RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

Notification Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

136878992

रुपया ब्याज दर डेरिवेटिव उत्पादों में कारोबार - लघु वित्त बैंक

आरबीआई/2024-25/23
विवि.एमआरजी.आरईसी.15/00-00-018/2024-25

23 अप्रैल 2024

रुपया ब्याज दर डेरिवेटिव उत्पादों में कारोबार - लघु वित्त बैंक  

कृपया 05 अप्रैल 2024 को  वर्ष 2024-25 के द्विमासिक मौद्रिक नीति वक्तव्य के एक भाग के तहत जारी विकासात्मक और विनियामक नीतियों पर वक्तव्य के पैराग्राफ 4 के साथ  06 अक्तूबर, 2016 को जारी 'लघु वित्त बैंकों के लिए परिचालनगत दिशानिर्देश' के पैराग्राफ 1.10 का संदर्भ ग्रहण करें।

2. वर्तमान दिशानिर्देश लघु वित्त बैंकों (एसएफबी) को स्‍वामित्‍च हेजिंग के उद्देश्य से केवल ब्याज दर फ्यूचर्स  (आईआरएफ) का उपयोग करने की अनुमति देते हैं। एसएफबी को उनके तुलन पत्र और वाणिज्यिक संचालन में ब्याज दर जोखिम को अधिक प्रभावी ढंग से हेज करने के लिए उपलब्ध अवसरों का विस्तार करने के साथ-साथ उन्हें अधिक लचीलापन प्रदान करने की दृष्टि से, अब उन्हें 26 जून, 2019 के रुपया ब्याज दर डेरिवेटिव (रिज़र्व बैंक) निदेश, 2019, यथा संशोधित के संदर्भ में ब्याज दर जोखिम की हेजिंग के लिए अनुमेय रुपया ब्याज दर डेरिवेटिव उत्पादों में सौदा करने की अनुमति देने का निर्णय लिया गया है।   

प्रयोज्यता

3. यह परिपत्र सभी लघु वित्त बैंकों पर लागू है।

4. यह अनुदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

भवदीया

(उषा जानकीरामन)
मुख्य महाप्रबंधक

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?