RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

RbiTenderDateFilter

206602
प्रकाशित फ़रवरी 06, 2026

बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त - सीएचआरएस – प्रयोक्ता स्वीकृति परीक्षण की एएमसी के प्रस्ताव हेतु अनुरोध, मुंबई

खुला

इवेंट नंबर: RBI/HRMD-CO Central Office Departments/Others/12/25-26/ET/900

निविदा के कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बिड मीटिंग 4 फरवरी, 2026 को दोपहर 3:00 बजे कॉन्फ्रेंस रूम, भारतीय रिजर्व बैंक, 5वीं मंजिल, सी-7, ई-ब्लॉक, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स एवं वेबेक्स पर भी आयोजित की गई थी। पूर्व-बोली बैठक के दौरान आरबीआई के निम्नलिखित स्टाफ सदस्य और संभावित बोलीदाताओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे:

क्रमसं.नाम पद
1

श्री अनिर्बान मुखर्जी

उप महाप्रबंधक

2.

श्री दीपक जिंदल

सहायक महाप्रबंधक

3.

श्री अभिषेक

सहायक प्रबंधक

 
क्रमसं.

संभावित निविदाकर्ताओं का नाम

प्रतिनिधि का नाम

1.

मेसर्स ए क्यू एम टेक्नोलॉजीज लिमिटेड

श्री प्रमोद मुनगेकर
श्री प्रणय दवंडे

2.

मेसर्स एप्मोसिस टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड

श्री अभिलाष दासपटनायक
श्री विजेठ शेट्टी
श्री अविनाश बी (वेबेक्स)

3.

मेसर्स एक्सप्लियो सॉल्यूशंस लिमिटेड

श्री मेहुल आर वोरा (वेबेक्स)
श्री हरि प्रसाद (वेबएक्स)
श्री देवेंद्र (वेबेक्स)

2. पूर्व-बोली बैठक के दौरान निम्नलिखित प्रश्नों/मुद्दों को उठाया गया एवं उन पर चर्चा की गई। इन प्रश्नों/मुद्दों में से प्रत्येक के संबंध में बैंक द्वारा दिया गया स्पष्टीकरण इस प्रकार है:

क्रमसं.प्रश्न बैंक द्वारा दी गई स्पष्टीकरण

1.

पात्रता मानदंड # 1 से संबंधित प्रश्न: क्या भारत के बाहर पिछले 5 वर्षों में एचआरएमएस कार्यान्वयन के लिए यूएटी प्रदर्शन करने वाली संस्थाओं की बोलियों  पर  विचार किया जाएगा।

यह स्पष्ट किया गया कि बोलीदाता को 31 दिसंबर, 2025 तक भारत में पिछले 5 वर्षों में एचआरएमएस कार्यान्वयन (केवल पूर्ण असाइनमेंट) के लिए यूएटी किया होना चाहिए।

2.

पात्रता मानदंड # 1 से संबंधित प्रश्न: क्या ग्राहक के लेटरहेड पर पावती पत्र के बजाय प्रदान किए गए कार्य के मूल्य, कार्य का दायरा, क्षेत्र कवरेज, शाखाओं की संख्या आदि को प्रमाणित करने वाला ईमेल पर्याप्त होगा

यह स्पष्ट किया गया कि ग्राहकों के लेटरहेड या कार्य आदेश पर पावती पत्र प्रस्तुत किए जाना उचित होगा, जिसमें कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र के साथ उसके ग्राहकों द्वारा बोलीदाता को दिए गए कार्य के मूल्य का उल्लेख हो।

3.

 आरएफपी सीएचआरएस के यूएटी-सपोर्ट के लिए होगा या नई सीएचआरएस प्रणाली को बनाने के लिए।

यह अवगत कराया गया कि बैंक के पास एसएपी ईआरपी 6.0 आधारित सीएचआरएस है। इसके अलावा, बैंक नए जावा आधारित सीएचआरएस विकसित करने की प्रक्रिया में है। मौजूदा सीएचआरएस और आगामी जावा आधारित सीएचआरएस के सपोर्ट के लिए यूएटी के लिए बोलियां आमंत्रित की जा रही हैं। बोली नए सीएचआरएस कोबनाने के लिए नहीं है।

4.

आरएफपी में उल्लिखित अनुमानित लागत में लागू कर शामिल हैं या नहीं।

आरएफपी में उल्लिखित अनुमानित लागत चार संसाधनों और दो यूएफटी वन टूल लाइसेंस के लिए प्रति वर्ष लागत थी और इसमें लागू कर शामिल हैं।

5.

क्या वर्तमान परीक्षण परिदृश्य एवं स्क्रिप्ट विक्रेता के साथ साझा किए जाएंगे।

इस अवधि के दौरान विकसित वर्तमान परीक्षण परिदृश्यों और स्क्रिप्ट को चयनित बोलीदाता के साथ साझा किया जाएगा। इसके अलावा, नए परिवर्तनों/विकास के लिए विक्रेता द्वारा नए परीक्षण परिदृश्यों और स्क्रिप्ट को विकसित करना होगा।

6.

 नया आगामी CHRS Agile मॉडल पर आधारित होगा हो या वॉटरफॉल मॉडल पर

यह स्पष्ट किया गया था कि आगामी CHRS एप्लिकेशन Agile मॉडल पर आधारित होगा।

3. उपर्युक्त सभी बिंदुओं को नोट किया गया और निम्नलिखित की जानकारी दी गई:

(i) यह दस्तावेज़ (बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त) निविदा का एक भाग होगा।

(ii) निविदा दस्तावेज के शेष नियम और शर्तें तथा विनिर्देश यथावत रहेंगी।

(iii) उपरोक्त स्पष्टीकरण सभी इच्छुक बोलीदाताओं की जानकारी के लिए जारी किए गए हैं।

(iv) फर्म द्वारा प्रस्तुत की गई बोली को बोली दस्तावेज और ऊपर दिए गए स्पष्टीकरणों के अनुरूप माना जाएगा।

                                                                                            

                                                                                प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक
मानव संसाधन प्रबंध विभाग, मुंबई

स्थान : मुंबई                                                                                                                                                                                         
तारीख : फरवरी 06, 2026

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें