाइन : फॉर्म भरने में, फीस के भुगतान या कॉल लैटर प्राप्त करने में समस्या होने पर ibpso@ibps.in पर सम्पर्क करें। याद रहे ई-मेल भेजते समय ई-मेल के विषय के बॉक्स में ‘Recruitment of Junior Engineers’ जरूर लिखें। |
महत्वपूर्ण तारीखें :-
वेबसाइट लिंक खुला रहेगा परीक्षा फीस का ऑनलाइन भुगतान |
05.06.2015 से 26.06.2015 तक |
ऑनलाइन परीक्षा की तारीख | 05.07.2015 |
1. आरक्षण के प्रावधान:
क्रम सं. | भर्ती अंचल | अजा/अजजा/अपिव के लिए आरक्षण | भूतपर्व सैनिक हेतु आरक्षण | |||||
अजा | अजजा | अपिव | सामा. | कुल | भूतपूर्व-1 | भूतपूर्व-2 | ||
कनिष्ठ अभियंता (सिविल) | ||||||||
1 | पश्चिम | 1 | - | 1 | 4 | 6 | - | - |
2 | दक्षिण | - | - | - | 2 | 2 | - | - |
3 | मध्य | - | - | - | 3 | 3 | - | - |
कनिष्ठ अभियंता (इलेक्ट्रिकल) | ||||||||
1 | पूर्व | - | - | 1 | 1 | 2 | - | - |
2 | पश्चिम | 1 | 1 | - | 6 | 7 | - | - |
3 | दक्षिण | - | - | - | 1 | 1 | - | - |
4 | मध्य | - | - | - | 2 | 2 | - | - |
नि:शक्तजनों के लिए कोई रिक्ति आरक्षित नहीं है। लेकिन नि:शक्तजनों के बैकलॉग को पूरा करने के लिए योग्य पाए गए नि:शक्तजन उम्मीदवार पर विचार किया जा सकता है।
संक्षेपाक्षर इस प्रकार हैं : अजा – अनुसूचित जाति, अजजा – अनुसूचित जनजाति, अपिव – अन्य पिछड़ा वर्ग, सामा – सामान्य, अर्थात अनारक्षित, पीडब्ल्यूडी–निशक्तजन, वीएच–दृष्टि बाधित, एचआई–श्रवण बाधित, ओएच–अस्थिगत विकलांगता, एसपीई- अनुबंध की विनिर्दिष्ट अवधि, ईएक्सएस- भूतपूर्व सैनिक, ईएक्स-1- विकलांग भूतपूर्व सैनिक/सैन्य कार्रवाई में मृत सैनिकों के आश्रित, ईएक्स-2-भूतपूर्व सैनिक (सामान्य)
अजा/अजजा/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवार शुल्क में छूट हेतु पात्र होंगे।
अजा/अजजा/अपिव उम्मीदवारों के लिए जिन अंचलों में कोई रिक्ति आरक्षित नहीं है वहां वे आयु में छूट के लिए पात्र नहीं होंगे।
परिनामो6 को अंतिम रूप देते समय सरकार के वर्तमान निर्देशों के अनुसार विभिन्न श्रेणियों के लिए निर्धारित आरक्षण प्रदान किया जाएगा।
अंचल | स्थानीय क्षेत्राधिकार |
पूर्व अंचल | पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह |
पश्चिम अंचल | महाराष्ट्र (विदर्भ क्षेत्र को छोड़कर), गोवा, दादरा एवं नगर हवेली के संघ क्षेत्र, गुजरात, दमण और दिउ का संघ क्षेत्र |
उत्तर अंचल | दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, चंडीगढ़ का संघ क्षेत्र |
दक्षिण अंचल | कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी, केरल, लक्षद्वीप द्वीप समूह |
मध्य अंचल | आन्ध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र राज्य का विदर्भ क्षेत्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ |
2. परिभाषा:
i) भूतपूर्व सैनिक:
केवल उन्हीं उम्मीदवारों को भूतपूर्व सैनिक माना जाएगा जो भारत सरकार, गृह मंत्रालय, कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा 27 अक्तूबर 1986 को जारी अधिसूचना संख्या 36034/5/85/Estt(SCT), समय-समय पर यथासंशोधित, में निर्धारित संशोधित परिभाषा की शर्तों को पूरा करते हैं।
ii) विकलांग भूतपूर्व सैनिक:
ऐसे सैनिक जो संघ के सशस्त्र बलों में सेवा के दौरान शत्रु के विरुद्ध अथवा उपद्रवग्रस्त क्षेत्रों में सैन्य कार्रवाई के दौरान विकलांग हुए हों – उन्हें विकलांग भूतपूर्व सैनिक माना जाएगा।
iii. सैन्य कार्रवाई में मृत सैनिकों के आश्रित :
निम्नलिखित सैन्य कार्रवाई में मारे गए सैनिकों के लिए माना जाएगा कि वे सैन्य सेवा के दौरान कार्रवाई में मारे गए (क) युद्ध, (ख) युद्ध जैसी सैन्य कार्रवाई या पाकिस्तान या किसी अन्य देश के साथ युद्ध विराम रेखा पर झड़प (ग) नागालैंड, मिजोरम आदि में विद्रोही हालात से निपटने में सशस्त्र विरोधियों से लड़ते हुए (घ) विदेशों में शांति सेना मिशन में सेवा के दौरान (ड.) बारूदी सुरंगें बिछाने और शत्रुओं की बारूदी सुरंगों को हटाने सहित सैन्य कार्रवाई पूरी होने के एक माह पहले और तीन माह बाद की अवधि के बीच बारूदी सुरंगों को हटाने के साथ-साथ ऑपरेशन के दौरान (च) वास्तविक सैन्य कार्रवाई या सरकार द्वारा निर्दिष्ट अवधि में कार्रवाई के दौरान शीत-दंश (छ) अर्ध-सैन्य बलों के भड़के हुए कार्मिकों से निपटने और (ज) श्रीलंका में भारतीय शांति सेना के मारे गए आरपीकेएफ कार्मिक।
नोट:
-
ऐसे उम्मीदवार जो सैन्य बलों से सेवानिवृत्त/कार्यमुक्त हुए हैं या जिनकी एसपीई 26.06.2016 को या उससे पहले पूरी होनी संभावित है, केवल वे ही इस भर्ती के लिए आवेदन भेजने के पात्र हैं। उनसे यह भी अपेक्षित होगा कि रिज़र्व बैंक में कार्य ग्रहण करते समय कार्यमुक्ति का पत्र और स्व-घोषणा पत्र प्रस्तुत करें कि वह भारत सरकार के नियमों के अनुसार भूतपूर्व सैनिक को मिलने वाले लाभों का पात्र है। ऐसे उम्मीदवार जो अपने नियोजन की आरंभिक अवधि पहले ही पूरी कर चुके हों और विस्तारित नियोजन के तहत सेवा में हों, तो उन्हें उस आशय का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। ऊपर बताए गए उम्मीदवारों का यदि चयन हो जाता है तो उन्हें 28.07.2016 को या उससे पहले कार्यमुक्त होकर रिज़र्व बैंक में कार्यभार ग्रहण करना होगा। ऐसे सभी उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले प्रमाणपत्रों के प्रारूप अनुलग्नक-III में दिए गए हैं और ये प्रमाणपत्र साक्षात्कार के समय अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने होंगे।
