लिस्ट देखें - आरबीआई - Reserve Bank of India
दिनांक 15 जनवरी 2025 की प्रेस प्रकाशनी 2024-2025/1933 के माध्यम से घोषित किए अनुसार, भारतीय रिज़र्व बैंक अगली सूचना तक मुंबई में सभी कार्य दिवसों पर दैनिक परिवर्ती दर रेपो (वीआरआर) नीलामी आयोजित करेगा, जिनका प्रत्यावर्तन अगले कार्य दिवस पर होगा। 2. चलनिधि स्थितियों के आकलन के आधार पर, यह निर्णय लिया गया है कि 29 जनवरी 2025, बुधवार को आयोजित की जाने वाली दैनिक परिवर्ती दर रेपो (वीआरआर) नीलामी के लि
28 जनवरी 2025 को आयोजित राज्य सरकार प्रतिभूतियों की नीलामी का परिणाम निम्नानुसार है: (राशि ₹ करोड़ में) असम 2045 बिहार 2037 बिहार 2045 गुजरात 2034 अधिसूचित राशि 500 1000 1000 1000 अवधि 20 12 20 9 प्राप्त प्रतिस्पर्धी बोलियां (i) संख्या 8 38 3 67 (ii) राशि 1245 2880 2150 4890 कट-ऑफ मूल्य (₹)/ प्रतिफल (प्रतिशत) 7.11 7.12 7.11 7.05
क्र. सं राज्य/ यूटी जुटाई जाने वाली राशि (₹ करोड़) स्वीकृत राशि (₹ करोड़) कट-ऑफ मूल्य (₹)/ प्रतिफल (%) अवधि (वर्ष) 1. असम 500 500 7.11 20 2. बिहार 1000 1000 7.12 12 1000 1000 7.11 20 3. गुजरात 1000 1000 7.05 09 1000 1000 7.03 10 4. हरियाणा 2000 2000 7.14 13 5. जम्मू और कश्मीर 300 300 7.08 30 6. कर्नाटक 2000 2000 7.13 16 2000 2000 100.00/7.1291 23 फरवरी 2022 को जारी 7.13% कर्नाटक एसडीएल 2038 का पुनर्निर्गम
अवधि 1-दिवसीय अधिसूचित राशि (₹ करोड़ में) 2,00,000 प्राप्त बोलियों की कुल राशि (₹ करोड़ में) 1,39,281 आबंटित राशि (₹ करोड़ में) 1,39,281 कट ऑफ दर (%) 6.51
(राशि करोड़ रुपये में और दर प्रतिशत में) मुद्रा बाज़ार@ मात्रा (एक चरण) भारित औसत दर सीमा क. ओवरनाइट खंड (I+II+III+IV) 5,48,635.18 6.55 5.10-6.85 I. मांग मुद्रा 12,208.54 6.57 5.10-6.65 II. ट्राइपार्टी रेपो 3,82,808.20 6.53 6.25-6.58 III. बाज़ार रेपो 1,51,866.04 6.60 5.95-6.75 IV. कॉरपोरेट बॉण्ड में रेपो 1,752.40 6.80 6.80-6.85 ख. मीयादी खंड I. सूचना मुद्रा** 242.00 6.49 5.90-6.60 II. मीयादी मुद्रा@@ 434.00 - 6.50-7.50 III. ट्राइपार्टी रेपो 1,600.00 6.58 6.55-6.65 IV. बाज़ार रेपो 797.72 6.89 6.65-6.90 V. कॉरपोरेट बॉण्ड में रेपो 0.00 - -
रिज़र्व बैंक ने आज भुगतान प्रणाली रिपोर्ट, दिसंबर 2024 प्रकाशित की है। इस रिपोर्ट में पिछले पाँच कैलेंडर वर्षों से लेकर वर्ष 2024 तक भारत में विभिन्न भुगतान प्रणालियों का उपयोग करके किए गए भुगतान लेनदेन के रुझानों के विश्लेषण के अलावा, भुगतान पारिस्थितिकी तंत्र से संबंधित महत्वपूर्ण गतिविधियों को शामिल किया गया है और यह रिपोर्ट यूपीआई का गहन विश्लेषण प्रदान करती है। इसके बाद, इस रिपोर्ट को अर्धवार्षिक आधार पर भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा।
भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर ने 27 जनवरी 2025 को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और चुनिंदा निजी क्षेत्र के बैंकों के एमडी और सीईओ के साथ मुंबई में बैठक की। यह बैठक भारतीय रिज़र्व बैंक की अपनी पर्यवेक्षित संस्थाओं के वरिष्ठ प्रबंधन के साथ निरंतर बातचीत का भाग है। बैठकों में उप गवर्नर श्री एम. राजेश्वर राव, श्री टी. रबी शंकर और श्री स्वामीनाथन जे. के साथ-साथ विनियमन और पर्यवेक्षण के प्रभारी कार्यपालक निदेशक भी शामिल हुए। इस तरह की पिछली बैठ
भारत सरकार ने निम्नलिखित विवरण के अनुसार ₹30,000 करोड़ की अधिसूचित राशि के लिए तीन दिनांकित प्रतिभूतियों की बिक्री ( पुनर्निर्गम) की घोषणा की है।
भारतीय रिज़र्व बैंक ने दिनांक 24 जनवरी 2025 के आदेश द्वारा खेरालु नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड, जिला मेहसाणा, गुजरात (बैंक) पर भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा जारी ‘प्राथमिक (शहरी) सहकारी बैंकों द्वारा निवेश’ और ‘अपने ग्राहक को जानिए (केवाईसी) ’ संबंधी कतिपय निदेशों के अननुपालन के लिए ₹1.50 लाख (एक लाख पचास हजार रुपये मात्र) का मौद्रिक दंड लगाया है। यह दंड, बैंककारी विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 46(4) (i) और 56 के साथ पठित धारा 47ए (1)(सी) के प्रावधानों के अंतर्गत भारतीय रिज़र्व बैंक को प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए लगाया गया है।
भारतीय रिज़र्व बैंक ने दिनांक 23 जनवरी 2025 के आदेश द्वारा मार्केटयार्ड कमर्शियल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, उंझा जिला, मेहसाणा, गुजरात (बैंक) पर भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा जारी ‘यूसीबी के लाभ में से सार्वजनिक/ धर्मार्थ उद्देश्यों के लिए दान/ अंशदान’, ‘न्यासों और संस्थाओं, जिनमें निदेशक, उनके रिश्तेदार पदाधिकारी हैं या हित रखते हैं, को दान’, ‘निदेशकों, उनके रिश्तेदारों और फर्मों/संस्थाओं, जिनमें उनके हित हों, को ऋण और अग्रिम’ और ‘अपने ग्राहक को जानिए (केवाईसी)’ संबंधी कतिपय निदेशों के अननुपालन के लिए ₹5.50 लाख (पाँच लाख पचास हजार रुपये मात्र) का मौद्रिक दंड लगाया है।
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: अगस्त 06, 2025