RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

थीम
थीम
टेक्स्ट का साइज़
टेक्स्ट का साइज़
S2

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

83703659

उपभोक्ता विश्वास सर्वेक्षण

आज, रिजर्व बैंक ने जून 2018 चक्र के उपभोक्ता विश्वास सर्वेक्षण (CCS)1 के परिणाम जारी किए। ये सर्वेक्षण 6 मेट्रोपॉलिटन शहरों – बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई और नई दिल्ली - में आयोजित किया गया था; तथा इसमें सामान्य आर्थिक स्थिति, रोजगार परिदृश्य, समग्र मूल्य स्थिति और स्वयं उनकी आय और व्यय के संबंध में 5,264 पारिवारिक इकाइयों की धारणाओं और अपेक्षाओं के लिए प्रतिक्रियाएं प्राप्त की गईं।

विशेष:

I. उपभोक्ता विश्वास ने जून 2018 चक्र में सुधार के संकेत दिखाए, जिसके तहत मौजूदा स्थिति सूचकांक (CSI)2 में 2.8 अंकों की बढ़त दिखी, हालांकि यह निराशावादी क्षेत्र में रहा; भविष्य की प्रत्याशाओं के सूचकांक (FEI) में मामूली गिरावट आई (चार्ट 1)।

नोट: कृपया टाइम सिरीज़ डेटा के लिए एक्सेल फ़ाइल देखें।

II. वर्तमान स्थिति सूचकांक(CSI) में वृद्धि, काफी हद तक, सामान्य आर्थिक स्थिति पर भावनाओं में सुधार के कारण थी; हालांकि, सर्वेक्षण के मई चक्र के मुक़ाबले अगले एक वर्ष में सुधार की अपेक्षा रखने वाले उत्तरदाताओं के अनुपात में थोड़ी कम आई (तालिका 1) ।

III. मौजूदा आर्थिक स्थिति पर धारणा में सुधार के साथ, मई चक्र के मुकाबले उत्तरदाताओं का एक बड़ा अनुपात इंगित करता है कि पिछले वर्ष के दौरान रोज़गार परिदृश्य में सुधार हुआ है; हालांकि, अगले एक वर्ष के लिए उनकी उम्मीदें अपरिवर्तित रहीं (तालिका 2)।

IV. परिवारों में कीमतों के विषय में निराशावादिता बनी रही, तथा मौजूदा और भविष्य की अवधि, दोनों के लिए उनकी भावनाओं में मामूली गिरावट आई। (तालिका 3 और 4)।

V. सर्वेक्षण के पिछले चक्र की तुलना में उत्तरदाता अपनी आय के विषय में थोड़े कम आशावादी थे (तालिका 5)।

VI. अधिकांश उत्तरदाताओं ने पिछले वर्ष में अधिक घरेलू खर्च की सूचना दी तथा मौजूदा अवधि एवं अगले एक वर्ष के लिए उनकी भावनाओं में उमंग दिखी (तालिका 6)।

VII. गैर-आवश्यक (या विवेकाधीन) व्यय के बारे में पिछले चक्र की तुलना में परिवार अधिक उत्साहित थे, संभवतः यह सामान्य आर्थिक स्थिति और रोजगार परिदृश्य में बेहतर भावनाओं के कारण है (तालिका 8)।

Table 1: Perceptions and Expectations on General Economic Situation
(Percentage responses)
Survey Round Current Perception One year ahead Expectation
Improved Remained Same Worsened Net Response Will Improve Will Remain Same Will Worsen Net Response
Mar-17 35.6 24.4 40.0 -4.5 52.1 21.4 26.5 25.6
May-17 36.4 25.9 37.7 -1.3 52.4 23.5 24.1 28.3
Jun-17 32.4 27.7 39.9 -7.5 48.6 25.9 25.5 23.1
Sep-17 34.6 24.7 40.7 -6.2 50.8 22.8 26.3 24.5
Nov-17 28.9 23.3 47.9 -18.9 45.2 24.1 30.6 14.6
Dec-17 36.8 25.8 37.4 -0.6 54.4 22.7 22.9 31.5
Mar-18 33.7 24.5 41.8 -8.1 48.3 24.0 27.6 20.7
May-18 31.9 20.1 48.0 -16.1 49.5 22.7 27.8 21.7
Jun-18 34.6 23.4 42.0 -7.4 48.2 24.1 27.7 20.5

Table 2: Perceptions and Expectations on Employment
(Percentage responses)
Survey Round Current Perception One year ahead Expectation
Improved Remained Same Worsened Net Response Will Improve Will Remain Same Will Worsen Net Response
Mar-17 32.6 28.4 39.0 -6.4 52.8 24.5 22.7 30.1
May-17 32.5 28.3 39.2 -6.8 52.7 26.7 20.7 32.0
Jun-17 30.8 30.3 38.9 -8.1 49.6 29.3 21.2 28.4
Sep-17 30.1 26.3 43.7 -13.6 49.9 24.0 26.1 23.8
Nov-17 27.5 25.7 46.8 -19.2 45.1 27.5 27.4 17.8
Dec-17 30.3 28.4 41.3 -11.0 53.1 25.9 21.1 32.0
Mar-18 29.9 26.9 43.2 -13.3 49.5 25.0 25.5 23.9
May-18 31.5 24.4 44.1 -12.6 49.5 25.5 25.0 24.5
Jun-18 33.5 26.6 40.0 -6.5 49.1 26.5 24.4 24.6

Table 3: Perceptions and Expectations on Price Level
(Percentage responses)
Survey Round Current Perception One year ahead Expectation
Increased Remained Same Decreased Net Response Will Increase Will Remain Same Will Decrease Net Response
Mar-17 85.8 9.1 5.1 -80.7 81.0 10.4 8.6 -72.4
May-17 83.3 11.3 5.4 -78.0 79.7 11.5 8.8 -70.9
Jun-17 85.2 11.4 3.4 -81.8 76.1 13.8 10.1 -66.0
Sep-17 87.7 8.7 3.6 -84.1 81.0 12.5 6.5 -74.5
Nov-17 89.9 7.1 3.0 -86.9 82.9 10.4 6.7 -76.2
Dec-17 89.9 7.1 3.0 -86.9 80.1 12.4 7.5 -72.6
Mar-18 86.7 9.8 3.6 -83.1 82.1 11.4 6.6 -75.5
May-18 88.2 8.6 3.2 -85.0 83.1 11.1 5.9 -77.3
Jun-18 88.8 8.2 3.0 -85.8 83.0 12.4 4.7 -78.3

Table 4: Perceptions and Expectations on Rate of Change in Price Level (Inflation)*
(Percentage responses)
Survey Round Current Perception One year ahead Expectation
Increased Remained Same Decreased Net Response Will Increase Will Remain Same Will Decrease Net Response
Mar-17 80.5 12.5 7.0 -73.5 79.9 13.8 6.3 -73.6
May-17 82.0 10.0 8.0 -74.0 82.6 10.9 6.5 -76.1
Jun-17 79.9 11.5 8.5 -71.4 78.7 13.5 7.9 -70.8
Sep-17 80.6 10.4 9.0 -71.5 78.6 14.1 7.2 -71.4
Nov-17 82.9 9.0 8.1 -74.8 80.4 12.1 7.5 -72.9
Dec-17 80.4 12.8 6.8 -73.6 76.9 17.0 6.1 -70.8
Mar-18 79.9 13.2 6.9 -73.0 80.2 13.4 6.4 -73.8
May-18 79.2 13.5 7.3 -71.9 78.0 16.5 5.5 -72.5
Jun-18 80.2 11.1 8.7 -71.5 77.2 15.0 7.7 -69.5
*Applicable only for those respondents who felt price has increased/price will increase.

Table 5: Perceptions and Expectations on Income
(Percentage responses)
Survey Round Current Perception One year ahead Expectation
Increased Remained Same Decreased Net Response Will Increase Will Remain Same Will Decrease Net Response
Mar-17 27.7 47.3 25.0 2.7 51.8 36.5 11.7 40.1
May-17 28.2 48.0 23.8 4.4 52.8 38.1 9.1 43.6
Jun-17 23.8 53.8 22.4 1.4 47.1 43.5 9.4 37.7
Sep-17 26.6 46.8 26.6 -0.1 48.5 39.0 12.5 36.1
Nov-17 24.4 47.6 28.0 -3.6 45.6 41.8 12.6 33.0
Dec-17 25.2 50.7 24.1 1.1 50.7 39.1 10.3 40.5
Mar-18 23.5 51.5 25.1 -1.6 46.9 41.3 11.7 35.2
May-18 27.2 48.9 23.9 3.3 50.8 38.9 10.3 40.6
Jun-18 25.3 52.1 22.7 2.6 49.8 38.7 11.5 38.4