-
तारीख 15-11-1986 से टेरिटोरियल आर्मी कार्मिकों को भूतपूर्व सैनिक माना गया है।
-
यदि कोई भूतपूर्व सैनिक पुन: रोजगार प्राप्त करने के लिए मिलने वाले लाभों को प्राप्त करने के बाद सिविल साइड में सरकारी नौकरी प्राप्त कर चुका है, तो सरकारी सेवा में पुन: रोजगार के प्रयोजन से उसका भूतपूर्व सैनिक दर्जा समाप्त हो जाएगा।
-
सैन्य कार्रवाई में मृत-सैनिकों के आश्रित आरक्षण के पात्र हैं। विकलांग भूतपूर्व सैनिकों और सैन्य कार्रवाई में मृत-सैनिकों के आश्रितों, दोनों के लिए कुल रिक्तियों में 4.5 प्रतिशत रिक्तियां आरक्षित हैं। नियुक्ति के मामले में पहली वरीयता विकलांग भूतपूर्व सैनिकों को दी जाएगी और दूसरी वरियता सैन्य कार्रवाई में मारे गए रक्षा-कर्मी या अत्यधिक विकलांग हो चुके (रक्षा सेवाओं में कार्य के दौरान 50 प्रतिशत से ज्यादा विकलांगता होने पर) सैनिकों के दो आश्रितों को दी जाएगी। इस रियायत के प्रयोजन से सैनिक की विधवा, पुत्र, पुत्री या सैनिक के परिवार की मदद को सहमत उसके किसी निकट संबंधी को परिवार का सदस्य माना जाएगा। भूतपूर्व सैनिक/विकलांग हुए भूतपूर्व सैनिक को उच्चतम आयु-सीमा और शैक्षणिक अर्हताओं में मिलने वाली रियायत सैन्य कार्रवाई में मृत सैनिकों के आश्रितों को नहीं मिलेगी।
3. निशक्त-जनों (पीडब्ल्यूडी) के लिए आरक्षण :
(i) निम्न श्रेणियों की अक्षमता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं:
पद का नाम | कार्य के लिए उपयुक्त अक्षमता की श्रेणियां | ||
ओएच | एचआई | वीएच | |
कनिष्ठ अभियंता (सिविल) | (कार्यालयी काम हेतु) ओए – एक हाथ प्रभावित (दायां या बायां) ओएल – एक पैर प्रभावित (दायां या बायां) बीएल – दोनों पैर प्रभावित मगर हाथ नहीं (फील्ड जॉब हेतु) ओए - एक हाथ प्रभावित (दायां या बायां) |
पीडी – आंशिक बधिर | अभिनिर्धारित नहीं |
कनिष्ठ अभियंता (इलैक्ट्रिकल) | ओए - एक हाथ प्रभावित (दायां या बायां) ओएल – एक पैर प्रभावित (दायां या बायां) बीएल – दोनों पैर प्रभावित मगर हाथ नहीं |
पीडी – आंशिक बधिर | अभिनिर्धारित नहीं |
(ii) अस्थिगत-विकलांगता वाले व्यक्ति वे हैं जिन्हें अस्थि-दोष या रचना के कारण अस्थियों, पेशियों और शरीर के जोड़ों के सामान्य संचालन में बाधा आती है। इन मामलों में अक्षमता की डिग्री न्यूनतम 40 प्रतिशत होनी चाहिए।
(iii) श्रवण बाधित व्यक्ति वे हैं जिनमें सुनने की क्षमता इतनी नहीं है जो सहज जीवन के प्रयोजन के लिए जरूरी है। यहां तक कि ये लोग बहुत ऊँची ध्वनियां भी सुनने, समझने में बिलकुल सक्षम नहीं होते हैं। इस वर्ग में वे लोग आएंगे जिनके बेहतर कान में 60 डेसिबल से अधिक की श्रवण क्षमता नष्ट हो चुकी है (गंभीर अक्षमता) या दोनो कानों से सुनाई नहीं देता है।
अक्षमता का अंश 40% से कम नहीं होना चाहिए
(iv) यह पद दृष्टि बाधित उम्मीदवारों के लिए अभिनिर्धारित नहीं है।
(v) निशक्त जन उम्मीदवारों के पास इस आशय का नवीनतम प्रमाणपत्र होना चाहिए जो भारत सरकार/ राज्य सरकार के विभाग/अस्पताल द्वारा जारी किया गया हो।
4. पात्रता मानदंड :
(क) आयु (05-06-2015 को):
आयु 20 और 30 वर्ष के बीच हो। केवल वही उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र होंगे जिनका जन्म 06/06/1985 से पहले और 05/06/1995 के बाद (दोनों दिन शामिल हैं) नहीं हुआ हो।
उच्चतर आयु सीमा में रियायत :
उच्चतर आयु सीमा में निम्नानुसार रियायत दी जाएगी
क्रमांक | वर्ग | उच्चतर आयु सीमा में छूट |
(i) | अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति (अजा / अजजा) | 5 वर्ष अर्थात 35 वर्ष की आयु तक |
(ii) | अन्य पिछड़ा वर्ग (अपिव) | 3 वर्ष अर्थात 33 वर्ष की आयु तक |
(iii) | निशक्त जन | 10 वर्ष (सामान्य) 13 वर्ष (अपिव) और 15 वर्ष (अजा /अजजा) |
(iv) | भूतपूर्व सैनिक | सशस्त्र सेनाओं में की गई कुल सेवा की अवधि में तीन साल जोड़ते हुए, लेकिन अधिकतम आयु 50 वर्ष से अधिक नहीं। |
(v) | विधवाएं/तलाकशुदा महिलाएं/कानूनी तौर पर अलग रह रही महिलाएं जिन्होंने पुन: विवाह नहीं किया है | 10 वर्ष |
(vi) | जम्मू और कश्मीर राज्य में 01.01.1980 से 31.12.1989 तक की अवधि के दौरान अधिवासित व्यक्ति | 5 वर्ष |
नोट : उक्त प्रकारों या इनके साथ कोई और प्रकार मिलाते हुए आयु-सीमा में संचयी छूट नहीं दी जाएगी। |
आयु में रियायत चाहने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के समय आवश्यक प्रमाणपत्रों की प्रतिलिपियां प्रस्तुत करनी होंगी।
(ख) शैक्षणिक योग्यता (26-06-2015 को):
कनिष्ठ अभियंता (सिविल): किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय या बोर्ड से न्यूनतम 65% अंकों (अजा/अजजा/नि:शक्तजनों के लिए 55%) के साथ सिविल इंजीनियरिंग में न्यूनतम तीन साल का डिप्लोमा या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 55% अंकों (अजा/अजजा/नि:शक्तजनों के लिए 45%) के साथ सिविल इंजीनीयरिंग़ की डिग्री।
कनिष्ठ अभियंता (इलैक्ट्रिकल): किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय या बोर्ड से न्यूनतम 65% अंकों (अजा/अजजा/नि:शक्तजनों के लिए 55%) के साथ इलैक्ट्रिकल या इलैक्ट्रिकल एंड इलैक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में न्यूनतम तीन साल का डिप्लोमा या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 55% अंकों (अजा/अजजा/नि:शक्तजनों के लिए 45%) के साथ इलैक्ट्रिकल या इलैक्ट्रिकल एंड इलैक्ट्रॉनिक इंजीनीयरिंग़ की डिग्री।
(ग) अनुभव: (26-06-2015 को)
कनिष्ठ अभियंता (सिविल):सिविल निर्माण कार्य तथा/या कार्यालय भवनों/वाणिज्यिक भवनों/आवासीय परिसरों के सिविल निर्माण तथा/अथवा सिविल रखरखाव में डिप्लोमा धारक को कम से कम 2 वर्ष तथा डिग़्री धारक को कम से कम 1वर्ष के अनुभव के साथ आरसीसी डिज़ाइन तथा अन्य सिविल कार्यों का मूलभूत ज्ञान, कंप्यूटर का कार्यसाधक ज्ञान, सिविल कार्यों आदि के लिए संविदाएं तैयार करने का अनुभव होना चाहिए।
कनिष्ठ अभियंता (इलैक्ट्रिकल): एचटी/एलटी सब-स्टेशनों, केन्द्रीकृत ए.सी. प्लांट, लिफ्टों, यूपीएस, डीजी-सेट, सीसीटीवी, फायर एलार्म सिस्टम इत्यादि वाले बड़े भवनों/वाणिज्यिक भवनों में इलैक्ट्रिकल इंस्टलेशन को चालू करने तथा इनकी देखरेख के कामों में डिप्लोमा धारक को कम से कम 2 वर्ष तथा डिग़्री धारक को कम से कम 1 का अनुभव।
(घ) कार्य का विवरण:
कनिष्ठ अभियंता (सिविल): भवन संबंधित संरचनात्मक प्रणाली से संबंधित सिविल निर्माण/ अनुरक्षण/ आंतरिक कार्य इत्यादि और कार्यालय भवनों एवं आवासीय कॉलोनियों में संबंधित अन्य काम संभालना और देखरेख करना।
कनिष्ठ अभियंता (इलैक्ट्रिकल): इलैक्ट्रिकल/ इलैक्ट्रो-मैकेनिकल/ इलैक्ट्रिकल एंड इलैक्ट्रोनिक्स इंस्टलेशन/ सिस्टम्स तथा कार्यालय भवनों एवं आवासीय कॉलोनियों में संबंधित अन्य कार्य संभालना और देखरेख करना।
(ङ) उम्मीदवार ने जो जोन चुना है उसके राज्य//संघ क्षेत्र की राजभाषाओं में से एक के पढ़ने/लिखने और बोलने का ज्ञान होना चाहिए। साक्षात्कार के समय कुछ प्रश्न स्थानीय भाषा में पूछे जा सकते हैं ताकि उस जोन के राज्य//संघ क्षेत्र की राजभाषाओं में से एक के बारे में उम्मीदवार की जानकारी के स्तर को देखा जा सके। उम्मीदवार को अंग्रेज़ी भी लिखना और धाराप्रवाह बोलना आना चाहिए।
5. चयन की प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और उसके बाद साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा 200 अंकों की होगी और यह परीक्षा अनंतिम रूप से 05 जुलाई 2015 को आयोजित की जाएगी।
क्रमांक | परीक्षा का नाम (वस्तुनिष्ठ) | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक (कुल भारांक) |
कुल समय |
1 | अंग्रेज़ी भाषा | 50 | 50 | 2 घंटे (संचयी) |
2 | इंजीनियरिंग विषय | 50 | 100 | |
3 | सामान्य ज्ञान | 50 | 50 | |
कुल | 150 | 200 |
-
अंग्रेजी भाषा के परीक्षण के अलावा सभी प्रश्नपत्र द्विभाषी अर्थात अंग्रेजी और हिन्दी में होंगे।
-
उम्मीदवार को प्रत्येक वस्तुनिष्ठ परीक्षण अलग-अलग उत्तीर्ण करना होगा।वस्तुनिष्ठ परीक्षण में गलत उत्तरों के लिए नकारात्मक अंक दिए जाएंगे। प्रत्येक गलत जवाब के लिए ¼ अंक काटे जाएंगे। उम्मीदवार को प्रत्येक वस्तुनिष्ठ परिक्षण में उत्तीर्ण करना होगा।
-
परीक्षा के बारे में अन्य विस्तृत जानकारी सूचना के हैन्डआउट में दी जाएगी। उम्मीदवारों को रिज़र्व बैंक की वेबसाइट से परीक्षा हेतु कॉल लैटर डाउनलोड करने के साथ यह हैन्डआउट भी डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।
-
ऑन लाइन परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर अनंतिम रूप से जुलाई 2015 के दूसरे/ तीसरे सप्ताह में बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
-
मानकीकृत अंक: यदि परीक्षा एक से अधिक सत्रों में आयोजित की जाती है तो प्रत्येक उम्मीदवार द्वारा विभिन्न सत्रों में प्राप्त अंकों को ईक्वीपरसेंटाइल पद्धति से समीकृत किया जाएगा।
-
वस्तुनिष्ठ परीक्षा में सकल अंकों के आधार पर पर्याप्त मैरिट वाले उम्मीदवारों को एक निर्धारित संख्या में साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा और ऐसे मैरिट का निर्धारण भरी जाने वाली रिक्तियों की संख्या के आधार पर रिज़र्व बैंक द्वारा किया जाएगा।
-
अंतिम चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में उम्मीदवारों के समग्र कार्यनिषपादन को एक साथ मिलाकर मैरिट के आधार पर किया जाएगा।
