RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

RbiStatisticsFilter

सर्च रिफाइन करें

आवृत्ति:

फंक्शन:

असेट प्रकाशक

सीएचआरएस – प्रयोक्ता स्वीकृति परीक्षण की एएमसी के प्रस्ताव हेतु अनुरोध, मुंबई

Published on जनवरी , 27 2026
| |

सीएचआरएस – प्रयोक्ता स्वीकृति परीक्षण की एएमसी के प्रस्ताव हेतु अनुरोध, मुंबई

OPEN

बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त

प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक, मानव संसाधन प्रबंध विभाग, भारतीय रिज़र्व बैंक, मुंबई एसएपी आधारित एवं आगामी जावा आधारित व्यापक मानव संसाधन प्रणाली (सीएचआरएस) के प्रयोक्ता स्वीकृति परीक्षण (यूएटी) के वार्षिक रखरखाव करार (एएमसी) हेतु इच्छुक पक्षों से एमएसटीसी पोर्टल के माध्यम से ई-निविदा आमंत्रित करते हैं। यह प्रारंभ में एक वर्ष की अवधि के लिए है, जिसका उसके बाद आपसी सहमति से तीन वर्ष (प्रारंभिक वर्ष सहित) तक नवीकरण किया जा सकता है। विस्तृत निविदा सूचना के साथ ई-निविदा एमएसटीसी की साइट https://www.mstcecommerce.com/eprocn और आरबीआई की वेबसाइट www.rbi.org.in पर "निविदाएं" लिंक के तहत उपलब्ध है।

2. सभी इच्छुक बोलीदाताओं को ई-निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए ऊपर दी गई वेबसाइट के माध्यम से एमएसटीसी के साथ स्वयं को पंजीकृत करना होगा।

3. ई-निविदा प्रक्रिया की समय-सारणी इस प्रकार है:

1 ई-निविदा संख्या / इवेंट संख्या RBI/HRMD-CO Central Office Departments/Others/12/25-26/ET/900
2 निविदा का तरीका एसएपी आधारित एवं आगामी जावा आधारित व्यापक मानव संसाधन प्रणाली (सीएचआरएस) के प्रयोक्ता स्वीकृति परीक्षण (यूएटी) की एएमसी के लिए निविदाएं आमंत्रित की जाती हैं जिसमें मैनुअल परीक्षण तथा यूएफटी वन टूल का उपयोग करके स्वचालन परीक्षण भी शामिल है।

जो वेंडर बोली लगाने के इच्छुक हैं, उन्हें अपना प्रस्ताव ई-निविदा पोर्टल https://www.mstcecommerce.com/eprocn के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्रस्तुत करना होगा।

आरबीआई द्वारा कोई भौतिक बोली स्वीकार नहीं की जाएगी।
3 खरीद पोर्टल के माध्यम से ई-निविदा के प्रकाशन की तारीख 27 जनवरी 2026
4 डाउनलोड करने के लिए वेंडरों को निविदा आमंत्रित करने वाली सूचना की उपलब्धता की तारीख 27 जनवरी 2026
5 https://www.mstcecommerce.com/eprocn पर ऑनलाइन बोलियां प्रस्तुत करने के लिए ई-निविदा शुरू होने की तारीख 27 जनवरी 2026
6 प्री-बिड मीटिंग की तारीख 4 फरवरी 2026 को दोपहर 3:00 बजे, सम्मेलन कक्ष में, भारतीय रिज़र्व बैंक, पांचवीं मंजिल, सी-7, ई-ब्लॉक, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स, बांद्रा ईस्ट, मुंबई – 400 051
7 बोली प्रस्तुत करने के लिए ऑनलाइन ई-निविदा बंद होने की तारीख और समय 25 फरवरी 2026 अपराह्न 1:00 बजे तक
8 भाग-1 / पात्रता दस्तावेज खोलने की तारीख और समय 25 फरवरी 2026 अपराह्न 2:30 बजे
9 भाग-2/वाणिज्यिक बोली खोलने की तारीख एवं समय बैंक की वेबसाइट पर घोषित की जाएगी और आरएफपी के भाग-1 में अर्हता प्राप्त करने वाले बोलीदाताओं को सूचित कर दी जाएगी।
10 कार्य की अनुमानित लागत रु. 94,00,000/- (चौरानवे लाख मात्र)
11 बयाना जमा-राशि (ईएमडी) रु. 1,88,000/- (एक लाख अट्ठासी हजार मात्र)

बोली प्रस्तुत करने से पहले एनईएफटी के माध्यम से देय है।

एनईएफटी के माध्यम से ईएमडी भेजने के लिए खाते का विवरण-
लाभार्थी का नाम: Reserve Bank of India, Mumbai.
आईएफएससी: RBIS0COD001 (5वां, 9वां और 10वां अक्षर शून्य है)
खाता संख्या: 186003001

ईएमडी के लिए एनईएफटी भुगतान के विवरण की सूचना बैंक को samadhan.support@rbi.org.in पर मेल के माध्यम से बोली प्रस्तुत करने की अंतिम तारीख से पहले दी जानी चाहिए। यदि वेंडर इसे सूचित करने में विफल रहता है, तो उनकी बोली अप्रामाणिक मानी जाएगी।

उपर्युक्त विवरण साझा करते समय, कृपया अपना संपर्क नंबर साझा करें ताकि एनईएफटी भुगतान में कोई समस्या होने पर बैंक आपसे संपर्क कर सके।
 

साझा किया जाने वाला विवरण –
एनईएफटी संदर्भ / यूटीआर संख्या,
प्रेषक बैंक शाखा का नाम और आईएफएससी,
प्रेषक खाता संख्या,
एनईएफटी की तारीख

12 लेनदेन शुल्क बोलीदाताओं को लेनदेन शुल्क का भुगतान, जैसा कि एमएसटीसी पोर्टल में उल्लिखित है, MSTC LIMITED के पक्ष में, एमएसटीसी भुगतान गेटवे के जरिये/एनईएफटी/आरटीजीएस के जरिये करना होगा।
13 पत्राचार का विवरण प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक,
भारतीय रिज़र्व बैंक,
मानव संसाधन प्रबंध विभाग,
21वीं मंजिल, केंद्रीय कार्यालय भवन,
शहीद भगत सिंह मार्ग,
फोर्ट, मुंबई – 400 001
ईमेल: samadhan.support@rbi.org.in

4. भाग-II अर्थात मूल्य बोली उसी दिन या बाद की तारीख में, जैसा कि बैंक द्वारा सूचित किया जाए, केवल उन ठेकेदारों / बोलीदाताओं के संबंध में खोली जाएगी, जो भाग-I में निर्धारित सभी मानदंडों को पूरा करते हैं। बैंक बिना कोई कारण बताए किसी या सभी ई-निविदाओं को स्वीकार या अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

नोट: सभी निविदाकर्ता कृपया ध्यान दें कि यदि भविष्य में ई-निविदा में कोई भी संशोधन/शुद्धिपत्र जारी किया जाता है तो केवल ऊपर दी गई आरबीआई और एमएसटीसी वेबसाइट पर ही प्रदर्शित किया जाएगा और समाचार पत्र में प्रकाशित नहीं किया जाएगा।

प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक
भारतीय रिज़र्व बैंक
मानव संसाधन प्रबंध विभाग
मुंबई

Statistics-Data Releases-Overview

जारी आंकड़े

इस खण्‍ड में भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था, बैंकिंग और वित्‍त के विभिन्‍न पहलुओं से संबंधित आँकड़े दिये गये हैं। जहां विद्यमान विगत एक वर्ष के आँकड़ों के रूप में परिभाषित किए गये हैं और वे नीचे दिये गए लिंक पर उपलब्‍ध हैं वहीं अनुसंधानकर्ता इस पृष्‍ठ पर दिये गए भारतीय अर्थव्‍यवथा का डाटाबेस लिंक पर आँकड़ा श्रृंखला भी प्राप्‍त कर सकते हैं।

खोज परिणाम

भुगतान संतुलन
त्रैमासिक

श्रेणी पहलू

केटेगरी

श्रेणी पहलू

केटेगरी

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: अक्‍तूबर 26, 2023

क्या यह पेज उपयोगी था?