Table 6: Perceptions and Expectations on Spending
(Percentage responses)
Survey Round Current Perception One year ahead Expectation
Increased Remained Same Decreased Net Response Will Increase Will Remain Same Will Decrease Net Response
Mar-17 84.4 13.4 2.1 82.3 88.5 8.3 3.1 85.4
May-17 83.4 14.9 1.6 81.8 86.0 11.9 2.0 84.0
Jun-17 81.3 17.2 1.5 79.8 83.5 13.7 2.8 80.7
Sep-17 83.2 15.0 1.8 81.5 85.8 12.3 2.0 83.8
Nov-17 85.6 13.1 1.3 84.2 86.8 11.0 2.3 84.6
Dec-17 83.9 14.3 1.8 82.1 84.7 12.5 2.9 81.8
Mar-18 83.5 14.7 1.8 81.7 85.0 12.6 2.4 82.7
May-18 83.2 14.5 2.3 81.0 84.8 12.8 2.4 82.4
Jun-18 83.9 14.1 2.0 81.9 86.2 11.7 2.2 84.0

Table 7: Perceptions and Expectations on Spending- Essential Items
(Percentage responses)
Survey Round Current Perception One year ahead Expectation
Increased Remained Same Decreased Net Response Will Increase Will Remain Same Will Decrease Net Response
Mar-17 85.8 11.1 3.1 82.7 87.0 9.2 3.8 83.2
May-17 85.7 11.6 2.8 82.9 86.9 9.6 3.5 83.4
Jun-17 82.2 15.3 2.5 79.7 81.9 13.5 4.6 77.2
Sep-17 85.0 12.6 2.4 82.6 86.1 10.9 3.0 83.1
Nov-17 86.8 11.3 1.9 85.0 86.2 10.7 3.2 83.0
Dec-17 85.2 13.0 1.8 83.4 85.2 10.9 4.0 81.2
Mar-18 83.9 13.8 2.3 81.5 84.8 12.3 3.0 81.8
May-18 85.0 12.4 2.7 82.3 84.8 11.7 3.5 81.3
Jun-18 86.5 11.3 2.2 84.3 87.3 10.3 2.4 84.8

Table 8: Perceptions and Expectations on Spending- Non-Essential Items
(Percentage responses)
Survey Round Current Perception One year ahead Expectation
Increased Remained Same Decreased Net Response Will Increase Will Remain Same Will Decrease Net Response
Mar-17 48.9 36.4 14.7 34.2 57.8 30.3 11.8 46.0
May-17 51.9 34.6 13.5 38.3 59.9 31.1 9.0 50.9
Jun-17 51.6 35.5 13.0 38.6 56.3 32.6 11.1 45.2
Sep-17 54.0 34.4 11.7 42.4 60.2 30.6 9.2 50.9
Nov-17 56.5 32.5 11.0 45.5 60.6 31.1 8.3 52.3
Dec-17 51.1 36.6 12.3 38.8 57.3 33.6 9.1 48.2
Mar-18 54.5 32.5 12.9 41.6 61.2 29.4 9.4 51.8
May-18 52.1 32.9 15.1 37.0 57.3 32.8 9.9 47.4
Jun-18 54.3 33.5 12.2 42.2 60.8 29.5 9.8 51.1

1 सर्वेक्षण के परिणाम उत्तरदाताओं की धारणाओं पर आधारित हैं।

2 CSI और FEI को आर्थिक स्थिति, आय, व्यय, रोजगार और मूल्य स्तर के लिए मौजूदा तथा एक वर्ष आगे की शुद्ध प्रतिक्रियाओं के आधार पर संकलित किया गया है। CSI/FEI = 100 + उपरोक्त मानकों के शुद्ध प्रतिक्रियाओं का औसत।

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

Scan Your QR code to Install our app

RbiWasItHelpfulUtility

क्या यह पेज उपयोगी था?