लिस्ट देखें - आरबीआई - Reserve Bank of India
भारतीय रिज़र्व बैंक ने दिनांक 20 फरवरी 2025 के आदेश द्वारा आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड (कंपनी) पर भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा जारी ‘मास्टर निदेश - भारतीय रिज़र्व बैंक (सूक्ष्मवित्त ऋणों के लिए विनियामकीय ढांचा) निदेश, 2022’ और ‘गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों द्वारा आंतरिक ओम्बड्समैन की नियुक्ति’ संबंधी कतिपय प्रावधानों के अननुपालन के लिए ₹6.20 लाख (छह लाख बीस हजार रूपये मात्र) का मौद्रिक दंड लगाया है। यह दंड भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 58 बी की उप-धारा (5) के खंड (एए) के साथ पठित धारा 58 जी की उप-धारा (1) के खंड (बी) के प्रावधानों के अंतर्गत भारतीय रिज़र्व बैंक को प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए लगाया गया है।
भारतीय रिज़र्व बैंक ने दिनांक 17 फरवरी 2025 के आदेश द्वारा जेएम फाइनेंशियल होम लोन्स लिमिटेड (कंपनी) पर भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा जारी ‘गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी - आवास वित्त कंपनी (रिज़र्व बैंक) निदेश, 2021’ के कतिपय प्रावधानों के अननुपालन के लिए ₹1.50 लाख (एक लाख पचास हजार रूपये मात्र) का मौद्रिक दंड लगाया है।
भारतीय रिज़र्व बैंक ने दिनांक 20 फरवरी 2025 के आदेश द्वारा सिटीबैंक एन.ए. (बैंक) पर भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा जारी ‘बड़े एक्सपोज़र फ्रेमवर्क’ और ‘साख सूचना कंपनियों (सीआईसी) को ऋण सूचना प्रस्तुत करने’ संबंधी कतिपय निदेशों के अननुपालन के लिए ₹39.00 लाख (उनतालीस लाख रूपये मात्र) का मौद्रिक दंड लगाया है।
भारतीय रिज़र्व बैंक ने निम्नलिखित विवरणों के अनुसार भारत सरकार के खज़ाना बिलों की नीलामी की घोषणा की: क्रम सं. खज़ाना बिल अधिसूचित राशि (₹ करोड़ में) नीलामी की तारीख निपटान की तारीख 1 91 दिवसीय 14,000 27 फरवरी 2025 (गुरुवार) 28 फरवरी 2025(शुक्रवार)
दिनांक 15 जनवरी 2025 की प्रेस प्रकाशनी 2024-2025/1933 के माध्यम से घोषित किए अनुसार, भारतीय रिज़र्व बैंक अगली सूचना तक मुंबई में सभी कार्य दिवसों पर दैनिक परिवर्ती दर रेपो (वीआरआर) नीलामी आयोजित करेगा, जिनका प्रत्यावर्तन अगले कार्य दिवस पर होगा।
प्रणाली की टिकाऊ चलनिधि आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए, भारतीय रिज़र्व बैंक ने दीर्घावधि यूएसडी/ आईएनआर खरीद/ बिक्री स्वैप के माध्यम से दीर्घावधि के लिए रुपया चलनिधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। तदनुसार, रिज़र्व बैंक 3 वर्ष की अवधि के लिए 10 बिलियन अमरीकी डॉलर की यूएसडी/ आईएनआर खरीद/ बिक्री स्वैप नीलामी आयोजित करेगा।
भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 45जेडबी के अंतर्गत गठित मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तिरपनवीं बैठक 5 से 7 फरवरी 2025 के दौरान आयोजित की गई थी। 2. बैठक की अध्यक्षता श्री संजय मल्होत्रा, गवर्नर ने की तथा सभी सदस्य – डॉ. नागेश कुमार, निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक, इंस्टिट्यूट फॉर स्टडीज इन इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट, नई दिल्ली; श्री सौगत भट्टाचार्य, अर्थशास्त्री, मुंबई; प्रोफेसर राम सिंह, निदेशक, दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, दिल्ली; डॉ. राजीव रंजन, कार्यपालक निदेशक (भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 45 ज़ेडबी (2) (सी) के अंतर्गत केंद्रीय बोर्ड द्वारा नामित रिज़र्व बैंक के अधिकारी); श्री एम राजेश्वर राव, मौद्रिक नीति के प्रभारी उप गवर्नर इसमें उपस्थित रहें।
1. भारतीय रिज़र्व बैंक–देयताएं और आस्तियां* (₹ करोड़) मद 2024 2025 घट-बढ़ 16 फरवरी 7 फरवरी 14 फरवरी सप्ताह वर्ष 1 2 3 4 5 4. ऋण और अग्रिम 4.1 केंद्र सरकार - 0 0 0 0 4.2 राज्य सरकारें 13292 35454 25646 -9809 12354 * आंकडे अनंतिम हैं; घट-बढ़, यदि कोई है, तो पूर्णांक के कारण है।
नीलामी का परिणाम 6.75% जीएस 2029 6.98% जीओआई एसजीआरबी 2054 7.34% जीएस 2064
I. अधिसूचित राशि ₹14,000 करोड़ ₹5,000 करोड़ ₹15,000 करोड़
II. हामीदारी की अधिसूचित राशि ₹14,000 करोड़ ₹5,000 करोड़ ₹15,000 करोड़
III. प्राप्त प्रतिस्पर्धी बोलियां
(i) संख्या 184 67 264
(ii) राशि ₹38111.088 करोड़ ₹8490.000 करोड़ ₹36425.000 करोड़
IV. कट-ऑफ मूल्य / प्रतिफल 100.27 98.41 102.92
(भाऔप्र:6.6806%) (भाऔप्र:7.1079%) (भाऔप्र:7.1168%)
V. स्वीकृत प्रतिस्पर्धी बोलियां
(i) संख्या 106 45 134
(ii) राशि ₹13996.826 करोड़ ₹4997.685 करोड़ ₹14963.025 करोड़
VI. प्रतिर्स्धी बोलियों के लिए आंशिक आबंटन प्रतिशत 93.90% 21.34% 92.06%
(9 बोलियां) (1 बोली) (14 बोलियां)
VII. भारित औसत मूल्य / प्रतिफल 100.31 98.71 103.00
(भाऔप्र: 6.6708%) (भाऔप्र: 7.0833%) (भाऔप्र: 7.1108%)
VIII. प्राप्त गैर-प्रतिस्पर्धी बोलियां
(i) संख्या 4 3 6
(ii) राशि ₹3.174 करोड़ ₹2.315 करोड़ ₹36.975 करोड़
IX. स्वीकृत गैर-प्रतिस्पर्धी बोलियां
(i) संख्या 4 3 6
(ii) राशि ₹3.174 करोड़ ₹2.315 करोड़ ₹36.975 करोड़
(iii) आंशिक आबंटन प्रतिशत
The Reserve Bank of India issued Directions under Section 35A read with Section 56 of the Banking Regulation Act, 1949 to HCBL Co-operative Bank Ltd., Lucknow vide Directive No. LKO.DOS.SED.No.S842/10-12-133/2022-2023 dated February 23, 2023 for a period of six months up to August 24, 2023 as modified from time to time, which were last extended up to February 24, 2025 vide Directive No. DOR.MON/D-71/12.22.133/2024-25 dated November 19, 2024. The Reserve Bank of India is satisfied that in the public interest, it is necessary to further extend the period of operation of the Directive beyond February 24, 2025.
स्मरणीय है कि भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 45-आईई (5) (ए) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, रिज़र्व बैंक ने 30 जनवरी 2025 को एविओम इंडिया हाउसिंग फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड (एवीआईओएम) के प्रशासक श्री राम कुमार को उनके कर्तव्यों के निर्वहन में सहायता करने के लिए तीन सदस्यीय सलाहकार समिति का गठन किया था। समिति के सदस्य हैं:
6.75% जीएस 2029 6.98% जीओआई एसजीआरबी 2054 7.34% जीएस 2064
I. अधिसूचित राशि ₹14,000 करोड़ ₹5,000 करोड़ ₹15,000 करोड़
II. कट ऑफ मूल्य (₹) / कट-ऑफ पर निहित प्रतिफल 100.27/6.6806% 98.41/7.1079% 102.92/7.1168%
III. नीलामी में स्वीकृत राशि ₹14,000 करोड़ ₹5,000 करोड़ ₹15,000 करोड़
IV. प्राथमिक व्यापारियों का अभिदान शून्य शून्य शून्य
अवधि 45-दिवसीय
अधिसूचित राशि (₹ करोड़ में) 75,000
प्राप्त बोलियों की कुल राशि (₹ करोड़ में) 57,951
आबंटित राशि (₹ करोड़ में) 57,951
कट ऑफ दर (%) 6.26
भारित औसत दर (%) 6.28
कट ऑफ दर पर प्राप्त बोलियों के आंशिक आबंटन का प्रतिशत (%) लागू नहीं
अवधि 14-दिवसीय अधिसूचित राशि (₹ करोड़ में) 75,000 प्राप्त बोलियों की कुल राशि (₹ करोड़ में) 41,046 आबंटित राशि (₹ करोड़ में) 41,046 कट ऑफ दर (%) 6.26 भारित औसत दर (%) 6.26 कट ऑफ दर पर प्राप्त बोलियों के आंशिक आबंटन का प्रतिशत (%) लागू नहीं
अवधि 3-दिवसीय अधिसूचित राशि (₹ करोड़ में) 1,75,000 प्राप्त बोलियों की कुल राशि (₹ करोड़ में) 94,927 आबंटित राशि (₹ करोड़ में) 94,927 कट ऑफ दर (%) 6.26 भारित औसत दर (%) 6.27 कट ऑफ दर पर प्राप्त बोलियों के आंशिक आबंटन का प्रतिशत लागू नहीं
निम्नलिखित सरकारी प्रतिभूतियों की अतिरिक्त प्रतिस्पर्धी हामीदारी (एसीयू) के लिए 21 फरवरी 2025 को आयोजित हामीदारी नीलामियों में भारतीय रिज़र्व बैंक ने प्राथमिक व्यापारियों को देय हामीदारी कमीशन के लिए कट-ऑफ दर निम्नानुसार निर्धारित की हैं: (₹ करोड़) प्रतिभूति का नाम अधिसूचित राशि (₹ करोड़) न्यूनतम हामीदारी वायदा (एमयूसी) की राशि (₹ करोड़) अतिरिक्त प्रतिस्पर्धी हामीदारी की स्वीकृत राशि (₹ करोड़) हामीदारी की कुल राशि (₹ करोड़) एसीयू कमीशन की कट-ऑफ दर (पैसे प्रति 100) 6.75% जीएस 2029 14,000 7,014 6,986 14,000 0.12 6.98% जीओआई एसजीआरबी 2054 5,000 2,520 2,480 5,000 0.89 7.34% जीएस 2064 15,000 7,518 7,482 15,000 0.25 प्रतिभूतियों की बिक्री के लिए नीलामी 21 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी।
(राशि करोड़ रुपये में और दर प्रतिशत में) मुद्रा बाज़ार@ मात्रा (एक चरण) भारित औसत दर सीमा क. ओवरनाइट खंड (I+II+III+IV) 5,73,540.52 6.23 3.00-6.65 I. मांग मुद्रा 16,460.79 6.35 5.15-6.45 II. ट्राइपार्टी रेपो 3,88,782.20 6.2 5.75-6.61
वर्तमान और उभरती चलनिधि स्थितियों की समीक्षा के बाद, 21 फरवरी 2025, शुक्रवार को निम्नानुसार परिवर्ती दर रेपो (वीआरआर) नीलामी आयोजित करने का निर्णय लिया है:
I. ओएमओ खरीद परिणाम का सार भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा अधिसूचित कुल राशि (अंकित मूल्य) : 40,000 करोड़ प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तावित कुल राशि (अंकित मूल्य) : 1,87,503 करोड़ भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा स्वीकृत कुल राशि (अंकित मूल्य) : 40,000 करोड़
वर्तमान और उभरती चलनिधि स्थितियों की समीक्षा के बाद, 21 फरवरी 2025, शुक्रवार को निम्नानुसार परिवर्ती दर रेपो (वीआरआर) नीलामी आयोजित करने का निर्णय लिया गया है:
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: जून 07, 2025