6. परीक्षा केन्द्र:
(i) भारत में विभिन्न केन्द्रों पर परीक्षा का ऑनलाइन आयोजन किया जाएगा। परीक्षा केन्द्रों की सूची अनुलग्नक II में उपलब्ध है।
(ii) तथापि प्रतिक्रिया, प्रशासनिक सुलभता इत्यादि के परिप्रेक्ष्य में परीक्षा केन्द्रों को रद्द तथा/अथवा अन्य केन्द्रों को जोड़ने का अधिकार भारतीय रिज़र्व बैंक के पास सुरक्षित रहेगा।
(iii) उम्मीदवारों को यथासंभव उनकी पसंद का केन्द्र ही आबंटित किया जाएगा तथापि भारतीय रिज़र्व बैंक के पास यह अधिकार सुरक्षित रहेगा कि वह किसी उम्मीदवार को उसके द्वारा चयनित केन्द्र के अलावा कोई अन्य केन्द्र आबंटित करे तथा किसी उम्मीदवार को उस राज्य/संघ शासित प्रदेश से बाहर कोई परीक्षा केन्द्र आबंटित करे जहां की रिक्ति के लिए उसने आवेदन किया हो।
(iv) उम्मीदवार परीक्षा केन्द्र/स्थान / सत्र / तारीख पर अपने जोख़िम तथा ख़र्चे पर परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे और भारतीय रिज़र्व बैंक किसी भी प्रकार के हादसे अथवा हानि इत्यादि के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।
(v) परीक्षा केन्द्र बदलने के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
7. सेवा की शर्तें / कैरियर संभावनाएं :
(i) वेतनमान :
चयनित उम्मीदवारों को ₹8,040–410–9270–500–11,270–550–13,470–650–15,420–720–16,140–990–20,100 (20 वर्ष) के वेतनमान में ₹12,370/- प्रतिमाह (अर्थात ₹8,040/- के साथ कनिष्ठ अभियंताओं को अनुमेय नौ अग्रिम वेतन वृद्धियां) का आरंभिक मूल वेतन और समय-समय पर अनुमेय अन्य भत्ते यथा मंहगाई भत्ता, आवास किराया भत्ता, शहर प्रतिपूर्ति भत्ता, परिवहन भत्ता आदि दिया जाएगा। वर्तमान में कनिष्ठ अभियंता (सिविल/इलैक्ट्रिकल) के लिए आरंभिक मासिक सकल परिलब्धियां लगभग ₹32,782/- हैं। स्नातक उम्मीदवार दो और अग्रिम वेतन वृद्धियों के पात्र हैं।
(ii) परिलब्धियां:
उपलब्धता के आधार पर बैंक का आवास, पात्रता के अनुसार कार्यालयीन प्रयोजनों से वाहन के रखरखाव पर व्यय की प्रतिपूर्ति, अख़बार, ब्रीफकेस, पुस्तक अनुदान, आवास आदि की सज्जा के लिए भत्ता। पात्रता के अनुसार ओपीडी इलाज/अस्पताल में रहकर इलाज कराने के लिए मेडिकल व्यय की प्रतिपूर्ति के अलावा डिसपेंसरी सुविधा, ब्याज मुक्त त्यौहार अग्रिम, छुट्टी किराया रियायत (स्वयं के लिए, पति या पत्नी और पात्र आश्रितों के लिए दो वर्ष में एक बार)। आवास, कार, शिक्षा, उपभोक्ता वस्तुओं, पर्सनल कम्प्यूटर, आदि के लिए ब्याज की रियायती दरों पर ऋण और अग्रिम। भर्ती कर लिए गए उम्मीदवारों को ग्रेच्युटी के अलावा निश्चित अभिदान वाली नवीन पेंशन स्कीम के तहत रखा जाएगा।
(iii) उच्चतर ग्रेड में पदोन्नति की पर्याप्त संभावनाएं हैं।
(iv) चयनित उम्मीदवारों को आरंभ में बैंक के उसी भर्ती क्षेत्र में स्थित कार्यालय में पोस्ट किया जाएगा, जिसके लिए उन्होंने आवेदन किया था। तथापि, प्रशासनिक जरूरतों के अनुसार उन्हें पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण और मध्य क्षेत्र में स्थित कार्यालयों में स्थानांतरित किया जा सकता है, इन क्षेत्रों में कार्यालय इस प्रकार हैं:
-
पूर्वी क्षेत्र : कोलकाता, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, पटना, रांची, शिलांग, अगरतला, गंगटोक
-
पश्चिमी क्षेत्र: अहमदाबाद , मुम्बई (बेलापुर, भायखला सहित), पुणे, पणजी।
-
उत्तरी क्षेत्र : चंडीगढ़, शिमला, जयपुर, जम्मू / श्रीनगर, कानपुर, लखनऊ, देहरादून, नई दिल्ली।
-
दक्षिणी क्षेत्र : बैगलूरु , चेन्नई , कोच्चि, तिरुवनंतपुरम।
-
मध्य क्षेत्र- भोपाल, रायपुर, नागपुर, हैदराबाद।
8. आवेदन कैसे करें :
उम्मीदवार 05.06.2015 से 26.06.2015 तक केवल ऑनलाइन ही आवेदन कर सकेंगें तथा आवेदन का कोई अन्य माध्यम स्वीकार्य नहीं होगा।
ऑनलाइन आवेदन के लिए जरूरी बातें
-
ऑनलाइन आवेदन से पहले, उम्मीदवार अपने फोटोग्राफ तथा हस्ताक्षर इस विज्ञापन के अनुलग्नक I में बताए अनुसार स्कैन कर लें।
-
उम्मीदवार अपेक्षित आवेदन शुल्क/सूचना प्रभार का ऑनलाइन भुगतान करने के लिए आवश्यक विवरण/दस्तावेज तैयार रखें।
-
उम्मीदवार के पास एक वैध व्यक्तिगत ई-मेल आईडी होनी चाहिए, जिसे इस भर्ती प्रक्रिया के परिणामों की घोषणा तक सक्रिय रखा जाना चाहिए। रिज़र्व बैंक परीक्षा के लिए कॉल लेटर इत्यादि रजिस्टर किए ई-मेल आईडी पर भेजेगा। किसी परिस्थिति में उम्मीदवार अपनी ई-मेल आईडी किसी दूसरे के साथ शेयर नहीं करें/ किसी दूसरे व्यक्ति की ई-मेल आई डी का उल्लेख नहीं करें। यदि किसी उम्मीदवार के पास वैध व्यक्तिगत ई-मेल आईडी नहीं हो, तो उसे चाहिए कि ऑन-लाइन आवेदन करने से पहले अपना नया ई-मेल आईडी बनाए तथा उस ईमेल एकाउंट को बरकरार रखें।
आवेदन शुल्क / सूचना प्रभार (लौटाया नहीं जाएगा):
दिनांक 05.06.2015 से 26.06.2015 (दोनों तारीखें शामिल) के बीच ऑन लाइन भुगतान किया जाए
रू. 50.00 अजा/अजजा/विकलांग/भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के लिए (सूचना प्रभार)
रू. 450.00 अपिव/सामान्य श्रेणी के लिए (परीक्षा शुल्क तथा सूचना प्रभार)
आवेदन शुल्क /सूचना प्रभारों के ऑनलाइन भुगतान आदि के लिए बैंक लेनदेन प्रभारों का व्यय उम्मीदवार को स्वयं करना होगा।
ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया
-
उम्मीदवार पहले भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट www.rbi.org.in के होम पेज पर जाएं तथा ऑनलाइन आवेदन फार्म खोलने के लिए “Recruitment for the post of Junior Engineer” के लिंक पर क्लिक करें।
-
उम्मीदवार को “Click here for New Registration” पर क्लिक कर अपने आवेदन के रजिस्ट्रेशन हेतु ऑनलाइन आवेदन फार्म में अपने बारे में सामान्य जानकारी भरनी होगी। इसके बाद सिस्टम एक अस्थायी रजिस्ट्रेशन नम्बर तथा पासवर्ड जेनरेट करके उसे स्क्रीन पर दिखाएगा। उम्मीदवार इस अस्थायी रजिस्ट्रेशन नम्बर तथा पासवर्ड को नोट कर लें। अस्थायी रजिस्ट्रेशन तथा पासवर्ड बताते हुए एक ईमेल तथा एसएमएस भी भेजा जाएगा। यदि जरूरत हो तो अस्थायी रजिस्ट्रेशन तथा पासवर्ड का प्रयोग करके save किए हुए डाटा को फिर से देखा और edit किया जा सकता है। एक बार save की हुई बेसिक जानकारी को edit नहीं किया जा सकता।
-
उम्मीदवारों से अपेक्षा है कि दिशानिर्देशों (अनुलग्नक I) के अनुसार वे अपने हस्ताक्षर तथा फोटोग्राफ स्कैन करें और उसी हस्ताक्षर और फोटो को अपलोड करें।
-
उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन में उचित स्थानों पर ध्यानपूर्वक जानकारी देते हुए इसे बहुत ही सावधानी से भरें और ऑनलाइन आवेदन फार्मेट के अंत में दिए हुए “final submit’’ बटन पर क्लिक करें। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन के अंत में दिए गए “final submit’’ बटन पर क्लिक करने से पहले आवेदन में भरे गए प्रत्येक फील्ड को जाँच लें। उम्मीदवार का या उसके पिता/पति आदि का नाम उसी प्रकार से भरा गया हो जैसा कि प्रमाणपत्र /मार्कशीट आदि में दिया गया है। किसी परिवर्तन/अंतर के पाए जाने पर उम्मीदवार अयोग्य ठहराया जा सकता है।
-
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ऑनलाइन आवेदन सावधानी पूर्वक स्वयं ही भरें। “final submit’’ बटन क्लिक करने के बाद कोई परिवर्तन संभव नहीं होगा।
-
यदि उम्मीदवार एक ही बार में आवेदन फार्म नहीं भर पा रहे हों तो वे प्रविष्ट किए गए डाटा को सेव कर सकते हैं। जब आवेदन पूरी तरह से भर जाए तो ही आवेदक अपना डाटा submit करें।
भुगतान का माध्यम :
अपेक्षित शुल्क भरने के लिए उम्मीदवारों के पास केवल ऑनलाइन माध्यम का विकल्प होगा :
ऑनलाइन माध्यम से शुल्क का भुगतान
-
आवेदन-फार्म और पेमेंट गेटवे आपस में जुड़े हैं, तथा निर्देशों का पालन करते हुए भुगतान प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
-
स्क्रीन पर मॉंगी गई सूचना देते हुए डेबिट कार्ड (रूपे, वीसा, मास्टर कार्ड/ माएस्त्रो), क्रेडिट कार्ड, इन्टरनेट बैंकिंग, आइएमपीएस, कैश कार्ड/ मोबाइल वैलैट के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान किया जा सकेगा।
-
“final submit’’ के बाद आवेदन फार्म के अन्य पृष्ठ दिखाई देंगे, जिसमें दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए उम्मीदवार अपेक्षित जानकारी भरें।
-
यदि आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान पूरा नहीं हुआ है तो अस्थायी रजिस्ट्रेशन नम्बर तथा पासवर्ड का प्रयोग करते हुए दुबारा लॉगइन करें तथा आवेदन शुल्क/सूचना प्रभार का ऑनलाइन भुगतान करें।
-
भुगतान प्रक्रिया के सफलतापूर्वक पूरा हो जाने पर एक ई-रसीद तैयार हो जाएगी।
-
उम्मीदवार इस ई-रसीद तथा ऑन लाइन आवेदन का प्रिंट निकाल लें। कृपया नोट करें कि यदि ई-रसीद तैयार नहीं हुई है तो ऑनलाइन भुगतान प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है।
-
असफल प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवार के पक्ष में डेबिट की गई रकम को उचित अंतराल पर उम्मीदवार के खाते में लौटा दिया जाएगा।
नोट:
-
ऑनलाइन आवेदन फार्म में भुगतान की जानकारी प्रस्तुत करने के बाद कृपया सर्वर से सूचना की प्रतीक्षा करें, दुगने शुल्क से बचने के लिए कृपया Back अथवा Refresh बटन न दबाएं।
-
क्रेडिट कार्ड प्रयोक्ता के लिए : सभी कीमतें भारतीय रुपए में अंकित हैं। यदि आप विदेशी क्रेडिट कार्ड का प्रयोग कर रहें हैं तो आपका बैंक विद्यमान विनिमय दर के अनुसार स्थानीय मुद्रा में परिवर्तन कर देगा।
-
आपके डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने लिए कृपया प्रक्रिया पूरी हो जाने पर अपने ब्राउसर-विंडों को बंद कर दें।
-
कृपया नोट करें कि ऑनलाइन आवेदन में भरी गई जानकारी जिसमें उम्मीदवार का नाम, वर्ग, जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, परीक्षा केन्द्र, इत्यादि सम्मिलित हैं, अंतिम मानी जाएगी और ऑनलाइन आवेदन फार्म SUBMIT कर देने के बाद इसमें कोई परिवर्तन स्वीकार्य नहीं होगा। अत: उम्मीदवारों से अनुरोध है कि ऑनलाइन आवेदन अत्यंत सावधानीपूर्वक भरें क्योंकि विवरणों में परिवर्तन के लिए किसी प्रकार के पत्राचार पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन फार्म में गलत और अपूर्ण विवरण दिए जाने या आवेदन फॉर्म में अपेक्षित विवरण छूट जाने के परिणामस्वरूप उत्पन्न स्थितियों के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक उत्तरदायी नहीं होगा।
-
ऑनलाइन आवेदन, जो किसी भी रूप में अधूरा हो, मान्य नहीं होगा, जैसे ऑनलाइन आवेदन फार्म के साथ फोटोग्राफ तथा हस्ताक्षर अपलोड नहीं किया गया हो।
-
उम्मीदवारों को उनके अपने हित में सलाह दी जाती है कि अंतिम तारीख से काफी पहले वे ऑनलाइन आवेदन करें और शुल्क जमा करने के लिए अंतिम तारीख की प्रतीक्षा न करें, ताकि इंटरनेट पर भारी लोड/वेबसाइट जाम के कारण भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट पर लॉगऑन करने में डिस्कनैक्ट/अक्षम/असफल होने की संभावना से बच सकें।
-
उक्त किसी भी कारण से अथवा भारतीय रिज़र्व बैंक के नियंत्रण से बाहर किसी भी कारण से उम्मीदवारों द्वारा अंतिम तारीख के भीतर उनके आवेदन नहीं प्रस्तुत कर पाने के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।
-
कृपया नोट करें की उक्त प्रक्रिया ही आवेदन करने की वैध प्रक्रिया है। किसी भी अन्य माध्यम से आवेदन अथवा अधूरी प्रक्रिया स्वीकार नहीं की जाएगी और ऐसे आवेदन अस्वीकार कर दिए जाएंगे।
-
आवेदन में भरी गई कोई भी सूचना/विवरण उम्मीदवार के लिए व्यक्तिगत रूप से बाध्यकारी होगी, तथा यदि बाद में पाया जाता है कि उसके द्वारा दी गई जानकारी/विवरण असत्य है तो वह न्यायिक कार्रवाई/सिविल कार्रवाई का भागी होगा।
8. सामान्य नियम/ अनुदेश:
i). उम्मीदवार केवल एक पद और एक अंचल के लिए आवेदन कर सकते हैं। एक से अधिक रजिस्ट्रेशन की स्थिति में केवल अंतिम रजिस्ट्रेशन मान्य होगा।
ii). ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को किसी भी पते पर अपने आवेदन का प्रिन्ट या कोई प्रमाणपत्र या इनकी प्रतिलिपियां भेजने की जरूरत नहीं है। आवेदन में दी गई जानकारी के आधार पर ही उनकी उम्मीदवारी पर विचार किया जाएगा। यदि किसी भी स्तर पर यह पाया जाता है कि ऑनलाइन आवेदन में दी गई जानकारी मिथ्या/गलत है या रिज़र्व बैंक के अनुसार उम्मीदवार पात्रता के मानदंडों को पूरा नहीं करता/करती है तो उसकी उम्मीदवारी/नियुक्ति को रद्द/समाप्त किया जा सकता है।
iii). सभी शैक्षणिक योग्यताएं भारत या विदेश के मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालयों/संस्थानों से प्राप्त होनी चाहिए। यदि अंकों के स्थान पर ग्रेड दिए गए हैं तो उम्मीदवारों को चाहिए कि वे ग्रेड का अंकीय समकक्ष स्पष्ट रूप से बताएं।
iv). उम्मीदवारों को उनके अपने हित में सलाह दी जाती है कि अंतिम तारीख से काफी पहले वे ऑनलाइन आवेदन करें और शुल्क जमा करने के लिए अंतिम तारीख की प्रतीक्षा न करें, ताकि इंटरनेट पर भारी लोड/वेबसाइट जाम के कारण भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट पर लॉगऑन करने में डिस्कनैक्ट/अक्षम/असफल होने की संभावना से बच सकें।
v). आवेदन के लिए पात्रता के बारे में सलाह देने के लिए उम्मीदवारों के किसी भी अनुरोध पर बैंक विचार नहीं करेगा।
vi). ऑनलाइन परीक्षा के लिए कॉल लैटर डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रिज़र्व बैंक की वेबसाइट पर जाना होगा। कॉल लैटर डाउनलोड करने की सूचना ई-मेल/एसएमएस द्वारा भेजी जाएगी। संबंधित लिंक पर क्लिक कर उम्मीदवार कॉल लेटर डाउनलोड करने का विंडो खोल सकेंगे। कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को (i) रजिस्ट्रेशन संख्या/रोल नंबर, (ii) पासवर्ड/जन्मतिथि का प्रयोग करना होगा। उम्मीदवार कॉल लेटर पर अपना आसानी से पहचानने योग्य नवीनतम फोटो चिपकाएं जो मुख्यत: वही फोटो हो जो रजिस्ट्रेशन के समय दिया गया था तथा परीक्षा केंद्र पर (i) कॉल लेटर (ii) नीचे दिए खंड (xii) के अनुसार और कॉल-लेटर में दिए विनिर्देशों के अनुसार फोटो-युक्त पहचान का प्रमाण तथा लाए हुए फोटो-युक्त पहचान की एक प्रतिलिपि साथ लाएं।
vii) परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवारों को अपने खर्च पर आना होगा। हालांकि, साक्षात्कार के लिए बुलाए गए उम्मीदवारों को यात्रा-साक्ष्य (रेल/बस टिकट/रसीद आदि) प्रस्तुत करने पर उनके निवास/कार्य करने के स्थान में, जो भी समीप हो, से साक्षात्कार के स्थान तक आने और जाने के लिए सबसे छोटे मार्ग से रेलवे से द्वितीय एसी श्रेणी के वास्तविक किराए/बस के किराए की प्रतिपूर्ति की जाएगी।
viii) देर से आनेवाले उम्मीदवार अर्थात कॉल-लैटर में बताए गए रिपोर्टिंग समय के बाद परीक्षा के लिए आने वाले उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कॉल-लैटर में दिया गया रिपोर्टिंग समय परीक्षा प्रारंभ होने के समय से पहले का समय है। यद्यपि परीक्षा का समय 2 घंटे है, तथापि उम्मीदवारों को परीक्षा स्थल पर लगभग चार घंटे रुकना पड़ सकता है, जिसमें विभिन्न औपचारिकताओं जैसे जाँच तथा विभिन्न अपेक्षित दस्तावेजों को जमा करना, लॉग-इन करना, निर्देश देना इत्यादि सम्मिलित है।
ix) साक्षात्कार के लिए बुलाए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के समय उम्र/योग्यता/वर्ग आदि से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। जो उम्मीदवार अजा/अजजा/अपिव के तौर पर आरक्षण चाहते हैं उन्हें निर्धारित प्रोफार्मे में सक्षम प्राधिकारी से प्राप्त प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा, जिसमें उम्मीदवार की जाति, अधिनियम/आदेश जिसके तहत उम्मीदवार की जाति को अजा/अजजा/अपिव के तौर पर मान्यता दी गई है और गाँव /कस्बा जहाँ का उम्मीदवार मूल निवासी है, का स्पष्ट रूप से उल्लेख होना चाहिए।
x) उम्र में रियायत चाहने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के समय आवश्यक प्रमाणपत्र(त्रों) की प्रतिलिपियाँ प्रस्तुत करनी होंगी।
xi)अपिव के तौर पर आरक्षण चाहने वाले उम्मीदवार को निर्धारित प्रपत्र में घोषणा करनी होगी कि वह साक्षात्कार की तारीख तक क्रीमी लेयर से संबद्ध नहीं है। अपिव प्रमाणपत्र, जिसमें नॉन-क्रीमी वाक्यांश भी निहित हो, 01-04-2014 के बाद जारी किया होना चाहिए।
xii) पहले ही से सरकारी/अर्द्ध-सरकारी कार्यालयों, सरकारी क्षेत्र के उपक्रमों, जिसमें राष्ट्रीयकृत बैंक और वित्तीय संस्थान शामिल हैं, में कार्यरत उम्मीदवारों को साक्षात्कार के समय अपने नियोक्ता से ‘अनापत्ति प्रमाणपत्र’ प्रस्तुत करना होगा, ऐसा नहीं करने पर उनकी उम्मीदवारी पर विचार नहीं किया जाएगा और यदि कोई यात्रा-खर्च हुआ है जो कि अन्यथा अनुमेय होता, का भुगतान नहीं किया जाएगा। भारतीय रिज़र्व बैंक में नियुक्ति से पहले अपने नियोक्ता से समुचित कार्यमुक्ति का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा।
xiii) परीक्षा भवन में तथा साक्षात्कार के समय कॉल लेटर के साथ वर्तमान में वैध पहचान पत्र यथा फोटो सहित आधार कार्ड / पैन कार्ड / पासपोर्ट/ ड्राइविंग लाइसेंस / वोटर कार्ड / बैंक की पासबुक फोटो सहित/ आधिकारिक लैटरहेड पर किसी राजपत्रित अधिकारी द्वारा जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र/ आधिकारिक लैटरहेड पर किसी जनप्रतिनिधि द्वारा जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र/ मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/कॉलेज द्वारा जारी वैध तथा नवीनतम पहचानपत्र/ कर्मचारी आईडी/ बार-काउंसिल का जारी फोटो-युक्त पहचान पत्र में से कोई एक मूल रूप में तथा उसकी प्रतिलिपि परीक्षक को सत्यापन हेतु प्रस्तुत की जाए। उम्मीदवार की पहचान को कॉल लेटर में दिए गए विवरण, उपस्थिति सूची तथा प्रस्तुत किए गए अपेक्षित दस्तावेज़ से सत्यापित किया जाएगा। यदि उम्मीदवार की पहचान संदिग्ध है तो उसे परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा।
नोट: उक्त उद्देश्य हेतु पहचानपत्र के रूप में ई-आधार तथा राशन-कार्ड वैध नहीं है।
नोट: उम्मीदवार परीक्षा/साक्षात्कार देते समय क्रमश: परीक्षा कॉल लेटर तथा साक्षात्कार कॉल लेटर के साथ फोटो पहचान-पत्र प्रमाण मूल में तथा प्रति में प्रस्तुत करनी होगी, जिसके बिना उन्हें परीक्षा/ साक्षात्कार में नहीं बैठने दिया जाएगा। उम्मीदवार नोट करें कि कॉल लैटर पर प्रदर्शित नाम (जो रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के दौरान दिया गया था) फोटो पहचान प्रमाण पर दिए नाम से पूरी तरह मेल खाना चाहिए। महिला उम्मीदवार जिन्होंने विवाह के बाद अपना पहला/ अंतिम/ मध्य नाम बदल लिया हो, वे इसका विशेष ध्यान रखें। यदि कॉल-लैटर में तथा फोटो पहचान प्रमाण में दिए गए नामों में कोई भी असमानता पाई गई तो उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा।
xiv) उम्मीदवारों को उनके अपने हित में सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन आवेदन करते समय कोई भी मिथ्या, बनावटी अथवा जाली विवरण नहीं दें और न ही कोई महत्वपूर्ण जानकारी छिपाएं।
यदि परीक्षा, साक्षात्कार अथवा इसके बाद में चयन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवार निम्नलिखित का दोषी है (पाया जाता है)
a. अनुचित तरीकों का प्रयोग करने या
b. किसी दूसरे का वेश धारण करने या किसी अन्य व्यक्ति द्वारा वेश धारण करवाए जाने या
c. परीक्षा/ साक्षात्कार भवन में दुर्व्यवहार करना या किसी प्रयोजन के लिए परीक्षा(ओं) की विषय-वस्तु या उसकी किसी जानकारी को पूरा या उसके किसी भाग को किसी भी रूप में या किसी भी माध्यम से, मौखिक या लिखित, इलेक्ट्रॉनिक या मैकैनिकल माध्यम से बताना, प्रकाशन, पुन: प्रस्तुत करना, प्रसार करना, एकत्र करना या प्रसार और एकत्र करने में सहायता करने या
d. चयन के लिए अपनी उम्मीदवारी के संबंध में किसी असंगत या अनुचित तरीके का सहारा लेने या
e. अपनी उम्मीदवारी के लिए किसी अनुचित तरीके से समर्थन लेने,
f. परीक्षा/साक्षात्कार कक्ष में मोबाइल फोन या संचार का कोई भी साधन लाने वाले उम्मीदवार आपराधिक अभियोग के अलावा निम्नलिखित कार्रवाई के भागी होंगे
-
वह जिस परीक्षा का/की उम्मीदवार है, उसके लिए अयोग्य हो जाएगा/जाएगी
-
भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा आयोजित किसी परीक्षा या भर्ती से स्थायी रूप से या विनिर्दिष्ट अवधि के लिए उसे प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।
-
यदि उसने पहले ही भारतीय रिज़र्व बैंक में कार्यग्रहण कर लिया है तो, सेवाएँ समाप्त कर दी जाएंगी।
xv). भारतीय रिज़र्व बैंक उम्मीदवारों के उत्तरों को परीक्षा में बैठे अन्य उम्मीदवारों के उत्तरों से मिलाते हुए विश्लेषण करेगा, ताकि सही और गलत जवाबों में एकरूपता के पैटर्न को पकड़ा जा सके। ऐसे विश्लेषण के आधार पर, यदि यह पाया जाता है कि उत्तरों को शेयर किया गया है और प्राप्तांक असली/वैध नहीं हैं, तो भारतीय रिज़र्व बैंक को उसकी उम्मीदवारी रद्द करने का अधिकार होगा।
xvi). किसी भी प्रकार की सिफारिश को अयोग्यता माना जाएगा।
xvii). रिज़र्व बैंक के साथ सभी पत्राचारों में आवेदन प्रस्तुत करने के बाद प्राप्त पंजीकरण संख्या और ‘प्रवेशपत्र’ में दिए गए रोल नंबर का उल्लेख अवश्य किया जाए।
xviii). पात्रता, परीक्षाओं के आयोजन, साक्षात्कार, आकलन, रिक्तियों की संख्या के संबंध में ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार में न्यूनतम अर्हक मानकों के निर्धारण और परिणामों को सूचित करने के बारे में बैंक का निर्णय अंतिम और उम्मीदवारों के लिए बाध्यकारी होगा, और इस बारे में किसी पत्राचार पर विचार नहीं किया जाएगा।
xix) परीक्षा `+के आयोजन में कुछ समस्याओं के होने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता, इससे परीक्षा लेने और/अथवा परिणाम तैयार करने का कार्य प्रभावित हो सकता है। उस स्थिति में समस्या को सुधारने का भरसक प्रयास किया जाएगा, जिसमें उम्मीदवारों को दूसरे केन्द्र पर भेजना या यदि जरूरी समझा गया तो परीक्षा को फिर से आयोजित करना शामिल है। इस बारे में भारतीय रिज़र्व बैंक का निर्णय अंतिम होगा, जिन उम्मीदवारों को ये परिवर्तन स्वीकार नहीं होंगे वे अपनी उम्मीदवारी से वंचित रह जाएंगे।
xx) यदि परीक्षा का आयोजन एक से अधिक सत्रों में किया जाता है तो सभी सत्रों में प्रयुक्त परीक्षण बैटरियों के कठिनाई स्तर में थोड़े से भी अंतर को समायोजित करने के लिए विभिन्न सत्रों में प्राप्त स्कोर को समसमान किया जाएगा। किसी केन्द्र पर यदि नोडों की क्षमता कम है या किसी उम्मीदवार के नोड पर कोई तकनीकी व्यवधान आ जाता है, तो एक से अधिक सत्र अपेक्षित हो जाता है।
xxi) जहां परीक्षा का आयोजन किया गया है उस परिसर में मोबाइल फोन, पेजर या संचार का कोई भी साधन लाने की अनुमति नहीं है। इन अनुदेशों का उल्लंघन किया जाता है तो अनर्हता सहित भविष्य में परीक्षाओं में बैठने पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है।
xxii) परीक्षा भवन में कैलकुलेटर का प्रयोग करने या इसे अपने पास रखने की अनुमति नहीं है।
xxiii) उम्मीदवारों को उनके हित में सलाह दी जाती है कि परीक्षा केन्द्र पर मोबाइल सहित अन्य कोई भी निषिद्ध वस्तु नहीं लाएं, क्योंकि इन वस्तुओं की सुरक्षा की व्यवस्था नहीं की जा सकती है।
xxiv) रिज़र्व बैंक उम्मीदवारों को अंक तालिका नहीं देगा। हालांकि ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार के अंक अंतिम परिणामों की घोषणा के बाद बैंक की वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं।
xxv) इन पदों के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक (स्टाफ-उम्मीदवार) के वे कर्मचारी भी आवेदन कर सकेंगे, जो पात्रता मानदंडों को पूरा करते हों।
xxvi) इस विज्ञापन और/अथवा इसके प्रतिउत्तर में किसी आवेदन की वजह से किसी मामले में कोई कानूनी कार्रवाई या कोई विवाद पैदा होता है तो किसी दावे या विवाद के संबंध में कोई भी कानूनी कार्रवाई केवल मुम्बई में शुरू हो सकती है और केवल मुम्बई में स्थित न्यायालयों/ट्रिब्युनलों/फोरमों के एकल और एकमात्र अधिकार क्षेत्र में ही वाद/मुकदमे की जांच होगी।
xxvii) उम्मीदवार का परीक्षा/साक्षात्कार में प्रवेश पूर्णतया अनंतिम है। उम्मीदवार को कॉल लेटर भेजा गया है, केवल इस तथ्य का आशय यह नहीं है कि उसकी उम्मीदवारी को रिज़र्व बैंक ने पूरी तरह से स्वीकार कर लिया है।
उम्मीदवार द्वारा चयन प्रक्रिया के किसी भी स्तर पर गलत सूचना देने तथा/अथवा नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर उम्मीदवार को चयन प्रक्रिया के लिए अयोग्य घोषित किया जाएगा और भविष्य में भारतीय रिज़र्व बैंक की किसी भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। यदि ऐसी घटनाएं वर्तमान चयन प्रक्रिया में उजागर नहीं होकर बाद में होती हैं तो ऐसी अयोग्यता पूर्व प्रभाव से लागू होगी।