वर्ष 2015-16 कै दौरान निजी कॉर्पोरेट कारोबार क्षेत्र के बिक्री निष्पादन में कमी के बावजूद लाभ और लाभप्रदता में बढ़ोतरी
02 सितंबर 2016 वर्ष 2015-16 कै दौरान निजी कॉर्पोरेट कारोबार क्षेत्र के निजी कॉर्पोरेट कारोबार क्षेत्र की बिक्री (सूचीबद्ध गैर-सरकारी गैर-वित्तीय कंपनियों के आधार पर) में वर्ष 2015-16 में समग्र स्तर और विनिर्माण क्षेत्र में कमी आई। वर्ष 2015-16 में विनिर्माण क्षेत्र के कार्यनिष्पादन पर वैश्विक पण्य-वस्तुओं की कीमतों में हुई गिरावट से प्रभाव पड़ा। तथापि, परिचालन लाभ वृद्धि को मुख्य रूप से कच्चे माल के खर्चे में आई गिरावट के कारण बढ़ावा मिला। इसमें उत्पादन मूल्य की अपेक्षा उच्चतर कमी दर्ज की गई। वर्ष 2015-16 में बिक्री की तुलना में कच्चे माल की लागत और बिक्री की तुलना में स्टाफ लागत पिछले 15 वर्षों के अपने न्यूनतम और अधिकतम स्तर पर पहुंच गई। ये वर्ष 2015-16 के दौरान गैर-वित्तीय निजी कॉर्पोरेट कारोबार क्षेत्र के कार्यनिष्पादन पर आंकड़ों के विश्लेषण के निष्कर्ष थे। इन आंकड़ों को भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा आज अपनी वेबसाइट पर जारी किया गया। मुख्य अंश बिक्री
व्यय
परिचालन लाभ
ब्याज
शुद्ध लाभ
मूल्यनिर्धारण शक्ति
वर्ष 2015-16 के दौरान गैर-वित्तीय निजी कॉर्पोरेट बिजनेस क्षेत्र के प्रदर्शन के विश्लेषण के साथ-साथ, बिक्री में हाल की प्रवृत्ति और एक विस्तृत क्षितिज पर कॉरपोरेट क्षेत्र के खर्च और लाभ मार्जिन पर एक लेख भारतीय रिजर्व बैंक बुलेटिन के अक्टूबर 2016 अंक में प्रकाशित किया जा रहा है। अल्पना किल्लावाला प्रेस प्रकाशनी: 2016-2017/582 | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: