शुद्धिपत्र - भारतीय रिज़र्व बैंक में कार्यालय परिचारक के पद के लिए भर्ती - पैनल वर्ष 2025
|
उम्मीदवारों के लिए आवेदन फॉर्म संशोधित / सुधार करने के लिए एडिट विंडो कृपया भारतीय रिज़र्व बैंक में कार्यालय परिचारक के पद के लिए भर्ती - पैनल वर्ष 2025 के संबंध में बैंक की वेबसाइट (www.rbi.org.in) पर दिनांक 15 जनवरी 2026 का विज्ञापन देखें। 2. इस संबंध में, विज्ञापन में विस्तृत सूचना के तहत कार्यालयवार रिक्तियों के संबंध में, भोपाल और कानपुर/लखनऊ कार्यालयों के लिए रिक्तियों को संशोधित किया गया है। 3. भोपाल और कानपुर/लखनऊ कार्यालयों के लिए संशोधित रिक्तियां इस प्रकार हैं:
4. केवल वे उम्मीदवार जिन्होंने पहले ही भोपाल कार्यालय के लिए आवेदन कर दिया है और जो अब अनुसूचित जाति / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग / भूतपूर्व सैनिक (SC/EWS/EXS) श्रेणियों के लिए अधिसूचित रिक्तियों के मद्देनज़र अपनी श्रेणी में बदलाव करना चाहते हैं, वे अपनी मौजूदा लॉग इन विवरण (क्रेडेंशियल्स) के साथ लॉग इन कर सकते हैं और एडिट विंडो सुविधा के दौरान अपने आवेदन पत्र में अपनी श्रेणी को अपडेट कर सकते हैं। एडिट विंडो 10 फरवरी 2026 के 00:01 बजे से 11 फरवरी 2026 के 23:59 बजे तक (संभावित तारीखें) खुली रहेगी। जिन उम्मीदवारों ने भोपाल कार्यालय में आवेदन किया है और जो अपनी श्रेणी में संशोधन नहीं करना चाहते हैं, उन्हें इस संबंध में कोई कार्रवाई करने की आवश्यकता नहीं है। जो उम्मीदवार किसी अन्य भर्ती कार्यालय में आवेदन कर चुके हैं या आवेदन करने का इरादा रखते हैं, उन पर इन अनुदेशों का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। 5. उक्त भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि अपरिवर्तित है और 04 फरवरी 2026 है। उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि वे संशोधित रिक्तियों की सावधानीपूर्वक समीक्षा करें और निर्धारित समय के भीतर अपने विकल्प का प्रयोग करें। नोट: 15 जनवरी, 2026 के विज्ञापन में उल्लिखित अन्य सभी नियम और शर्तें अपरिवर्तित रहती हैं। इस विज्ञापन पर शुद्धिपत्र , यदि कोई हो, केवल बैंक की वेबसाइट (www.rbi.org.in) पर जारी किया जाएगा। |
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: